-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Automobile »
- There Will Be Less Risk Of Fire In E Scooter Know Important Safety Tips
E-Scooter में आग का खतरा होगा कम, जानें जरूरी सुरक्षा टिप्स
- Written By: सिमरन सिंह
EV charging guide: इलेक्ट्रिक वाहनों की दुनिया में ई-स्कूटर ने यात्रा को सस्ता, पर्यावरण-अनुकूल और स्मार्ट बना दिया है। वहीं आग लगने की घटना भी बढ़ती जा रही है ऐसे में क्या करना चाहिए।

E Scooter में आग लगने की घटना को कैसे कम करें। (सौ. Pixabay)
E-scooter safety tips: इलेक्ट्रिक वाहनों की दुनिया में ई-स्कूटर ने यात्रा को सस्ता, पर्यावरण-अनुकूल और स्मार्ट बना दिया है। लेकिन हाल के दिनों में बैटरी में आग लगने की घटनाओं ने उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आग लगने के मुख्य कारण क्या हैं और किन उपायों से इनसे बचा जा सकता है।
क्यों लगती है ई-स्कूटर की बैटरी में आग?
विशेषज्ञों के अनुसार बैटरी में आग लगने के पीछे कई कारण हो सकते हैं:
- प्लास्टिक कैबिनेट का पिघलना।
- हीट सिंक का कम होना।
- शॉर्ट सर्किट की स्थिति।
- अत्यधिक तापमान से बैटरी का गरम होना।
- मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट।
इन वजहों से बैटरी का तापमान असामान्य रूप से बढ़ जाता है, जिससे आग लगने का खतरा बढ़ता है।
चार्जिंग के दौरान बरतें ये सावधानियां
- राइड के तुरंत बाद चार्ज न करें: स्कूटर चलाने के बाद बैटरी गरम होती है। तुरंत चार्जिंग करने से तापमान और बढ़ सकता है, जिससे शॉर्ट सर्किट या आग लग सकती है। चार्जिंग से पहले कम से कम 30 मिनट का अंतर रखें।
- ओरिजिनल चार्जर का उपयोग करें: हमेशा कंपनी का दिया गया चार्जर ही इस्तेमाल करें। सस्ते आफ्टरमार्केट चार्जर बैटरी को नुकसान पहुंचा सकते हैं और आग का कारण बन सकते हैं।
- ओवरचार्जिंग से बचें: बैटरी को 100% तक चार्ज करने की बजाय 80% तक चार्ज करना सुरक्षित रहता है।
- चार्जिंग के समय सावधानी रखें: गाड़ी को हमेशा छांव में रखें और पूरी रात चार्जिंग पर न छोड़ें।
- भीगने के बाद चार्ज न करें: यदि ई-स्कूटर पानी में भीग जाए, तो बैटरी को तुरंत चार्ज करने से बचें।
- असामान्य गंध पर ध्यान दें: ड्राइविंग के दौरान अगर जलने जैसी महक आए, तो तुरंत वाहन रोकें और जांच कराएं।
ये भी पढ़े: रोमांचक सफर के लिए बेहतरीन 650 cc मोटरसाइकिल, जो स्पीड में होगी लाजवाब
कौन सी बैटरी है ज्यादा सुरक्षित?
ई-स्कूटर में दो तरह की बैटरियां इस्तेमाल होती हैं:
- लिथियम-आयन बैटरी: हाई पावर डेंसिटी के कारण कॉम्पैक्ट और ज्यादा पावरफुल होती है, लेकिन इसमें ओवरहीटिंग का खतरा अधिक रहता है।
- लिथियम फॉस्फेट (LFP) बैटरी: ये ज्यादा तापमान सहने में सक्षम होती हैं और आग का खतरा कम होता है। हालांकि इनकी पावर डेंसिटी कम होती है, जिससे आकार और वजन बढ़ जाता है।
दोनों बैटरियों के अपने फायदे और सीमाएं हैं। वाहन के प्रकार और उपयोगकर्ता की जरूरतों के आधार पर बैटरी का चुनाव करना चाहिए।
ध्यान दें
ई-स्कूटर की बढ़ती लोकप्रियता के बीच सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। सही बैटरी, सही चार्जिंग आदतें और सावधानियां अपनाकर आग लगने की घटनाओं से बचा जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
मोबाइल से बीच सड़क पर बंद हो सकती है आपकी E-Rickshaw, वायरल ट्रिक पड़ सकती है भारी, जानिए कैसे करें बचाव
Hyundai की फैक्ट्री में बड़ी रुकावट, जून में 13,900 गाड़ियों का हुआ नुकसान, अब कंपनी ने दी राहत वाली खबर
हरित ऊर्जा को बढ़ावा: अमरावती में EV चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए पंजीयन शुरू
There will be less risk of fire in e scooter know important safety tips
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक-पुणे सेमी हाई-स्पीड रेल के रूट बदलने का विरोध, शिर्डी रूट नहीं मंजूर, सीधे मार्ग पर अड़े जनप्रतिनिधि
Jul 02, 2026 | 05:24 PMअकोला में मतदाता सूची का विशेष सघन पुनर्निरीक्षण शुरू, जिलाधिकारी ने नागरिकों से सटीक जानकारी देने की अपील की
Jul 02, 2026 | 05:19 PMछठी की किताब में महाराष्ट्र के लोक नृत्यों की अनदेखी, बालभारती के नए सिलेबस पर क्यों भड़के विद्वान?
Jul 02, 2026 | 05:15 PMगहरी नींद में सो रहा सीहोर प्रशासन: भैरुंदा स्टेट हाईवे पर 7 घंटे से महाजाम; एंबुलेंस फंसी ‘जनता बेहाल’
Jul 02, 2026 | 05:14 PMPodcasts: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PMमुंबई मैनहोल हादसा: साकीनाका में 25 फीट गहरे सीवर में गिरे 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, रेस्क्यू टीम को मिला शव
Jul 02, 2026 | 05:08 PM3 जुलाई से इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, शनि के नक्षत्र परिवर्तन से बनेंगे धन और तरक्की के योग
Jul 02, 2026 | 05:06 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














