Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bihar Chunav Results: बिहार में NDA की बहार, महागठबंधन के गढ़ में भी खिला कमल

Bihar Chunav Result Live: बिहार में हुए विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जारी है। कुल 46 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती चल रही है। अब तक के नतीजों में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिल रहा है।

  • Written By: अभिषेक सिंह , मनोज आर्या
Updated On: Nov 14, 2025 | 10:29 PM

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम लाइव (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bihar Chunav Results Live Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला है। वहीं, राजद और कांग्रेस समेत महागठबंधन में शामिल सभी दलों को बड़ा झटका लगा है। तेजस्वी यादव समेत विपक्षी गठबंधन के कई नेताओं के अपनी सीट बचाने के लिए भी जद्दोजहद करता हुआ देखा गया है। वहीं, दानापुर सीट से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के उम्मीदवार रीतलाल यादव चुनाव हार गए। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के रामकृपाल यादव ने यह सीट अपने नाम की है। रीतलाल यादव के लिए लालू परिवार पूरी दमखम के साथ चुनाव प्रचार किया था। खुद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने रोड शो किया था। इसके बावजूद वे दानापुर सीट जीतने में सफल रहे। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए बने रहे इस लाइव ब्लॉग के साथ…

The liveblog has ended.
  • 14 Nov 2025 07:43 PM (IST)

    14 Nov 2025 07:43 PM (IST)

    आज तक कांग्रेस और राजद ने छठी मैया से माफ़ी नहीं मांगी: पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज तक कांग्रेस और राजद ने छठी मैया से माफ़ी नहीं मांगी। बिहार की जनता इसे कभी नहीं भूलेगी। बिहार का गौरव और सम्मान, यही हमारी प्राथमिकता है। बिहार के लोगों ने भारत के विकास में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। लेकिन दशकों तक देश पर राज करने वालों ने हमेशा बिहार की झूठी छवि गढ़ी। इन लोगों ने बिहार को बदनाम किया। उन्होंने न तो बिहार के गौरवशाली अतीत का, न उसकी परंपराओं और संस्कृति का, और न ही उसके लोगों का सम्मान किया।

    #BiharElections | Delhi: PM Narendra Modi says, "...To date, Congress and RJD have not apologised to Chhathi Maiya. The people of Bihar will never forget this. Bihar's pride and honour, this is our priority."

    "The people of Bihar have played a huge role in India's development.… pic.twitter.com/tnq0OMILeg

    — ANI (@ANI) November 14, 2025

  • 14 Nov 2025 07:41 PM (IST)

    14 Nov 2025 07:41 PM (IST)

    इस चुनाव ने चुनाव आयोग में जनता के विश्वास को और मजबूत किया: पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं, इस चुनाव ने भारत के चुनाव आयोग में जनता के विश्वास को और मजबूत किया है। पिछले कुछ वर्षों में लगातार उच्च मतदान, वंचितों और शोषितों द्वारा बढ़ी हुई भागीदारी, चुनाव आयोग की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह वही बिहार है जो कभी माओवादी आतंक से ग्रस्त था।

    #BiharElections | Delhi: Prime Minister Narendra Modi says, "...This election has further strengthened the public's trust in the Election Commission of India. The consistently high voter turnout over the past few years, the increased turnout by the deprived and the exploited, is… pic.twitter.com/pWVk5ZMwRu

    — ANI (@ANI) November 14, 2025

  • 14 Nov 2025 07:38 PM (IST)

    14 Nov 2025 07:38 PM (IST)

    बिहार की जनता ने दिया नया MY 'महिला और युवा' फार्मूला: पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, बिहार में कुछ दलों ने 'MY' का तुष्टिकरण का फार्मूला बनाया था। लेकिन आज की जीत ने एक नया सकारात्मक 'MY' फार्मूला दिया है, और वो है महिला और युवा। आज बिहार देश के उन राज्यों में है जहाँ युवाओं की संख्या सबसे ज़्यादा है, और इसमें हर धर्म और हर जाति के युवा शामिल हैं। उनकी इच्छा, उनकी आकांक्षा और उनके सपनों ने जंगलराज वालों के पुराने सांप्रदायिक 'MY' फार्मूले को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है।

    #BiharElections | Delhi: Prime Minister Narendra Modi says, ".Some parties in Bihar had created the appeasement formula of MY. But today's victory has given a new positive MY formula, and that is Mahila and Youth. Today, Bihar is among those states of the country which have the… pic.twitter.com/kxUKI76cG1

    — ANI (@ANI) November 14, 2025

  • 14 Nov 2025 06:57 PM (IST)

    14 Nov 2025 06:57 PM (IST)

    पार्टी मुख्यालय पहुंचे PM मोदी

    बिहार में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

    #WATCH | दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी मुख्यालय पहुंचे।

    #BiharElection2025 pic.twitter.com/AjoSRdualx

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2025

  • 14 Nov 2025 06:06 PM (IST)

    14 Nov 2025 06:06 PM (IST)

    बीजेपी मुख्यालय पहुंचे PM मोदी

    बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिली है। इस जीत का जश्न मनाने के लिए पीएम मोदी दिल्ली स्थिति बीजेपी मुख्यालय पहुंच गए हैं।

  • 14 Nov 2025 05:38 PM (IST)

    14 Nov 2025 05:38 PM (IST)

    JDU कार्यालय के बाहर जश्न मना रहे कार्यकर्ता

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA को बढ़त। JDU कार्यालय के बाहर JDU कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।

    #WATCH पटना, बिहार: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA को बढ़त। JDU कार्यालय के बाहर JDU कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। pic.twitter.com/frQry82s2b

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2025

  • 14 Nov 2025 05:01 PM (IST)

    14 Nov 2025 05:01 PM (IST)

    हम इस जनादेश को स्वीकार करते हैं- मुकेश सहनी

    VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि हम इस जनादेश को स्वीकार करते हैं और जो जीते हैं-NDA, उनको मैं बधाई देता हूं...माताओं-बहनों का वोट NDA के पक्ष में गिरा है, जिसके कारण उनकी इतनी बड़ी जीत हो रही है...मैं जनादेश का सम्मान करते हुए इसे(हार) स्वीकार करता हूं। आने वाले समय में हम और मंथन करेंगे कि विफल होने का क्या कारण है..."

    #WATCH | पटना: VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा, "हम इस जनादेश को स्वीकार करते हैं और जो जीते हैं-NDA, उनको मैं बधाई देता हूं...माताओं-बहनों का वोट NDA के पक्ष में गिरा है, जिसके कारण उनकी इतनी बड़ी जीत हो रही है...मैं जनादेश का सम्मान करते हुए इसे(हार) स्वीकार करता हूं। आने वाले समय… pic.twitter.com/R7lCcsLU1Z

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2025

  • 14 Nov 2025 04:48 PM (IST)

    14 Nov 2025 04:48 PM (IST)

    पिछले दस वर्षों के काम की जीत है- विनोद तावड़े

    बीजेपी के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने NDA की भारी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह जीत किसी एक अभियान या नई योजना की देन नहीं है, बल्कि पिछले दस वर्षों से लगातार चल रही विकास योजनाओं पर जनता के आशीर्वाद का परिणाम है।

  • 14 Nov 2025 04:19 PM (IST)

    14 Nov 2025 04:19 PM (IST)

    बिहार की जनता ने NDA को आशीर्वाद दिया है- विनोद तावड़े

    बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि आज बिहार की जनता ने NDA को आशीर्वाद दिया है...बिहार में NDA की यह जो ऐतिहासिक जीत है, यह प्रधानमंत्री मोदी का जो आग्रह था कि GYAN का विकास यानी- गरीब, युवा, अन्नदाता किसान और नारी, इनके विकास के लिए आप(कार्यकर्ता) काम करते रहो और उसका आशीर्वाद जनता आपको देगी...ऐसी कई योजनाएं हैं जिसमें जाति, धर्म ना देखते हुए सभी लाभार्थियों को उसके लाभ NDA सरकार पहुंचाती रही और आज आशीर्वाद के रूप में उसकी रसीद जनता ने बिहार में दी है..."

    #WATCH पटना: बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा, "आज बिहार की जनता ने NDA को आशीर्वाद दिया है...बिहार में NDA की यह जो ऐतिहासिक जीत है, यह प्रधानमंत्री मोदी का जो आग्रह था कि GYAN का विकास यानी- गरीब, युवा, अन्नदाता किसान और नारी, इनके विकास के लिए आप(कार्यकर्ता) काम करते… pic.twitter.com/ksinO6ooiV

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2025

  • 14 Nov 2025 03:56 PM (IST)

    14 Nov 2025 03:56 PM (IST)

    NDA ने तोड़ा 2010 का रिकॉर्ड

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के के नतीजे लगभग सामने आ चुके हैं। राज्य में बीजेपी- जदयू वाली एनडीए ने 2010 का रिकॉर्ड तोड़ते  हुए बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। 2010 में एनडीए ने कुल 206 सीटें जीती थी।

  • 14 Nov 2025 02:59 PM (IST)

    14 Nov 2025 02:59 PM (IST)

    ये हमारी नहीं, बिहार के लोगों की जीत है- मैथिली ठाकुर

    अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर ने कहा कि लोगों का विश्वास है और ये जीत हम लोगों की नहीं है, लोगों की जीत होगी, बिहार की जीत होगी... क्योंकि मेरे लिए पहला चुनाव का एक्सपीरियंस था। मैंने लोगों के अंदर मुख्यमंत्री जी और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लिए जो प्यार देखा, तो मेरा सौभाग्य है कि मुझे उन लोगों के सानिध्य में रहकर के यह चुनाव लड़ने का अवसर मिला।

    दरभंगा, बिहार: अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर ने कहा, "लोगों का विश्वास है और ये जीत हम लोगों की नहीं है, लोगों की जीत होगी, बिहार की जीत होगी... क्योंकि मेरे लिए पहला चुनाव का एक्सपीरियंस था। मैंने लोगों के अंदर मुख्यमंत्री जी और हमारे प्रधान मंत्री… pic.twitter.com/kOWZrNk6xN

    — IANS Hindi (@IANSKhabar) November 14, 2025

  • 14 Nov 2025 02:29 PM (IST)

    14 Nov 2025 02:29 PM (IST)

    हम मगध जीत गए हैं- केशव प्रसाद मौर्य

    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी का राजनीतिक भविष्य आज के परिणाम के बाद पूरी तरह से अंधकारमय हो गया है। हम कह रहे हैं कि हम मगध जीत गए हैं, 2027 में अवध और उत्तर प्रदेश जीतने जा रहे हैं...हम एक भारत श्रेष्ठ भारत के लिए काम करते हैं, यह भरोसा पूरे देश ने और बिहार ने महसूस किया। बिहार ने सभी प्रकार की परिस्थितियों से उपर उठकर NDA का साथ दिया..."

    #WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "...समाजवादी पार्टी का राजनीतिक भविष्य आज के परिणाम के बाद पूरी तरह से अंधकारमय हो गया है...हम कह रहे हैं कि हम मगध जीत गए हैं, 2027 में अवध और उत्तर प्रदेश जीतने जा रहे हैं...हम एक भारत श्रेष्ठ भारत के लिए काम… pic.twitter.com/T2K9qBrWbC

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2025

  • 14 Nov 2025 02:01 PM (IST)

    14 Nov 2025 02:01 PM (IST)

    बिहार तो झांकी है, बंगाल अभी बाकी है- प्रेम कुमार

    बिहार के मंत्री और गया टाउन विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रेम कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम पर कहा, "बिहार तो एक झांकी है और आगे बंगाल बाकी है। अगला पड़ाव भाजपा का बंगाल में होगा और वहां पर हम सरकार बनाएंगे। बिहार में चुनाव संपन्न होने के बाद अगला चढ़ाई हम बंगाल में करेंगे और वहां पर हम ममता बनर्जी को सत्ता से बाहर करेंगे। वहां पर जो जंगलराज आ गया है और वहां की जनता को जंगलराज से मुक्त कराकर राम राज लाने का काम करेंगे।

    #WATCH गया (बिहार): बिहार के मंत्री और गया टाउन विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रेम कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम पर कहा, "बिहार तो एक झांकी है और आगे बंगाल बाकी है। अगला पड़ाव भाजपा का बंगाल में होगा और वहां पर हम सरकार बनाएंगे। बिहार में चुनाव संपन्न होने के बाद अगला… pic.twitter.com/lzYrf8iibG

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2025

  • 14 Nov 2025 01:36 PM (IST)

    14 Nov 2025 01:36 PM (IST)

    बिहार में 200 के पार NDA

    बिहार में इस बार NDA को प्रचंड बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है। शुरुआती रुझानों में एनडीए 200 से अधिक सीटों पर बढ़त बना रखी है।

  • 14 Nov 2025 01:11 PM (IST)

    14 Nov 2025 01:11 PM (IST)

    बिहार में निष्पक्ष चुनाव नहीं हुआ- अशोक गहलोत

    कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है। जो हालात हरियाणा के बाद महाराष्ट्र में बने हैं वही हालात यहां बने हैं। जिस प्रकार से ये धन बल का प्रयोग करते हैं लोग कल्पना नहीं कर सकते हैं। चुनाव आयोग इनका साथ दे रहा है। अगर निष्पक्ष चुनाव नहीं होते हैं तो वो वोट चोरी है... चुनाव चलते हुए 1 करोड़ 35 लाख महिलाओं के खाते में 10 हजार गए। चुनाव आयोग को क्या हो गया है?... राजस्थान में चुनाव की घोषणा के बाद पेंशन मिलना बंद हो गई थी। वहां सब जारी रहा... "

    #WATCH | #BiharElection2025 | जयपुर, राजस्थान: कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, "लोकतंत्र खतरे में है। जो हालात हरियाणा के बाद महाराष्ट्र में बने हैं वही हालात यहां बने हैं... जिस प्रकार से ये धन बल का प्रयोग करते हैं लोग कल्पना नहीं कर सकते हैं... चुनाव आयोग इनका साथ दे रहा है।… pic.twitter.com/2x4zHBYpOs

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2025

  • 14 Nov 2025 12:53 PM (IST)

    14 Nov 2025 12:53 PM (IST)

    शाम 6 बजे BJP मुख्यालय जाएंगे पीएम मोदी

    बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरु है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है। जहां एनडीए करीबी 150 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। एनडीए की जीत के बाद पीएम मोदी आज शाम छह बजे बीजेपी कार्यालय जाएंगे।

  • 14 Nov 2025 12:30 PM (IST)

    14 Nov 2025 12:30 PM (IST)

    पप्पू यादव ने मानी महागठबंधन की हार

    पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि हमें इसे (शुरुआती रुझानों को) स्वीकार करना होगा। यह बिहार के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं जनता से कुछ नहीं कह सकता, मैं सिर्फ उनके फैसले का स्वागत करता हूं, लेकिन यह बिहार के लिए दुर्भाग्य है।

    #WATCH पटना, बिहार: #BiharElection2025, पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "हमें इसे (शुरुआती रुझानों को) स्वीकार करना होगा। यह बिहार के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं जनता से कुछ नहीं कह सकता, मैं सिर्फ उनके फैसले का स्वागत करता हूं, लेकिन यह बिहार के लिए दुर्भाग्य… pic.twitter.com/8rEiHy5G4N

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2025

  • 14 Nov 2025 11:53 AM (IST)

    14 Nov 2025 11:53 AM (IST)

    बिहार में NDA को प्रचंड बहुमत- संजय जायसवाल

    भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम 2025 के मतगणना रुझानों पर कहा कि मैं शुरू से कह रहा था कि NDA भारी बहुमत के साथ चुनाव जीतेगी और अब लगभग तस्वीर स्पष्ट है एक बड़े बहुमत के साथ NDA पुन: शासन में आ रहा है। महागठबंधन के केवल दावे थे...प्रशांत किशोर का जो हश्र होना चाहिए था वही हुआ है...उनकी जनता में कही पकड़ नहीं थी।

    #WATCH बेतिया, पश्चिम चंपारण (बिहार): भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम 2025 के मतगणना रुझानों पर कहा, "मैं शुरू से कह रहा था कि NDA भारी बहुमत के साथ चुनाव जीतेगी और अब लगभग तस्वीर स्पष्ट है एक बड़े बहुमत के साथ NDA पुन: शासन में आ रहा है। महागठबंधन के केवल… pic.twitter.com/ENF3vtFxJc

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2025

  • 14 Nov 2025 11:35 AM (IST)

    14 Nov 2025 11:35 AM (IST)

  • 14 Nov 2025 11:19 AM (IST)

    14 Nov 2025 11:19 AM (IST)

    महागठबंधन को बिहार की जनता ने नकार दिया है- शांभवी चौधरी

    LJP-रामविलास सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि हमने पहले से ही कहा था कि बिहार में लोगों को बदलाव नहीं विकास चाहिए। जिस नकारात्मक सोच से महागठबंधन अपनी राजनीति करती है उसको बिहार की जनता ने बहुत साल पहले ही नकार दिया था। उसके बाद भी महागठबंधन की विचारधारा में कोई अंतर नहीं आया है...जिस तरीके से NDA के पक्ष में जनता की लोकप्रियता थी ये तय था कि बहुमत की सरकार बनने वाली है..."

    #WATCH पटना. बिहार: LJP-रामविलास सांसद शांभवी चौधरी ने कहा, "हमने पहले से ही कहा था कि बिहार में लोगों को बदलाव नहीं विकास चाहिए। जिस नकारात्मक सोच से महागठबंधन अपनी राजनीति करती है उसको बिहार की जनता ने बहुत साल पहले ही नकार दिया था। उसके बाद भी महागठबंधन की विचारधारा में कोई… pic.twitter.com/mNSTNJJTCG

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2025

  • 14 Nov 2025 10:47 AM (IST)

    14 Nov 2025 10:47 AM (IST)

    160 सीटें जीतेगी NDA- जीतन राम मांझी

    केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि ये अप्रत्याशित नहीं है। हमने पहले से ही कहा था। हमने कहा था कि प्रचंड बहुमत से NDA की सरकार बनेगी और नीतीश कुमार ही हमारे मुख्यमंत्री होंगे। ये कोई नई बात नहीं हुई। हम उसी दिशा में जा रहे हैं। किसी भी स्थिति में हम 160 से नीचे नहीं आएंगे।

    #WATCH गया, बिहार: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, "ये अप्रत्याशित नहीं है। हमने पहले से ही कहा था। हमने कहा था कि प्रचंड बहुमत से NDA की सरकार बनेगी और नीतीश कुमार ही हमारे मुख्यमंत्री होंगे। ये कोई नई बात नहीं हुई। हम उसी दिशा में जा रहे हैं। किसी भी स्थिति में हम 160 से… pic.twitter.com/pgSeP5vGdG

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2025

  • 14 Nov 2025 10:20 AM (IST)

    14 Nov 2025 10:20 AM (IST)

    मोकामा से जदयू उम्मीदवार अनंत कुमार सिंह 15034 वोटों से आगे

    बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। मोकामा विधानसभा क्षेत्र में जदयू उम्मीदवार अनंत कुमार सिंह 15034 वोटों से आगे चल रहे हैं। राजद उम्मीदवार वीणा देवी दूसरे नंबर पर हैं।

    #BiharAssemblyElections: मोकामा विधानसभा क्षेत्र में जदयू उम्मीदवार अनंत कुमार सिंह 15034 वोटों से आगे चल रहे हैं। pic.twitter.com/elUPNYShAM

    — IANS Hindi (@IANSKhabar) November 14, 2025

  • 14 Nov 2025 10:16 AM (IST)

    14 Nov 2025 10:16 AM (IST)

    बिहार में फिर NDA की सरकार होगी- शहनवाज हुसैन

    भाजपा नेता सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने बिहार चुनाव मतगणना पर कहा कि भारी बहुमत से NDA आगे है। बिहार की जनता ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर NDA पर भरोसा किया है जिस तरह से पीएम मोदी की सभा में भारी भीड़ दिखी उससे ये संदेश जाता है कि आएगा NDA और अब जब NDA आ रहा है भारी बहुमत से आगे चल रहे हैं ये आंकड़ा और आगे बढ़ेगा और NDA की सरकार बिहार में बनेगी।

    #WATCH दिल्ली: भाजपा नेता सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने बिहार चुनाव मतगणना पर कहा, "...भारी बहुमत से NDA आगे है। बिहार की जनता ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर NDA पर भरोसा किया है जिस तरह से पीएम मोदी की सभा में भारी भीड़ दिखी उससे ये संदेश जाता है कि आएगा NDA और अब जब NDA आ रहा है भारी… pic.twitter.com/SmnATsGUtx

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2025

  • 14 Nov 2025 09:58 AM (IST)

    14 Nov 2025 09:58 AM (IST)

    शुरुआती रुझानों पर जदयू कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का बयान

    जदयू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने महागठबंधन के सीएम चेहरे और राघोपुर विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव के बयान पर कहा कि जनता तय करेगी किसे सत्ता में बैठाना है आप जो भाषा बोल रहे हैं कि जबरदस्ती जाकर बैठ जाएंगे। ऐसा लोकतंत्र में नहीं होता है। आप विश्लेषण कीजिए क्या कमी रह गई और इस तरह की स्थिति आपकी क्यों हो गई है...20 साल से सरकार चलाने के बाद भी नीतीश कुमार की लोकप्रियता बिहार की जनता में बढ़ती ही जा रही है। इसका मतलब उन्होंने जो काम किया है लोगों को उस पर विश्वास है....उनको बिहारी पंतों ने समर्थन दिया है।

    #WATCH पटना (बिहार): जदयू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने महागठबंधन के सीएम चेहरे और राघोपुर विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव के बयान पर कहा, '...जनता तय करेगी किसे सत्ता में बैठाना है आप जो भाषा बोल रहे हैं कि जबरदस्ती जाकर बैठ जाएंगे। ऐसा लोकतंत्र में… pic.twitter.com/BewuvnUGWC

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2025

  • 14 Nov 2025 09:37 AM (IST)

    14 Nov 2025 09:37 AM (IST)

    दानापुर सीट पर RJD प्रत्याशी रीतलाल यादव आगे

    बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणा जारी है। शुरुआती रुझानों में एनडीए को बढ़त नजर आ रहा है। वहीं, दानापुर विधानसभा सीट से राजद उम्मदीवार रीतलाल यादव आगे चल रहे हैं। यहां उनका मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी राम कृपाल यादव से है।

  • 14 Nov 2025 09:27 AM (IST)

    14 Nov 2025 09:27 AM (IST)

    फुलवारी सीट से श्याम रजक को बढ़त

    बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में एनडीए को बढ़त मिलता हुआ दिख रहा है। पटना के फुलवारी विधानसभा क्षेत्र से जदयू उम्मीदवार श्याम रजक लीड कर रहे हैं।

  • 14 Nov 2025 09:22 AM (IST)

    14 Nov 2025 09:22 AM (IST)

    परिणाम महागठबंधन के पक्ष में आएगा- अखिलेश प्रसाद

    कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि अभी शुरूआती रुझान पर प्रतिक्रिया देना उचित नहीं होगा। आगे देखते हैं क्या होता है... मुझे विश्वास है कि परिणाम महागठबंधन के पक्ष में आएगा।

    #WATCH दिल्ली: कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, "अभी शुरूआती रुझान पर प्रतिक्रिया देना उचित नहीं होगा। आगे देखते हैं क्या होता है... मुझे विश्वास है कि परिणाम महागठबंधन के पक्ष में आएगा।" pic.twitter.com/FP6pjEOitc

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2025

  • 14 Nov 2025 08:57 AM (IST)

    14 Nov 2025 08:57 AM (IST)

    भारी बहुमत से NDA की सरकार बनने जा रही है- दिलीप जायसवाल

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बिहार चुनाव की मतगणना पर कहा कि जब पहले और दूसरे चरण का चुनाव चल रहा था, तो एक-एक मतदाता के चेहरे से लग रहा था कि एक बार फिर वो एनडीए की सरकार बनाने के लिए तैयार हैं और जनता का जनादेश स्पष्ट रुझान है कि बिहार में एनडीए की सरकार भारी बहुमत से बनने जा रही है।

    पटना, बिहार: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बिहार चुनाव की मतगणना पर कहा, "...जब पहले और दूसरे चरण का चुनाव चल रहा था, तो एक-एक मतदाता के चेहरे से लग रहा था कि एक बार फिर वो एनडीए की सरकार बनाने के लिए तैयार हैं और जनता का जनादेश स्पष्ट रुझान है कि बिहार में एनडीए की सरकार… pic.twitter.com/SxfUfxaSuw

    — IANS Hindi (@IANSKhabar) November 14, 2025

  • 14 Nov 2025 08:51 AM (IST)

    14 Nov 2025 08:51 AM (IST)

    छपरा सीट से खेसारी लाल यादव को बढ़त

    बिहार में विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझान आने लगे हैं। छपरा सीट से राजद उम्मीदवार खेसारी लाल यादव आगे चल रहे हैं। यहां उनका मुकाबला बीजेपी की महिला उम्मीदवार छोटी कुमारी से है।

  • 14 Nov 2025 08:43 AM (IST)

    14 Nov 2025 08:43 AM (IST)

    महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है- तेजस्वी यादव

    RJD नेता तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले कहा कि सरकार बन रही है, बदलाव होने जा रहा है। बदलाव होगा, सरकार बनेगी।

    पटना, बिहार: RJD नेता तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले कहा, "सरकार बन रही है, बदलाव होने जा रहा है। बदलाव होगा, सरकार बनेगी" pic.twitter.com/WttpK6cEfC

    — IANS Hindi (@IANSKhabar) November 14, 2025

  • 14 Nov 2025 08:39 AM (IST)

    14 Nov 2025 08:39 AM (IST)

    कांउटिंग के बीच पटना में RJD ऑफिस की बढ़ाई गई सुरक्षा

    बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच पटना में राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, पूरे राज्य में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में एनडीए को बढ़त मिलता हुआ दिख रहा है। हालांकि, यह आखिरी नतीजा नहीं है।

    कांउटिंग के बीच पटना में RJD ऑफिस की बढ़ाई गई सुरक्षा#BiharElection2025 #NitishKumar #RJD #TejashwiYadav pic.twitter.com/fvvqbsJcit

    — Dhiraj Singh (@dhirajvoice) November 14, 2025

  • 14 Nov 2025 08:37 AM (IST)

    14 Nov 2025 08:37 AM (IST)

    महुआ सीट से पिछड़े तेज प्रताप यादव

    बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। राघोपुर सीट से तेजस्वी यादव आगे चल रहे हैं। वहीं, महुआ सीट से तेज प्रताप यादव पिछे हो गए है। तेज प्रताप यादव अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे हैं।

  • 14 Nov 2025 08:32 AM (IST)

    14 Nov 2025 08:32 AM (IST)

    पोस्टल बैलेट में एनडीए को बढ़त

    बिहार विधानसभा चुनाव की मतदगणना शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में एनडीए को बढ़त मिल रही है। पोस्टल बैलेट की गिनती में एनडीए आगे निकलता हुआ नजर आ रहा है।

  • 14 Nov 2025 08:25 AM (IST)

    14 Nov 2025 08:25 AM (IST)

    मोकामा से जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह आगे

    पटना जिले के मोकामा विधानसभा सीट पर शुरुआती रुझान में जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह को बढ़त मिल रही है। यहां उनका मुकाबला आरजेडी उम्मीदवार और बाहुबली नेता सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी से है।

  • 14 Nov 2025 08:21 AM (IST)

    14 Nov 2025 08:21 AM (IST)

    राघोपुर सीट से तेजस्वी यादव आगे

    बिहा विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो चुका है। अब शुरुआती नतीजे सामने आने लगे हैं। सुबह 8:23 बजे तक वैशाली जिले के राघोपुर सीट से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव आगे चल रहे हैं। वहीं, अलीनगर सीट से बीजेपी प्रत्याशी और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को बढ़त मिल रही है।

  • 14 Nov 2025 08:15 AM (IST)

    14 Nov 2025 08:15 AM (IST)

    पहले रुझान में 7 सीटों पर NDA को बढ़त

    बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए है। सुबह 8.20 तक 7 सीटों पर एनडीए को बढ़त मिल रही है। वहीं, महागठबंधन 3 सीटों पर आगे चल रही है।

  • 14 Nov 2025 08:13 AM (IST)

    14 Nov 2025 08:13 AM (IST)

    मुजफ्फरपुर में काउंटिंग को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट

    बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर मुजफ्फरपुर में पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर है। कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती शुरू हो गई है।

    #WATCH बिहार: मुजफ्फरपुर में पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर, #BiharElection2025 की मतगणना की तैयारियां जोरों पर है। pic.twitter.com/mjuHyzulci

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2025

  • 14 Nov 2025 08:02 AM (IST)

    14 Nov 2025 08:02 AM (IST)

    बिहार चुनाव की मतगणना शुरू

    बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। राज्य के 38 जिलों के कुल 46 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती शुरू हो गई है।

  • 14 Nov 2025 07:37 AM (IST)

    14 Nov 2025 07:37 AM (IST)

    NDA पूर्ण रूप से सरकार बनाने जा रही है- नितिन नबीन

    पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार और बिहार मंत्री नितिन नबीन ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतगणना पर कहा कि जनता हमें खुद समर्थन कर रही है। सब आश्वस्त है कि इस बार का NDA की सीट की टैली 2010 के चुनाव के नजदीक नजर आएगी। NDA गठबंधन पूर्ण रूप से सरकार बनाने जा रही है।

    #WATCH पटना (बिहार): बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार और बिहार मंत्री नितिन नबीन ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतगणना पर कहा, "जनता हमें खुद समर्थन कर रही है। सब आश्वस्त है कि इस बार का NDA की सीट की टैली 2010 के चुनाव के नजदीक नजर आएगी। NDA गठबंधन पूर्ण रूप से… pic.twitter.com/n6fGOu9W9Q

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2025

  • 14 Nov 2025 07:24 AM (IST)

    14 Nov 2025 07:24 AM (IST)

    बीजेपी बिना चोरी कोई चुनाव नहीं जीत सकती- पप्पू यादव

    बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बीजेपी बिना झूठ और चोरी किए बिना कोई चुनाव नहीं जीत सकती। बीजेपी ने भी पूरी कोशिश की कि नीतीश सरकार की जगह बीजेपी की सरकार बने...महिलाओं, युवाओं ने INDIA गठबंधन के पक्ष में वोट दिया है लेकिन आप (बीजेपी)किस आधार पर कह रहे हैं कि उनकी सरकार बनेगी। युवा बदलाव चाहती है।

    #WATCH दिल्ली | #BiharElections2025 की मतगणना से पहले पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "बीजेपी बिना झूठ और चोरी किए बिना कोई चुनाव नहीं जीत सकती। बीजेपी ने भी पूरी कोशिश की कि नीतीश सरकार की जगह बीजेपी की सरकार बने...महिलाओं, युवाओं ने INDIA गठबंधन के पक्ष में वोट… pic.twitter.com/Yq4U6fNWgF

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2025

  • 14 Nov 2025 07:17 AM (IST)

    14 Nov 2025 07:17 AM (IST)

    बिहार में NDA चंद घंटों का मेहमान- मृत्युंजय तिवारी

    राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले कहा कि बिहार की जनता ने तेजस्वी यादव को आशीर्वाद दिया है। NDA चंद घंटों की मेहमान है। दोपहर बाद ही NDA की विदाई बिहार से तय है...बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

    #WATCH पटना (बिहार): राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले कहा, "बिहार की जनता ने तेजस्वी यादव को आशीर्वाद दिया है। NDA चंद घंटों की मेहमान है। दोपहर बाद ही NDA की विदाई बिहार से तय है...बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है।" pic.twitter.com/pKNYoWrIcT

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2025

  • 14 Nov 2025 07:10 AM (IST)

    14 Nov 2025 07:10 AM (IST)

    CM नीतीश ने जवाहर लाल नेहरू को दी श्रद्धांजलि

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व० पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

    भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व० पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।

    — Nitish Kumar (@NitishKumar) November 14, 2025

  • 14 Nov 2025 07:08 AM (IST)

    14 Nov 2025 07:08 AM (IST)

    बिहार एक नजीर पेश करेगा- विजय सिन्हा

    बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना पर बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व का आज सबसे ऐतिहासिक महत्वपूर्ण दिन है और सभी लोग इस महापर्व के उत्सव में शामिल हो रहे हैं और इसका जो आज परिणाम आएगा वो बिहार के लिए ही नहीं बल्कि देश के लिए भी बड़ा शुभ होगा ...और हर बिहारी आज गौरवान्वित होगा और विकसित बिहार का मजबूत इमारत खड़ा होगा। मैं भी इस पर्व में शामिल होने जा रहा हूं। ये बिहार लोकतंत्र की यात्रा की भूमि है इस धरती से देश को संदेश जाएगा और बिहार एक नजीर पेश करेगा।

    #WATCH लखीसराय (बिहार): बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना पर बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने कहा,"लोकतंत्र के महापर्व का आज सबसे ऐतिहासिक महत्वपूर्ण दिन है और सभी लोग इस महापर्व के उत्सव में शामिल हो रहे हैं और इसका जो आज… pic.twitter.com/wAbytJMvBU

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2025

  • 14 Nov 2025 07:01 AM (IST)

    14 Nov 2025 07:01 AM (IST)

    बिहार चुनाव में कौन कितनी सीटों पर लड़ा

    बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं। बहुमत के लिए 122 सीटों की जरूरत होगी। इस बार जदयू और बीजेपी की नेतृत्व वाली एनडीए और राजद-कांग्रेस वाली महागठबंधन चुनावी मैदान में है। वहीं, प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी पहली बार चुनाव लड़ रही है।

    NDA गठबंधन

    पार्टी सीटें
    BJP 101
    JDU 101
    LJP (R) 29
    HAM 06
    RLM 06

    महागठबंधन

    पार्टी सीटें
    RJD 143
    कांग्रेस 60
    लेफ्ट 34
    VIP 15
    IIP 03

     

  • 14 Nov 2025 06:55 AM (IST)

    14 Nov 2025 06:55 AM (IST)

    बिहार विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड 67.1% वोटिंग

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दोनों चरणों में रिकॉर्ड वोटिंग हुई। जिसके बाद से ऐसी चर्चा होने लगी है कि इस बार राज्य के सियासत में कुछ बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

    चरण वोटिंग प्रतिशत
    कुल मतदान 67.1%
    फेज़-1 65.08%
    फेज़-2 69.12%
  • 14 Nov 2025 06:52 AM (IST)

    14 Nov 2025 06:52 AM (IST)

    7 राज्यों के 8 सीटों हुए उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे

    बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के साथ ही देश के 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज घोषित किए जाएंगे। जिन सीटों पर उपचुनाव हुआ है, वे हैं—

    • राजस्थान : अंटा

    • जम्मू-कश्मीर : बड़गाम, नगरोटा

    • मिजोरम : डंपा

    • झारखंड : घटशिला

    • तेलंगाना : जुब्ली हिल्स

    • ओडिशा : नौपाड़ा

    • पंजाब : तरन-तारण

  • 14 Nov 2025 06:43 AM (IST)

    14 Nov 2025 06:43 AM (IST)

    मतगणना से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने की पूजा-अर्चना

    बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटना में स्थित एक हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।

    #WATCH पटना (बिहार): बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/R5M6qRa2zb

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2025

  • 14 Nov 2025 06:35 AM (IST)

    14 Nov 2025 06:35 AM (IST)

    भागलपुर में वोटों की गिनती से पहले सुरक्षा बलों को तैनाती

    बिहार के भागलपुर में सात विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना से पहले पुलिस और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

    भागलपुर, बिहार: सात विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना से पहले पुलिस और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। pic.twitter.com/mB0HSkxpFo

    — IANS Hindi (@IANSKhabar) November 14, 2025

  • 14 Nov 2025 06:32 AM (IST)

    14 Nov 2025 06:32 AM (IST)

    मतगणना से पहले तेजस्वी यादव की अपील

    मतगणना की पूरी प्रक्रिया ईमानदारी और निष्पक्षता से हो, यही महागठबंधन की मांग है! जानबूझकर स्वयं को भाग्य विधाता समझते हुए बिहार के मतदाताओं के जनादेश से खेलना अनैतिक होने के साथ-साथ आपराधिक भी है! और हर अपराध की एक सजा होती है! कोई यह समझ के आया है कि उसकी सत्ता ने अमृत पिया है, वह कभी नहीं जाएगी तो उससे बड़ा कोई मूर्ख नहीं! और उन सत्तारूढ़ अहंकारियों के पीछे दुम हिलाने वाले भ्रष्ट अधिकारियों को तो सबसे पहले दंडित किया जाएगा!

    मतगणना की पूरी प्रक्रिया ईमानदारी और निष्पक्षता से हो, यही महागठबंधन की मांग है!
    जानबूझकर स्वयं को भाग्य विधाता समझते हुए बिहार के मतदाताओं के जनादेश से खेलना अनैतिक होने के साथ-साथ आपराधिक भी है!
    और हर अपराध की एक सजा होती है!

    कोई यह समझ के आया है कि उसकी सत्ता ने अमृत पिया… pic.twitter.com/WEAo6rB9JX

    — Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) November 13, 2025

  • 14 Nov 2025 06:27 AM (IST)

    14 Nov 2025 06:27 AM (IST)

    महागठबंधन में हार की बैखलाहट- प्रेम कुमार

    राजद नेता सुनील कुमार सिंह के बयान पर बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि हताशा में ऐसा बयान आ रहा हैं। उन्हें कानून पर विश्वास नहीं है। हार की बौखलाहट है... वे इस तरह के बयानों से सामाजिक सौहार्द बिगाड़ना चाहते हैं...मैं ऐसे बयान की निंदा करता हूं..."

    #WATCH पटना: राजद नेता सुनील कुमार सिंह के बयान पर बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा, "हताशा में ऐसा बयान आ रहा हैं। उन्हें कानून पर विश्वास नहीं है। हार की बौखलाहट है... वे इस तरह के बयानों से सामाजिक सौहार्द बिगाड़ना चाहते हैं...मैं ऐसे बयान की निंदा करता हूं..." pic.twitter.com/gyzBt0D3sB

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2025

  • 14 Nov 2025 06:25 AM (IST)

    14 Nov 2025 06:25 AM (IST)

    बिहार में NDA की सरकार बन रही है- राजीव रंजन प्रसाद

    बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि जनता का आशीर्वाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA की सरकार बनाने के लिए मिल चुका है। 2010 जैसे नतीजे आएंगे...जनता को गुमराह करने के लिए उनकी (महागठबंधन) बातों को जनता ने नकारा है।

    #WATCH पटना: बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, "जनता का आशीर्वाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA की सरकार बनाने के लिए मिल चुका है। 2010 जैसे नतीजे आएंगे...जनता को गुमराह करने के लिए उनकी(महागठबंधन) बातों को जनता ने नकारा है..." pic.twitter.com/VmKwCJZo3P

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2025

  • 14 Nov 2025 06:22 AM (IST)

    14 Nov 2025 06:22 AM (IST)

    मतगणना को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    बिहार की राजधानी पटना के ए.एन. कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आज बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना होगी।

    #WATCH पटना (बिहार): वीडियो ए.एन. कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र से है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आज बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना होगी। pic.twitter.com/efQd0t6FC9

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2025

Bihar assembly election results live 2025 voting counting live updates bihar vidhan sabha chunav ka result

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 14, 2025 | 05:46 AM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bihar Politics
  • INDIA Alliance
  • NDA
  • Nitish Kumar
  • Tejashwi Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.