- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Assembly Election 2025 Rjd Give Ticket To Shahabuddins Son Osama From Raghunathpur Seat
शहाबुद्दीन की विरासत संभालेंगे ओसामा, RJD ने रघुनाथपुर से दिया टिकट, सियासी गलियारों में हलचल तेज
Bihar Assembly Elections के उम्मीदवारों की चर्चा इस समय पूरे प्रदेश की राजनीति में है। वहीं RJD ने रघुनाथपुर सीट से शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को टिकट दिया है। ये शहाबुद्दीन के इकलौते बेटे हैं।
- Written By: सौरभ शर्मा

शहाबुद्दीन की विरासत संभालेंगे ओसामा (फोटो- सोशल मीडिया)
Osama RJD Candidate From Raghunathpur Constituency: बिहार की राजनीति में एक बड़ा फैसला सामने आया है, जिसने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। दिवंगत बाहुबली नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब अब अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाएंगे। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने उन्हें 2025 के विधानसभा चुनाव के लिए सीवान की रघुनाथपुर सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी की तरफ से उन्हें सिंबल भी दे दिया गया है, जिसके बाद यह साफ हो गया है कि ओसामा अपनी सियासी पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं।
यह फैसला इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि रघुनाथपुर के मौजूदा RJD विधायक हरिशंकर यादव ने ओसामा के लिए अपनी सीट छोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने ओसामा को अपना पूरा समर्थन दिया है, जो शहाबुद्दीन परिवार के प्रति पार्टी के सम्मान और उनकी सियासी पकड़ को दर्शाता है। अक्टूबर 2024 में ही ओसामा और उनकी मां हिना शहाब ने लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की मौजूदगी में RJD की सदस्यता ली थी, जिसके बाद से ही उनके चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे।
लंदन से LLB, फिर सियासत में एंट्री
12 जून 1995 को सीवान में जन्मे ओसामा शहाब ने अपनी शुरुआती पढ़ाई सीवान और दिल्ली से पूरी की। जीडी गोयनका स्कूल से 12वीं करने के बाद वह कानून की पढ़ाई के लिए लंदन चले गए, जहां से उन्होंने एलएलबी की डिग्री हासिल की। 2021 में उनकी शादी डॉक्टर आयशा से हुई, जिन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस किया है। पढ़ाई पूरी करने के बाद बिहार लौटे ओसामा अब पूरी तरह से राजनीति में सक्रिय हो गए हैं और पिता की विरासत को आगे ले जाने के लिए तैयार हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री तय, JDU में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, कब होगा ऐलान?
तेजस्वी लड़ेंगे राज्यसभा चुनाव? बिहार में 5वीं सीट का क्या है नंबर गेम, किस रणनीति से NDA को मात देगी RJD?
बिहार की ‘शराबबंदी’ पर NDA में महाभारत! JDU नेता ने मांझी-माधव से पूछे तीखे सवाल, सूबे में आएगा सियासी भूचाल?
मुजफ्फरपुर ‘ब्लू ड्रम’ मर्डर: प्रेमिका के साथ मिलकर पति के किए टुकड़े, नमक डालकर गलाया शव; अब मिली उम्रकैद
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री से मिलना है, टिकट लिए बिना नहीं जाएंगे; CM आवास के बाहर बैठे JDU विधायक गोपाल मंडल
विवादों से भी रहा है नाता
हालांकि, ओसामा शहाब का नाम कुछ आपराधिक मामलों में भी सामने आया है। 2023 में उन्हें एक मामले में राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद सीवान कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई। इसके अलावा मोतिहारी में भी संपत्ति विवाद से जुड़े एक मामले में उन पर गोलीबारी और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगे थे, जिसमें कोर्ट से उन्हें राहत मिल चुकी है। अब देखना यह होगा कि चुनावी मैदान में जनता उन्हें कितना स्वीकार करती है।
Bihar assembly election 2025 rjd give ticket to shahabuddins son osama from raghunathpur seat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘वर्षा’ बंगले पर फडणवीस परिवार की इको-फ्रेंडली होली, मेयर रितु तावड़े ने फूलों से मनाया उत्सव
Mar 03, 2026 | 08:36 PMलखनऊ में 11 मार्च को शंखनाद, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद करेंगे ‘गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध’ की शुरुआत
Mar 03, 2026 | 08:31 PMSA vs NZ: बारिश करेगी सेमीफाइनल का मजा खराब? जानें साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड मैच में कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम
Mar 03, 2026 | 08:31 PMपालघर के बोईसर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप, 2600 लोगों को सुरक्षित निकाला
Mar 03, 2026 | 08:28 PM‘बहुत देर हो चुकी है…ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ नहीं रुकेगा, डोनाल्ड ट्रंप ने ठुकराया ईरान का ऑफर
Mar 03, 2026 | 08:24 PMअमेरिका को गाली देना चाहिए, ईरान को…? गिरीश महाजन ने ईरान को लेकर सोनिया के पूछे सवाल पर दिया बयान
Mar 03, 2026 | 08:15 PMPAK Shaheens vs ENG Lions के बीच रद्द हुई सीरीज, PCB ने की पुष्टि, ईरान-इजराइल युद्ध के कारण लिया ये फैसला
Mar 03, 2026 | 08:14 PMवीडियो गैलरी

अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM














