- Hindi News »
- Automobile »
- Top 10 Suv August 2025 Creta Again Number One Tata Nexon And Mahindra Thar Show Strength
अगस्त 2025 SUV सेल रिपोर्ट: हुंडई क्रेटा फिर नंबर वन, टाटा नेक्सन और महिंद्रा थार ने दिखाया दम
SUV Sales Report India: अगस्त 2025 में मिडसाइज और कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट ने एक बार फिर ऑटो मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी। कई ऐसी कंपनी है जिनको इस साल पसंद किया गया है।
- Written By: सिमरन सिंह

SUV जो अगस्त में हुआ लॉन्च। (सौ.Freepik)
August 2025 SUV Sales: अगस्त 2025 में मिडसाइज और कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट ने एक बार फिर ऑटो मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी। हालांकि, इस दौरान सभी ऑटोमोबाइल कंपनियों को समान सफलता नहीं मिली। जहां कुछ गाड़ियों की बिक्री में गिरावट दर्ज हुई, वहीं कुछ ने शानदार उछाल दिखाया।
हुंडई क्रेटा बनी बेंचमार्क
हुंडई क्रेटा ने एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम रखी। अगस्त 2025 में क्रेटा की 15,924 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल की 16,762 यूनिट्स से लगभग 5% कम हैं। गिरावट के बावजूद, यह कार अब भी मिडसाइज SUV सेगमेंट में ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है।
टाटा नेक्सन का दमदार प्रदर्शन
टाटा नेक्सन ने बाजार में जबरदस्त पकड़ बनाई। अगस्त 2024 की 12,280 यूनिट्स की तुलना में इस साल इसकी बिक्री बढ़कर 14,004 यूनिट्स रही। यानी करीब 14% की बढ़ोतरी, जो इसकी लगातार बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाती है।
सम्बंधित ख़बरें
कम दाम में लग्जरी का मज़ा, Mahindra की नई XEV 9e Cineluxe Edition लॉन्च, 500KM रेंज और सिनेमा जैसा अनुभव
मिडिल क्लास की पहली पसंद बन रही Tata, फरवरी में 57% उछाल, बिक्री के आंकड़ों ने चौंकाया
कम बजट में भी 5 स्टार सेफ्टी, परिवार की सुरक्षा के लिए ये 4 कारें बन सकती हैं समझदारी भरा फैसला
7 सीटर लग्ज़री SUV का इंतज़ार खत्म, ₹46.99 लाख में लॉन्च हुई Volkswagen Tayron R-Line, जानिए क्या है खास
मारुति ब्रेजा और फ्रोंक्स की स्थिति
मारुति सुज़ुकी ब्रेजा की सेल में 29% की भारी गिरावट दर्ज की गई। पिछले साल अगस्त में जहां 19,190 यूनिट्स बिकी थीं, वहीं इस साल यह घटकर 13,620 यूनिट्स रह गई। दूसरी ओर, मारुति फ्रोंक्स की बिक्री लगभग स्थिर रही, अगस्त 2025 में 12,422 यूनिट्स बिकीं जो पिछले साल की 12,387 यूनिट्स के करीब है।
टाटा पंच और महिंद्रा स्कॉर्पियो की गिरावट
टाटा पंच की बिक्री में बड़ी गिरावट देखने को मिली। अगस्त 2024 में जहां 15,643 यूनिट्स बिकी थीं, वहीं इस साल यह घटकर 10,704 यूनिट्स रह गई, यानी 32% की गिरावट। इसी तरह, महिंद्रा स्कॉर्पियो की सेल भी घटी। पिछले साल 13,787 यूनिट्स की तुलना में इस साल सिर्फ 9,840 यूनिट्स बिकीं, जो 29% की गिरावट है।
टोयोटा हाइब्रिड और महिंद्रा थार ने चौंकाया
टोयोटा की हाइब्रिड कारों ने सेल में जबरदस्त उछाल दिखाया। अगस्त 2024 की 6,534 यूनिट्स के मुकाबले इस साल 9,100 यूनिट्स बिकीं, यानी 39% की वृद्धि। वहीं, महिंद्रा थार ने भी रिकॉर्ड बनाया। पिछले साल अगस्त में 4,268 यूनिट्स बिकी थीं, जबकि इस बार यह बढ़कर 6,997 यूनिट्स हो गईं। यानी 64% की शानदार बढ़ोतरी, जो इसकी बढ़ती लोकप्रियता को साबित करती है।
ये भी पढ़े: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: बिना PUC के नहीं मिलेगा ईंधन, कैसे बनाएं सभी जरूरी कागज?
हुंडई वेन्यू और किआ सोनेट की स्थिति
हुंडई वेन्यू की बिक्री में गिरावट दर्ज हुई। अगस्त 2025 में 8,109 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल की 9,085 यूनिट्स से 11% कम हैं। इसी तरह, किआ सोनेट की बिक्री भी 23% घटकर 7,741 यूनिट्स पर आ गई।
ध्यान दें
अगस्त 2025 की सेल रिपोर्ट साफ दिखाती है कि SUV सेगमेंट भारतीय ग्राहकों के बीच सबसे पसंदीदा बना हुआ है। जहां हुंडई क्रेटा और टाटा नेक्सन अपनी पकड़ बनाए हुए हैं, वहीं महिंद्रा थार और टोयोटा हाइब्रिड जैसी गाड़ियां तेजी से उभर रही हैं।
Top 10 suv august 2025 creta again number one tata nexon and mahindra thar show strength
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बचपन में अमिताभ बच्चन ने रंग लगाकर फेंका, फिर कभी नहीं खेली करण जौहर ने होली, जानें दिलचस्प किस्सा
Mar 03, 2026 | 03:58 PMहोली पर राशि अनुसार खेलें ये खास रंग, खुलेंगे भाग्य के दरवाज़े और चमकेगी किस्मत!
Mar 03, 2026 | 03:57 PMजुहू बीच पर ‘होली का हुड़दंग’: रंगों में सराबोर हुई मुंबई, गीतों की धुन पर समंदर किनारे जमकर थिरके लोग
Mar 03, 2026 | 03:55 PMकरीना कपूर ने खोले राज कपूर से जुड़े होली के यादगार किस्से, अब सादगी से मनाती हैं त्योहार
Mar 03, 2026 | 03:46 PMराज्यसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, नितिन नवीन सहित 9 नामों पर लगी मुहर; जानें पूरा समीकरण
Mar 03, 2026 | 03:46 PMएसजी तुषार मेहता को सुप्रीम कोर्ट ने भेजा नोटिस, एआई से बने फर्जी फैसलों पर SC सख्त
Mar 03, 2026 | 03:41 PMखाड़ी देशों में छिड़ी जंग: चंद्रपुर के सैकड़ों नागरिक फंसे, प्रशासन की सुस्ती से पालकों में बढ़ा आक्रोश
Mar 03, 2026 | 03:30 PMवीडियो गैलरी

अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM














