खुद से चलेगी Tesla की ये कार, एलन मस्क इतिहास बदलने के लिए तैयार
Tesla CEO Elon Musk ने देश में एक कमाल की कार लेकर आने की ठांन ली है। जिसमें वो Robotaxi को जल्द लॉन्च कर देगे। वहीं कैलिफोर्निया में आयोजित हुए We Robot Event के दौरान AI फीचर से बना रोबोटैक्सी पेश किया गया। Tesla Robotaxi के अलग डिजाइन को देखकर सभी हैरान है।
- Written By: सिमरन सिंह
Tesla Robotaxi जल्द बाजार में उतरने के लिए तैयार है जो भविष्य को बदल देगी। (सौ. X)
नवभारत डिजिटल डेस्क. Tesla CEO Elon Musk ने अपनी कंपनी का पहला Robotaxi सबके सामने ला दिया है। हाल ही में कैलिफोर्निया में आयोजित हुए We Robot Event के दौरान AI फीचर से बना रोबोटैक्सी पेश किया गया। Tesla Robotaxi के अलग डिजाइन को देखकर सभी लोग काफी आकर्षित हुए। दो लोगों की सीटिंग कैपेसिटी वाली टैक्सी में न तो पैडल है और न ही स्टीयरिंग।
क्या होगी Robotaxi की कीमत
इवेंट की बात करें तो Robotaxi के प्रोटोटाइप को दुनिया के सामने रख दिया गया है और रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि टेस्ला कंपनी इस Robotaxi को Cybercab नाम से लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिलहाल टेस्ला इस Robotaxi की कीमत को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं कर रही है, लेकिन अंदाज के अनुसार Robotaxi की कीमत 30 हजार डॉलर यानी कि 25 लाख रुपए हो सकती है।
Robotaxi & Robovan pic.twitter.com/pI2neyJBSL — Tesla (@Tesla) October 11, 2024
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर यूनिवर्सिटी में हॉल टिकट से परीक्षा केंद्र तक गड़बड़ी, भाजयुमो ने प्रशासन को घेरा
मुंबई में फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट रैकेट का खुलासा, बीएमसी रिकॉर्ड से अहम दस्तावेज लापता
पता नहीं कैसे वायरल हो जाता हूं…जुबान फिसलने पर आई मीम्स की बाढ़, रवि किशन का रिएक्शन सुन हंस देंगे आप
SBI के करोड़ों ग्राहकों के लिए बड़ी चेतावनी! अगले 6 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, जान लें क्या है अल्टरनेटिव
ये भी पढ़े: 15 रुपये में ले Spotify Premium के मजे, इन म्यूजिक ऐप की कीमत से करें कंपेयर
कब तक होगी लॉन्च
इसी के साथ बता दें कि एलन मस्क ने यह उम्मीद भी जताई है कि टेस्ला कंपनी 2027 तक पहले Tesla Robotaxi यानी Cybercab को प्रोड्यूस कर देगी और साथ ही एक रोबोवेन को भी लॉन्च करने की बात की जा रही है, जिसमें यह कहा जा रहा है कि 20 लोग एक साथ सफर कर पाएंगे। लोगों के अलावा इसमें सामान को भी कैरी किया जा सकता है, जो आने वाले समय में काफी यूनिक रहेगा।
BREAKING: Here is the first look at Tesla’s Cybercab. IT LOOKS SICK IN PERSON!! pic.twitter.com/V2rkKsjNqz — Sawyer Merritt (@SawyerMerritt) October 11, 2024
ये भी पढ़े: इस Smartphone की बैटरी सभी फोन से है बेहतर, लगातार 1 दिन चलाने पर भी नहीं होगी खत्म
Tesla Cybercab के फीचर्स
Tesla Cybercab या फिर Robotaxi के फीचर्स के बारे में बात करें, तो Robotaxi की रनिंग कॉस्ट 20 सेंट प्रति माइल यानी 1.6 किलोमीटर है, जो लगभग 16 रुपए हो सकते हैं। इसके अलावा जिस तरह से फोन में वायरलेस चार्जिंग की सुविधा होती है, उसी तरीके से Robotaxi में भी चार्ज करने के लिए प्लग जरूरी नहीं होगा। यह साइबरकैब वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
यह पूरी तरह से सेल्फ-ड्राइविंग इंस्ट्रक्शन पर चलने वाली है। इसमें इसीलिए पैडल या फिर स्टीयरिंग नहीं दिया गया है। कार का लुक बहुत ही शानदार है और कार की कैपेबिलिटी आपको हैरान कर देगी। यह कंफर्ट के साथ दो लोगों को बैठाकर ले जा सकती है।
