दिल्ली मेट्रो से उतरते ही मिलेगी इलेक्ट्रिक स्कूटर की सवारी, इस स्टेशन से शुरू हुई सुविधा, जानें किराया

ITO Metro Electric Scooter: दिल्ली में मेट्रो इस शहर का दिल है और रोजाना इससे लाखों लोग सफर करते है ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए लास्ट-माइल कनेक्टिविटी अब और आसान होने जा रही है।
electric scooter ride right after stepping off the Delhi Metro Bhagomo iRide
Bhagomo iRide की शानदार पहल।Source. Social Media
Published on
Updated on

Bhagomo iRide: दिल्ली में मेट्रो इस शहर का दिल है और रोजाना इससे लाखों लोग सफर करते है ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए लास्ट-माइल कनेक्टिविटी अब और आसान होने जा रही है। बता दें कि भागो मोबिलिटी ने होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) और होंडा पावर पैक एनर्जी इंडिया (HEID) के साथ मिलकर भागोमो®–आईराइड इलेक्ट्रिक राइड सर्विस शुरू की है। वहीं इस पहल की शुरुआत आईटीओ मेट्रो स्टेशन से हुई है। जिसमें यात्री गेट नंबर 3 से होंडा एक्टिवा ई किराए पर लेकर मेट्रो स्टेशन से अपने गंतव्य तक आसानी से जा सकते है। इसको लेकर खास बात यह है कि वाहन को कुछ घंटों से लेकर कई दिनों तक के लिए बुक किया जा सकता है और किराया इस्तेमाल की अवधि के हिसाब से ही देना होगा।

सिर्फ 5 मिनट में होगा वेरिफिकेशन

भागोमो आईराइड को लेकर बताया जा रहा है कि इसका मकसद मेट्रो से उतरने के बाद यात्रियों को तुरंत इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर उपलब्ध कराना है। जिसको लेकर कंपनी का कहना है कि पूरी तरह चार्ज इलेक्ट्रिक स्कूटर टेलीमैटिक्स सिस्टम से कनेक्टेड होंगे। वहीं यह DigiLocker आधारित वेरिफिकेशन के जरिए यूजर को भागो ऐप से करीब पांच मिनट में जोड़ा जा सकती है। वहीं इस वाहन को आईटीओ मेट्रो स्टेशन के तय हब से लेना होगा और इस्तेमाल के बाद उसी हब पर वापस करना भी होगा। जिसका इस्तेमाल करके रोजाना ऑफिस आने-जाने वालों के साथ अचानक किसी काम से बाहर निकलने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिल सकती है।

दो मिनट में बैटरी स्वैप, चार्जिंग की टेंशन खत्म

जानकारी में बताया जा रहा है कि इस सर्विस की सबसे खास बात इसका बैटरी स्वैपिंग सिस्टम है। वाहनों में स्वैपेबल बैटरी का इस्तेमाल किया जाएगा जिसे लगभग दो मिनट में बदला जा सकता है। वहीं इसका सीधा मतलब है कि बैटरी चार्ज होने तक घंटों इंतजार करने की जरूरत नहीं होने वाली है। इतना ही कंपनी यह भी बताती है कि दिल्ली-NCR में करीब 90 स्टेशनों पर 202 बैटरी एक्सचेंजर के जरिए बैटरी स्वैप की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं भागो की योजना DMRC के साथ मिलकर दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर हब शुरू करने की है।

electric scooter ride right after stepping off the Delhi Metro Bhagomo iRide
Yamaha YZF-R2 ने भारत में मारी एंट्री, 26.5 PS पावर और सिर्फ 149kg वजन, जानें कीमत से फीचर्स तक सबकुछ

होंडा, भागो और DMRC की साझेदारी से बदलेगा लास्ट-माइल सफर

भागो मोबिलिटी के संस्थापक आदित्य गोयल ने कहा, ‘आईटीओ पर लॉन्चिंग एक शुरुआत है। साथ मिलकर भागो और इसके पार्टनर्स की कोशिश है कि मेट्रो-हब मॉडल को पूरे देश में लागू किया जाए। हम मेट्रो स्टेशन की सहूलियत, होंडा की बनाई गाड़ियों, बैटरी स्वैपिंग और एआई पावर्ड ऑपरेशंस के इस गठजोड़ को भारत के शहरों में प्रमुख मेट्रो नेटवर्क एवं ट्रांजिट हब तक पहुंचाना चाहते हैं।’

इसके साथ ही HMSI के डायरेक्टर सेल्स एंड मार्केटिंग मत्सुओ उसुई ने कहा, ‘इस गठजोड़ के माध्यम से साझा ताकतों को साथ लाते हुए हमारा लक्ष्य इलेक्ट्रिक लास्ट-माइल मोबिलिटी को डेली कम्युटर्स के लिए ज्यादा व्यावहारिक एवं सुविधाजनक बनाना है।’

इतना ही नहीं DMRC के डायरेक्टर ऑपरेशंस एंड सर्विसेज डॉ. अमित कुमार जैन ने भी इस पहल को सुरक्षित और इको-फ्रेंडली लास्ट-माइल कनेक्टिविटी की दिशा में अहम कदम के तौर पर सही बताया है। ऐसे में अगर यह मॉडल सफल रहता है तो आने वाले समय में दिल्ली के कई और मेट्रो स्टेशनों से उतरते ही यात्रियों को इलेक्ट्रिक राइड का विकल्प मिल सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com