-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Assembly Election 2025 Crown Battle And Seemanchal Voter Mood
Bihar Chunav: किसे मिलेगा बिहार का ताज…कैसा है सीमांचल का मिजाज? सारे समीकरण समझा देगी ये रिपोर्ट
- Written By: अभिषेक सिंह
Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव के सियासी माहौल के बीच सवाल यह है कि इस बार सीमांचल की जनता किसकी तरफ अपना रुख करने वाली है। जो कि बिहार में निर्णायक साबित होने वाला है।

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
Bihar Assembly Elections: हिमालय की तराई से सटे हुए सीमांचल की अपनी कहानी है। एक ओर बांग्लादेश और नेपाल है, तो दूसरी तरफ बंगाल। चारों जिलों में नदियों का जाल भी फैला हुआ है। इन नदियों की कभी सुस्त तो कभी तेज चाल यहां के बाशिंदों को आबाद और बर्बाद करने का काम करती है। नार्थ इस्ट के प्रवेश द्वार के तौर पर पहचान रखने वाले इस इलाके में विकास का सूर्योदय भी हो चुका है।
पूर्णिया जिले में एयरपोर्ट शुरू हो चुका है। यहां से रोजाना पांच फ्लाइट से हजारों लोगों का आवागमन हो रहा है। यहां रेल कनेक्टिविटी भी मजबूत हुई है। वंदे भारत और अमृत भारत समेत कई ट्रेनों की सौगात मिली है। पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज में सड़कों का जाल बिछा है। हाईवे पर विकास की डगर भर रहे सीमांचल की चिंता भी है।
समझिए क्या है सीमांचल का दर्द?
क्षेत्र में रोजी और रोजगार के लिए दर बदर होने का दर्द है। उच्च शिक्षा और रोजगार के लिए हर दिन वाहां से पलायन होता है। सीमांचल डुब्बा इलाका है। इसलिए बाढ़ पीड़ितों की अपनी टीस है। सीमांचल के चारों जिलों में 80 फीसदी लोगों की आजीविका अब भी खेतीबाड़ी और पशुपालन है।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार में 15 अगस्त को 30 हजार भूमिहीनों को मिलेगी जमीन! सम्राट सरकार का ‘अभियान बसेरा-2’ प्लान तैयार
लालू-राबड़ी ने छोड़ा सर्कुलर रोड का वो बंगला, जहां लिखी जाती थी सूबे की किस्मत, तेजस्वी यादव के घर हुए शिफ्ट
सिर्फ ₹1 में ईशा फाउंडेशन को दी जा रही श्मशान की जमीन, सम्राट सरकार के इस फैसले पर बिहार में क्यों मचा बवाल?
Bharat Tiwari Encounter: नागमणि कुशवाहा ने की भरत की ‘कुत्ते-बिल्ली’ से तुलना, विवादित बयान पर मचा सियासी बवाल
आखिर क्यों परेशान होते हैं किसान?
मक्का और मखाना ने किसानों को आर्थिक तौर पर समृद्ध बनाया है। वहीं, इथेनॉल प्लांट लगने से मक्के की खपत बढ़ गयी है। लेकिन मक्के की एमएसपी तय होने के साथ इसकी सरकारी स्तर पर खरीद हो तो किसान और समृद्ध होंगे। साथ ही खाद-बीज की किल्लत भी किसानों के लिए कई बार परेशानी का सबब बन जाती है।
सीमांचल में बाढ़ का दृश्य (सोर्स- सोशल मीडिया)
वोटबैंक की सियासत बनी पहचान!
सीमांचल के चारों जिलों खासकर पूर्णिया में कई औद्योगिक इकाइयां हैं। मगर कुटीर उद्योग को प्रमुखता देने की जरूरत है। सीमांचल है…इसलिए इन तमाम मुद्दों के बावजूद दल चाहे कोई भी हो…मतदाताओं का दिल जीतने के लिए, वे वोट बैंक की राजनीति करने से गुरेज नहीं करते हैं।
प्रत्याशियों से नाराजगी दलों से नहीं!
वोटर भी सियासी फिरकी में फंसने के बाद घूम-फिरकर वहीं पहुंच जाते हैं। तभी तो भट्टा बाजार के मच्छली मंडी में विक्रेता शंकर कहते हैं…पहले मौसम कुछ था, अब मिजाज कुछ और है। इसी तरह कटिहार जिले के मतदाता विजय ठाकुर बयां करते हैं…प्रत्याशियों के चेहरे को लेकर कुछ नाराजगी जरूर है, लेकिन दलों से किसी को शिकवा नहीं।
कदवा में पूर्व सांसद-मंत्री की टक्कर
कटिहार सदर सीट से पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर का मुकाबला वीआईपी प्रत्याशी भाजपा एमलएसी अशोक अग्रवाल के पुत्र सौरभ अग्रवाल से है। कदवा सीट से पूर्व सांसद जदयू प्रत्याशी दुलाल चंद गोस्वामी और कांग्रेस के शकील अहमद खान आमने-सामने हैं।
अररिया में दो भाइयों के बीच लड़ाई
कोढ़ा, प्राणपुर, मनिहारी, बलरामपुर, बारसोई में भी एनडीए महागठबंधन के बीच ही मुख्य मुकाबला है। अररिया जिला की सिकटी सीट से एनडीए से मंत्री विजय कुमार मंडल खड़े हैं। इन्हें महागठबंधन से वीआईपी के हरिनारायण प्रामाणिक चुनौती दे रहे हैं। जोकीहाट से दो भाई पूर्व मंत्री राजद से शहनवाज आलम और जनसुराज से सरफराज आलम एक दूसरे को टक्कर दे रहे हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव (कॉन्सेप्ट फोटो)
सीमांचल में चार जिले पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में कुल 24 सीटें हैं। पूर्णिया और कटिहार में सात-सात तो अररिया में छह और किशनगंज में चार सीटें हैं। यहां एनडीए और महागठबंधन के बीच मुख्य मुकाबला है, जबकि कुछ सीटों पर ओवैसी तो कुछ पर जनसुराज के प्रत्याशी मुकाबले को रोचक बना रहे है।
दांव पर इन दिग्गजों की सियासी साख
सीमांचल में दो मंत्री पूर्णिया के धमदाहा से जदयू प्रत्याशी लेशी सिंह, अररिया के सिकटी से भाजपा के विजय कुमार मंडल, कटिहार सदर से पूर्व डिप्टी सीएम भाजपा प्रत्याशी तारकिशोर प्रसाद, अमौर सीट से एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान, राजद के संतोष कुशवाहा धमदाहा से और जदयू के दुलाल चंद गोस्वामी कदवा से और दो भाई तस्लीमुद्दीन के पुत्र जोकीहाट से प्रत्याशी शाहनवाज आलम और सरफराज आलम की किस्मत का फैसला मतदाता 11 नवंबर को करने वाले हैं।
धमदाहा में लेशी-संतोष की कड़ी टक्कर
2020 के चुनाव में जदयू को सबसे अधिक लीड दिलाने वाली मंत्री लेशी सिंह का मुकाबला कुछ दिन पहले तक जदयू के साथ रहे अब राजद प्रत्याशी संतोष कुशवाहा से है। बनमनखी में भाजपा प्रत्याशी कृष्ण कुमार ऋषि का मुकाबला भाजपा के ही पूर्व विधायक और अब कांग्रेस में शामिल देवनारायण रजक से है।
यहां भी रोचक होगा चुनावी मुकाबला
रूपौली में जदयू के कलाधर मंडल, राजद की बीमा भारती और निर्दलीय शंकर सिंह के बीच मुकाबला है। कसबा सीट पर भाजपा व कांग्रेस के बागी खड़े है। यहां मुख्य मुकाबला एनडीए समर्थित लोजपा प्रत्याशी नितेश सिंह व महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी इरफान आलम के बीच है।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: 18 फीसदी दलितों ने दिया साथ…तो हासिल हो जाएगा ताज, जानिए किसके पक्ष में है माहौल?
अमौर में एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान का जदयू के सबा जफर व कांग्रेस के जलील मस्तान से मुकाबला है। पूर्णिया सीट से भाजपा के विजय खेमका व कांग्रेस के जितेंद्र यादव मैदान में हैं। बायसी में पूर्व मंत्री राजद से अब्दुस सुबहान, एआईएमआईएम के गुलाम सरवर व भाजपा के विनोद यादव के बीच मुकाबला है।
Bihar assembly election 2025 crown battle and seemanchal voter mood
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMमुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
Jul 02, 2026 | 12:39 PMदिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 12:35 PMअयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
Jul 02, 2026 | 12:35 PMGen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
Jul 02, 2026 | 12:31 PMनागपुर में शेयर मार्केट के नाम पर बड़ा फ्रॉड! ऑर्डनेंस फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मचारी से 20.51 लाख रूपए की ठगी
Jul 02, 2026 | 12:27 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














