Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • देवउठनी एकादशी |
  • आज का मौसम |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सरकार सुरक्षा देगी तो ठीक नहीं तो…सामने आया अनंत सिंह का नया बयान, बोले- हम फिर जाएंगे

अनंत सिंह ने कहा- 'अगर एफआईआर दर्ज हो गई है, तो ठीक है। हमें न तो जेल जाने का डर है और न ही मरने का। अगर कोई जनता को परेशान करेगा, तो हम तुरंत वहां पहुंचेंगे। हम भगवान को मानने वाले आदमी हैं।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Jan 23, 2025 | 01:08 PM

अनंत सिंह (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

पटना: मोकामा के पंचमहला थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव में पूर्व विधायक अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर विरोधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। सोनू-मोनू गैंग पर आरोप है। अनंत सिंह के समर्थकों की ओर से भी फायरिंग की गई। बुधवार को हुई इस घटना में ईंट-भट्ठा संचालक सोनू-मोनू के पिता ने थाने में आवेदन दिया है।

इस मामले में तीन केस दर्ज किए गए हैं। पूर्व विधायक अनंत सिंह ने बयान दिया है कि उन्होंने अपनी ओर से पुलिस को कोई आवेदन नहीं दिया है। उन्हें मौत का डर नहीं है। जिसमें सोनू-मोनू और अनंत सिंह के खिलाफ एक-एक एफआईआर दर्ज की गई है।

नौरंगा गांव में गैंगवार

मोकामा के नौरंगा गांव में बुधवार को अनंत सिंह समर्थकों और सोनू-मोनू गैंग के बीच हिंसक झड़प हो गई। जिसमें करीब 60 से 70 राउंड फायरिंग हुई। अनंत सिंह ईंट-भट्ठा संचालक सोनू-मोनू के घर पंचायत करने पहुंचे थे। इसी दौरान फायरिंग शुरू हो गई। अनंत सिंह के दो समर्थक भी घायल हुए हैं। आरोपी सोनू-मोनू के पिता प्रमोद सिंह ने रात करीब 8 बजे पंचमहला थाने में आवेदन देकर बताया कि अनंत सिंह अचानक उनके घर में घुस आए और अपने समर्थकों के साथ गोलियां चलाने लगे।

अनंत सिंह ने क्या कहा?

इस बीच, अनंत सिंह ने एक हिंदी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि मेरे पास लोग आए थे, जिसके कारण मारपीट हुई और तीन लोगों के दांत प्लायर से उखाड़ दिए गए। हम उन्हें समझाने गए थे। जब हम गांव पहुंचे और उन्हें समझाने के लिए बुलाया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। बचाव में इधर से भी फायरिंग हुई, ताकि वह बच सके। अनंत सिंह ने कहा कि वह चोर और अपहरणकर्ता है। हम चोरों के खिलाफ हैं। हमने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है। जिसे गोली लगी होगी, वह मर गया होगा।

मृत्यु सत्य है…हम फिर जाएंगे

अनंत सिंह ने कहा- ‘अगर एफआईआर दर्ज हो गई है, तो ठीक है। हमें न तो जेल जाने का डर है और न ही मरने का। अगर कोई जनता को परेशान करेगा, तो हम तुरंत वहां पहुंचेंगे। हम भगवान को मानने वाले आदमी हैं। हम किसी से नहीं डरते।’ सुरक्षा की जरूरत पर अनंत सिंह ने कहा- ‘मृत्यु सत्य है। इसे कोई एक घंटा भी आगे-पीछे नहीं कर सकता। सरकार सुरक्षा दे तो ठीक, नहीं दे तो भी ठीक।’

बिहार की अन्य बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

तीनों पर दर्ज हुई FIR

आपको बता दें कि दो गुटों के बीच गोलीबारी मामले में तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं। अनंत सिंह, सोनू और मोनू के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। अनंत सिंह ने सरकार से मांग की है कि थाने पर सख्ती की जाए। थानेदार सबकुछ देखने के बाद भी आवेदन मांगते हैं। सोनू-मोनू ने दारोगा की घटिया हरकत का वीडियो बना लिया है। इसी डर की वजह से दारोगा वही करते हैं जो सोनू-मोनू कहते हैं।

Anant singh new statement came out after gagnwar said we will go again

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 23, 2025 | 01:08 PM

Topics:  

  • mokama

सम्बंधित ख़बरें

1

Mokama में भूमिहारों की लड़ाई में किसकी होगी जीत? अनंत सिंह की गिरफ्तारी से बदल सकते हैं समीकरण

2

दाल की ‘टाल’ और फैक्ट्री की चाल थमी…तो बारूद का ढेर बन गया मोकामा, गैंगवार और अदावत की खूनी कहानी

3

दुलारचंद हत्याकांड में कोर्ट ने अनंत सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, बेऊर जेल ले गई पुलिस

4

Mokama में अनंत सिंह के बाद जन सुराज के पीयूष भी होंगे गिरफ्तार, DGP बोले- चुन-चुन करेंगे कार्रवाई

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.