Toyota Fortuner ने पार की 3 लाख यूनिट्स की बिक्री, बनी भारत की सबसे भरोसेमंद SUV
टोयोटा SUV फॉर्च्यूनर ने भारत में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वर्ष 2009 में लॉन्च होने के बाद से अब तक 3 लाख यूनिट्स की बिक्री के साथ यह SUV अपने सेगमेंट की सबसे पसंदीदा गाड़ियों में शुमार हो चुकी है।
- Written By: सिमरन सिंह
Toyota Fortuner में क्या कुछ होगा खास। (सौ. Toyota)
टोयोटा की आइकॉनिक SUV फॉर्च्यूनर ने भारत में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वर्ष 2009 में लॉन्च होने के बाद से अब तक 3 लाख यूनिट्स की बिक्री के साथ यह SUV अपने सेगमेंट की सबसे पसंदीदा गाड़ियों में शुमार हो चुकी है। यह आंकड़ा इस बात का प्रमाण है कि फॉर्च्यूनर भारतीय ग्राहकों के बीच न सिर्फ परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है, बल्कि यह एक मजबूत, टिकाऊ और भरोसेमंद विकल्प भी है।
QDR फिलॉसफी: सफलता का राज
फॉर्च्यूनर की इस सफलता के पीछे टोयोटा की QDR (Quality, Durability, Reliability) फिलॉसफी की अहम भूमिका है। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस प्रेसिडेंट वरिंदर वाधवा के अनुसार, “टोयोटा की गाड़ियों की लंबी उम्र और शानदार रीसेल वैल्यू का श्रेय इन तीन सिद्धांतों को जाता है, जिसने फॉर्च्यूनर को ग्राहकों की पहली पसंद बना दिया है।”
नई Fortuner Legender 4X4 मैनुअल लॉन्च
कंपनी ने हाल ही में Fortuner Legender का नया 4X4 मैनुअल वेरिएंट पेश किया है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹46.36 लाख रखी गई है। यह वेरिएंट Fortuner 4X4 AT और GR-S के बीच पोजिशन किया गया है और पहली बार Legender लाइनअप में 4X4 ड्राइवट्रेन की सुविधा दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
सड़कों पर AI का जादू: अब इन कारों में भी मिलेगी ‘स्मार्ट’ सुरक्षा, जानें कैसे बदल रहा है ड्राइविंग का अनुभव
2027 तक Kia लाएगी ये 3 धाकड़ SUVs, सेल्टॉस हाइब्रिड और सॉनेट का नया अवतार मचाएगा तहलका
E20 पेट्रोल ने बढ़ाई वाहन चालकों की टेंशन? माइलेज में 30% तक गिरावट की शिकायत, अब उठने लगे बड़े सवाल
TVS का बड़ा दांव: प्रीमियम बाइक खरीदारों के लिए खुलेगा TVS Paddock, अब शोरूम में मिलेगा लग्जरी एक्सपीरियंस
नीरज चोपड़ा बने Audi India के ब्रांड एंबेसडर, ओलंपिक चैंपियन की सफलता को ब्रांड ने सराहा
शक्तिशाली इंजन ऑप्शंस
फॉर्च्यूनर में दो इंजन विकल्प मिलते हैं –
- 2.8-लीटर डीजल इंजन, जो 201 bhp पावर और 420-500 Nm टॉर्क देता है।
- 2.7-लीटर पेट्रोल इंजन, जो 164 bhp पावर और 245 Nm टॉर्क जेनरेट करता है।
- दोनों इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मौजूद है।
लग्ज़री से लैस फीचर्स
इस SUV में मिलता है:
- 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- JBL का 11-स्पीकर साउंड सिस्टम
- वायरलेस चार्जिंग और कूल्ड ग्लवबॉक्स
- कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी
- जियो-फेंसिंग, रीयल-टाइम ट्रैकिंग, ऑनलाइन सर्विस बुकिंग
कीमत और स्टेटस सिंबल
फॉर्च्यूनर की कीमत ₹33.78 लाख से शुरू होकर ₹51.94 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। यह SUV सिर्फ एक गाड़ी नहीं, बल्कि एक रॉयल स्टेटस सिंबल बन चुकी है, जो इसकी दमदार छवि और शानदार परफॉर्मेंस को दर्शाती है।
