-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Begusarai Meat Shop Owner Beaten For Asking Dues
बिहार के बेगूसराय में दबंगई, बकाया मांगने पर दुकानदार को हाथ-पैर बांधकर पीटा
- Written By: अर्पित शुक्ला
बेगूसराय में मीट दुकानदार मोहम्मद मंजूर को बकाया रुपया मांगने पर दबंगों ने हाथ-पैर बांधकर लाठी और लोहे की रॉड से पीटा, बाइक और 7 हजार रुपए भी छीने।

बिहार के बेगूसराय में बकाया मांगने पर दुकानदार की पिटाई
पटना: बिहार के बेगूसराय से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक मीट दुकानदार को अपना बकाया पैसा मांगना महंगा पड़ गया। दरअसल दबंगों ने दुकानदार को पैसे देने के लिए आम के बगीचे में बुलाया और हाथ पैर बांधकर बेहरमी से लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पीटा। दबंगों ने पीट-पीट कर दुकानदार को गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथ ही साथ दबंगो ने दुकानदार से बाइक, मोबाइल एवं 7 हजार रुपए छीन लिए।
वहीं पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर बेहोश दुकानदार को उस जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र में उलाव हवाई नजदीक स्थित एक बगीचे की बताई जा रही है।
45 हजार रुपए था बकाया
घायल दुकानदार की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मुंगेरीगंज निवासी मोहम्मद शाहिद का पुत्र मोहम्मद मंजूर के तौर पर हुई है। इस घटना के मामले में घायल मोहम्मद मंजूर ने बताया कि वो जिला मुख्यालय में विष्णु सिनेमा चौक के पास मीट की दुकान चलाता है। उसने बताया कि देबू नाम के ग्राहक के यहां मीट का 45 हजार रुपए बकाया था। उन्होंने बताया है कि दबंग के द्वारा फोन करके उसको बकाया रुपया देने की बात कही।
सम्बंधित ख़बरें
केस पुराना हो गया…मुझसे संबंध बना लो मेडिकल रिपोर्ट सही आएगी, दरोगा ने ही किया रेप पीड़िता के साथ दुष्कर्म
बिहार में नशामुक्ति से बदलेगी तस्वीर: CM सम्राट बोले- विकसित भारत के लिए युवा पीढ़ी का नशामुक्त होना जरूरी
50 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगालने के बाद मिली सफलता! छत्रपति संभाजीनगर में 28 बाइक के साथ चोर गिरोह गिरफ्तार
रेलवे बना तस्करों का ट्रांजिट रूट: आगरा में 29 किलो गांजा बरामद, पकड़े गए पंजाब के दो आरोपी
लोहे की रॉड से पीटा
मोहम्मद मंजूर ने कहा कि जब उलाव चौक के पास चाय दुकान पर पहुंचे तभी तीन चार की संख्या में दबंग आए और उसके बाद उलाव हवाई अड्डा के पास लीची बागान में ले गए। वहां हाथ पैर बांध के लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से बेहरमी से पिटाई की। पीड़ित ने बताया कि लगातार उन लोगों से अपनी जान की गुहार लगाते रहे, लेकिन दबंगों ने एक नहीं सुनी और जमकर पीटा। पीड़ित ने आगे बताया कि छोड़ देने की बात पर कहा जाता था कि हत्या कर जमीन में दबा देंगे।
Begusarai meat shop owner beaten for asking dues
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फ्रेंडशिप डे पर छलका करण जौहर का दर्द, बोले- दोस्त ही मेरी सबसे बड़ी दौलत, मुश्किल वक्त में हमेशा बने सहारा
Aug 02, 2026 | 09:54 PMप्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PMबिना नंबर प्लेट और काली फिल्म वाली कार में मिला पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल होते ही दिल्ली पुलिस ने लिया एक्शन
Aug 02, 2026 | 09:54 PMवेल्थ क्रिएशन के लिए SIP ही सबसे बेस्ट, नवभारत से बातचीत में बोले LIC म्यूचुअल फंड के MD रवि कुमार झा
Aug 02, 2026 | 09:52 PMसंजय राउत 420 है… नितेश राणे का तीखा हमला, बोले- उसकी औकात नहीं गृह मंत्री अमित शाह पर बोलने की
Aug 02, 2026 | 09:51 PMकेस पुराना हो गया…मुझसे संबंध बना लो मेडिकल रिपोर्ट सही आएगी, दरोगा ने ही किया रेप पीड़िता के साथ दुष्कर्म
Aug 02, 2026 | 09:49 PMबिहार में नशामुक्ति से बदलेगी तस्वीर: CM सम्राट बोले- विकसित भारत के लिए युवा पीढ़ी का नशामुक्त होना जरूरी
Aug 02, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM
संसद में राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध पर भड़का संत समाज, राहुल गांधी और पप्पू यादव पर फूटा गुस्सा! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 07:55 PM












