72KM माइलेज, Hazard Lights और Bluetooth फीचर्स के साथ लॉन्च हुई Super Splendor XTEC 2.0

Hero Bike Launch: 125cc बाइक सेगमेंट तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और इसी बीच Hero MotoCorp ने अपनी नई Hero Super Splendor XTEC 2.0 को लॉन्च कर दी है। जो कई खास फीचर्स के साथ आ रही है।
Hero Super Splendor XTEC 2.0 Launched with 72 km/l Mileage
Hero Super Splendor XTEC 2.0 (Source. Hero)
Published on
Updated on

Hero Super Splendor Price: भारत में बाइक लिस्ट के अदंर 125cc बाइक सेगमेंट तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और इसी बीच Hero MotoCorp ने अपनी नई Hero Super Splendor XTEC 2.0 को लॉन्च कर दी है। जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने इस बाइक को कई एडवांस फीचर्स और शानदार माइलेज के साथ पेश किया है। जिसमें यह Super Splendor सीरीज की पहली बाइक बन गई है जो Hazard Lamps सेफ्टी फीचर दे रही है। वहीं इस नई बाइक की एक्स-शोरूम कीमत की बात करें तो यह 86,500 रुपये रखी गई है। जो की पांच आकर्षक कलर ऑप्शन Glossy Black, Candy Blazing Red, Matt Axis Grey, Matt Nexus Blue और Matt Chestnut Brown में आ रही है।

पहली बार मिला Hazard Lamp फीचर

Hero Super Splendor XTEC 2.0 को लेकर सबसे खास बात यह है कि इसमें Hazard Lamp फीचर देखने को मिल रहा है जो इमरजेंसी या ब्रेकडाउन की स्थिति में बाइक के चारों इंडिकेटर एक साथ जल जाते है जो सड़क पर सुरक्षा को बढ़ता है। इसके अलावा बाइक में फ्रंट डिस्क ब्रेक और हैंडलबार पर इंजन किल स्विच भी दिया गया है। जिसको लेकर कंपनी का कहना है कि यह बाइक रोजाना इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक अनुभव देती है।

72KM माइलेज के साथ दमदार इंजन

इस बाइक के फीचर्स की बात करे तो इसमें 124.7cc का सिंगल सिलेंडर इंजन शामिल किया गया है जो 10.7 bhp की पावर और 10.6 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। जिसमें Fuel Injection टेक्नोलॉजी और Hero का i3S Idle Stop-Start सिस्टम साथ दिया जाता है। इशके अलावा कंपनी का दावा है कि यह बाइक 72 kmpl तक का माइलेज देता है जो इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा माना जा रहा है। वहीं Integrated Starter Generator टेक्नोलॉजी के कारण ट्रैफिक में बाइक बंद होने के बाद दोबारा स्टार्ट होने पर ज्यादा आवाज भी नहीं करती है।

Bluetooth और स्मार्ट फीचर्स से लैस

Hero की यह नई बाइक टेक्नोलॉजी के मामले में भी काफी अपडेटिंड है। जो Fully Digital Instrument Cluster के साथ आती है और इसमें Bluetooth Connectivity का सपोर्ट भी मिलता है। जिसका इस्तेमाल करके राइडर को Incoming Calls, SMS Alerts, Missed Calls, Caller ID और Phone Battery Status जैसी जानकारी सीधे डिस्प्ले पर मिल सकती है। इसके साथ ही बाइक में 2 Amp USB Type-C Charging Port भी दिया गया है, जिससे लंबी यात्रा के दौरान फोन आसानी से चार्ज हो सकता है।

आरामदायक राइडिंग पर खास फोकस

कंपनी के फोकस को देखे तो नई Super Splendor XTEC 2.0 में चौड़ा हैंडलबार, लंबी ड्यूल-टेक्सचर सीट और मजबूत रियर ग्रैब रेल दी गई है जो खराब सड़कों पर भी पिलियन राइडर को बेहतर आराम दे सकती है। वहीं 125cc सेगमेंट में बढ़ती मांग को देखते हुए Hero की यह नई बाइक उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकती है जो 100cc बाइक से अपग्रेड करना चाहते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com