Triumph की इन 2 बाइक्स पर बड़ी राहत, कीमत हुई कम, जानें अब कितने में मिलेगी Speed 400 और Tracker 400

Triumph 400cc Bikes: Triumph ने अपनी दो शानदार बाइक कि कीमतों को कम किया है। जिसमें 6 से 7 हजार कि कमी आई है। वहीं एक बाइक के दो नए रंगों को भी बाजार में उतारा गया है।
two Triumph bikes prices have been reducedSpeed ​​400 and Tracker 400
Triumph कि दो बाइक कि कीमत कम।Source. Triumph
Published on
Updated on

Triumph Speed 400 Price: Triumph ने अपनी 400cc बाइक रेंज खरीदने वालों को बड़ी राहत कि जानकारी सामने लाई है। वहीं कंपनी ने Speed 400 और Tracker 400 की कीमतों में एक बार फिर कटौती कर दी है। जिसमें खास बात यह है कि जून के बाद से यह कंपनी की कीमतों में तीसरी बार किया गया बदलाव है। इससे पहले जुलाई में इन बाइक्स के दाम बढ़ाए गए थे लेकिन अब दोनों मोटरसाइकिलों को फिर से सस्ता कर दिया गया है। बता दें कि Scrambler 400 X की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है लेकिन इसमें दो नए कलर ऑप्शन जरूर जोड़े गए हैं।

Speed 400 और Tracker 400 हुईं सस्ती

जानाकरी में सामने आया है कि Triumph ने Speed 400 की कीमत में 6,000 रुपये और Tracker 400 की कीमत में 7,000 रुपये की कटौती को किया गया है। इसके बाद Speed 400 की एक्स-शोरूम कीमत 2.40 लाख रुपये से घटकर 2.34 लाख रुपये हो गई है। वहीं Tracker 400 अब 2.49 लाख रुपये के बजाय 2.42 लाख रुपये एक्स-शोरूम में लिया जा सकता है। ऐसे में 400cc सेगमेंट में प्रीमियम बाइक खरीदने का प्लान बना रहे ग्राहकों के लिए कीमत का बदलाव फायदे का सौदा हो सकता है।

पहले भी बढ़ चुकी थीं कीमतें

वहीं कंपनी ने अप्रैल में अपनी नई 400cc रेंज पेश की थी। उस समय Speed 400 की शुरुआती कीमत 2.32 लाख रुपये और Tracker 400 की कीमत 2.46 लाख रुपये एक्स-शोरूम थी। इसके बाद जुलाई में दोनों बाइक्स के दाम बढ़ाए गए और अब एक बार फिर कीमतों में कटौती देखने को मिल रही है। जिसका सीधा मतलब है कि कुछ महीनों के भीतर कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिला है। इससे खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए मौजूदा कीमत पर नजर रखना जरूरी हो जाता है।

two Triumph bikes prices have been reducedSpeed ​​400 and Tracker 400
कार में 5 की जगह 7 लोग बैठाकर निकले तो लगेगा तगड़ा जुर्माना, जानें क्या कहता है ट्रैफिक नियम

Scrambler 400 X में मिले नए रंग

वैसे तो Scrambler 400 X की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जिस कारण से यह बाइक अभी भी 2.65 लाख रुपये एक्स-शोरूम में मिल रही है। लेकिन कंपनी ने इसमें दो नए कलर ऑप्शन मैट प्यूटर ग्रे और मैट खाकी ग्रीन जोड़े हैं। बाइक के फीचर्स और इंजन में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है। वहीं Speed T4 की कीमत 2.09 लाख रुपये, 400 XC की 2.99 लाख रुपये और Thruxton 400 की कीमत 2.75 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है।

400cc रेंज में किसकी कीमत कितनी?

ट्रायम्फ की मौजूदा 400cc रेंज में Speed T4 सबसे सस्ती बाइक के तौर पर सामने आ रही है जबकि 400 XC सबसे महंगी है। Speed 400 और Tracker 400 की कीमत में कटौती ऐसे समय हुई है जब प्रीमियम 400cc मोटरसाइकिल सेगमेंट में ग्राहकों के पास कई विकल्प मौजूद हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com