-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Bjp Congress Focus Voter Lists Nikay Chunav Reading Conducting Dialogue Campaign
वोटर लिस्ट पर भाजपा-कांग्रेस का ध्यान, सूची की हो रही समीक्षा, एक का वाचन तो दूसरे का संवाद-अभियान
- Written By: प्रिया जैस
Maharashtra Politics: लोकसभा चुनाव में मतदाता सूची से हजारों नाम गायब थे जिसके चलते उन्हें वोटिंग से वंचित रहना पड़ा था। इसलिए मनपा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों ने वोटर लिस्ट की समीक्षा शुरू की है।

कांग्रेस और भाजपा (सौजन्य-IANS)
Maharashtra Local Body Elections: आगामी मनपा चुनाव की तैयारी में सभी राजनीतिक पार्टियां जुट गई हैं। नागपुर मनपा व जिला परिषद चुनाव के लिए मुख्य प्रतिद्वंदी भाजपा व कांग्रेस इस बार अलग तरीके से तैयारी में लगी हैं। दोनों की प्राथमिकता इस चुनाव में मतदाता सूची है। दोनों ने ही अपने कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र की मतदाता सूची की जांच करने के काम में लगा दिया है।
भाजपा जहां संपर्क अभियान के तहत बूथ लेवल पर मतदाता सूची के वाचन पर जोर दे रही है तो कांग्रेस तथाकथित ‘वोट चोरी’ रोकने के लिए चुनाव पूर्व कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पर बारीकी से ध्यान देने का प्रशिक्षण दे रही है। आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए पार्टी निरीक्षकों ने अनेक जिलों में बूथ लेवल कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का कार्य शुरू किया है। घर-घर जाकर मतदाताओं से संवाद व समन्वय साधने का निर्देश दिया गया है।
सूची की हो रही समीक्षा
कांग्रेस ने जिलों के लिए सह-निरीक्षकों की भी नियुक्ति की है जो बूथ लेवल यंत्रणा को सक्रिय कर रही है। बूथ लेवल पर मतदाता सूची में लोस व विस चुनावों के समय किनके नाम थे, नहीं थे, अब कितनों के नाम जुड़े हैं, मृतकों के नाम काटे गये हैं या नहीं, बोगस नाम तो सूची में नहीं हैं, इसकी जांच की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
कैग रिपोर्ट पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले- विज्ञापन नहीं, आंकड़े बता रहे मध्य प्रदेश की सच्चाई
मार दो सर, डरूंगा नहीं!, दिल्ली पुलिस की बर्बरता के सामने डटे नागपुर के भरत बनैत, न्यूज चैनल पर छलका दर्द
पेपर लीक के खिलाफ खुद आंदोलन कर चुके हैं धर्मेंद्र प्रधान, लाठीचार्ज में हुए थे घायल; क्या है वो 1997 की घटना?
खंडवा : ओंकारेश्वर में भारतीय जनता पार्टी को लगा बड़ा झटका, कई कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
कितने नये मतदाता जुड़े हैं, उनके घरों पर जाकर संपर्क करने और विस चुनाव में किसने वोटिंग नहीं की, ये सारी जानकारी एकत्र की जा रही है। बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं को अपने आसपास के परिसर के कम से कम 500 मतदाताओं से संपर्क करने का टारगेट दिया गया है। मतदाताओं से आगामी चुनाव में वोट करने के लिए जागरूक करने का भी काम किया जा रहा है।
बीजेपी ने दी बूथ अध्यक्ष को जिम्मेदारी
भाजपा ने सभी 20 मंडलों का संपर्क अभियान शुरू किया है। शहर अध्यक्ष स्वयं मंडलों पर पहुंचकर मार्गदर्शन कर रहे हैं। बूथ, प्रभाग तथा मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची की जांच करने के निर्देश दिये गए हैं। मनपा चुनाव के पूर्व सभी बूथ अध्यक्ष, कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को मतदाता सूची में दर्ज नामों का एक-एक कर पाठन करने को कहा गया है। उस पर कार्य भी शुरू हो गया है।
यह भी पढ़ें – 13,800 रुपये महंगी हुई चांदी, 3% GST के साथ 2 लाख के करीब पहुंची, बाजार की रफ्तार को लगा ब्रेक
लोकसभा चुनाव में मतदाता सूची से हजारों नाम गायब थे जिसके चलते उन्हें वोटिंग से वंचित रहना पड़ा था। निर्दिश दिये गए हैं कि ऐसी स्थिति दोबारा न बने। सूची में शामिल मतदाता अगर किसी दूसरे इलाके में रहने चले गए हों तो उनसे भी संपर्क करने का निर्देश दिया गया है। कार्यकर्ताओं को हर एक मतदाता से व्यक्तिगत संपर्क कर केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा किये गए विकास कार्य व जनहित की योजनाओं की जानकारी देकर अपने पक्ष में करने का टास्क भी दिया गया है।
Bjp congress focus voter lists nikay chunav reading conducting dialogue campaign
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महागांव में राशन दुकान अनियमितता पर कार्रवाई, अध्यक्ष के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम में मामला दर्ज
Jul 24, 2026 | 03:26 PMलोगों को लगा मैं रील बना रही हूं, मुंबई पुलिस वैन को रोकने वाली वायरल गर्ल रिया अहीर ने सुनाई आपबीती
Jul 24, 2026 | 03:25 PMनासिक के इंदिरानगर में 12 घंटे ठप रही MNGL गैस सप्लाई, महीने में तीसरी बार बत्ती गुल; उपभोक्ता परेशान
Jul 24, 2026 | 03:14 PMIFFJK 2026 Logo Unveil: जम्मू-कश्मीर में पहली बार होगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, CM उमर करेंगे लोगो लॉन्च
Jul 24, 2026 | 03:14 PMकैग रिपोर्ट पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले- विज्ञापन नहीं, आंकड़े बता रहे मध्य प्रदेश की सच्चाई
Jul 24, 2026 | 03:13 PMVaranasi: रिश्वतखोरी के आरोप में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार, फर्नीचर बिल पास कराने के बदले मांगी थी घूस
Jul 24, 2026 | 03:10 PMYavatmal News: यवतमाल में महाराष्ट्र बंद का व्यापक असर, छात्रों के समर्थन में हजारों लोग सड़कों पर उतरे
Jul 24, 2026 | 03:09 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM













