पुरानी कार की मिलेगी मुंहमांगी कीमत? इस काम से पड़ेगा फर्क

पुरानी कार को अच्छी कीमत पर बेचना चाहते हैं, तो कुछ खास काम उसकी वैल्यू को बढ़ा सकते हैं। ये काम आपकी कार को ज्यादा आकर्षक और खरीदने के लिए बेहतर बनाएंगे। ऐसे में जानें कि कौन-कौन से जरूरी काम करना सही रहेगा।
Used car price
इस्तेमाल की गई कार को बेचने के लिए कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी है। (सौ. Freepik)
Published on: 
Updated on: 

नवभारत डिजिटल डेस्क. अगर आप भी अपनी पुरानी कार को अच्छी कीमत पर बेचना चाहते हैं, तो कुछ खास काम उसकी वैल्यू को बढ़ा सकते हैं। ये काम आपकी कार को ज्यादा आकर्षक और खरीदने के लिए बेहतर बनाएंगे। ऐसे में जानें कि कौन-कौन से जरूरी काम करना सही रहेगा।

डीप क्लीनिंग और पॉलिशिंग

कार के अंदर और बाहर डीप क्लीनिंग और कार की पॉलिशिंग करने से यह एकदम नई और चमकदार बन जाएगी, जिससे उसकी वैल्यू बढ़ेगी।

पेंट टच अप और स्क्रैच रिमूवर

अगर आपकी कार की बॉडी पर हल्के-फुल्के स्क्रैच के निशान हैं, तो उन्हें हटाएं और मामूली डेंट्स को भी सही करवाएं। इससे आप टच अप कराकर इसे साफ-सुथरा बना सकते हैं।

टायर और व्हील्स की जांच

कार में मौजूद टायर की स्थिति को ठीक कराएं और व्हील्स की जांच भी कराएं ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी को समय पर ठीक किया जा सके।

इंजन और परफॉर्मेंस सर्विस

इंजन की अच्छी सर्विसिंग करवाएं, ऑयल फिल्टर और बाकी चीजों को देखें ताकि इंजन स्मूथ रहे और खरीदारी करने वाले को परफॉर्मेंस में भरोसा हो जाए।

एसी और इलेक्ट्रिकल चीजें

कार में मौजूद इलेक्ट्रिकल चीजें जैसे लाइट्स और वेंट कंट्रोल सही तरीके से काम कर रहे हैं या नहीं, यह भी देखें।

इंटीरियर अपडेट

बीच-बीच में आप इंटीरियर अपडेट भी कर सकते हैं, जिसमें सीट कवर का मेंटेनेंस और अच्छे इंटीरियर एक्सेसरीज को कार के अंदर लगाने से वह और भी ज्यादा आकर्षक बनती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com