Tesla Roadster Rocket: हवा में कलाबाजी दिखाने वाली इलेक्ट्रिक कार का खास वर्जन सिर्फ कुछ ग्राहकों को मिलेगा

Tesla Flying Car: Tesla Roadster नई इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार ने प्रदर्शन के दौरान कमाल के स्टंट दिखाए है जिसका वीडियों अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो कमाल के फीचर्स के साथ आया है।
Tesla Roadster Rocket special version of the electric car aerial stunts only for few customers
Tesla ने लाई उठने वाली कार।Source. Tesla
Published on: 
Updated on: 

Tesla Roadster Launch: टेस्ला रोडस्टर एक बार फिर अपने असाधारण प्रदर्शन और रॉकेट जैसी तकनीक को लेकर चर्चा में है। बता दें कि कंपनी की नई इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार के प्रदर्शन के दौरान ऐसे स्टंट दिखाए गए जिनमें कार हवा में कलाबाजी करती और दूसरे वाहनों के ऊपर से छलांग लगाती नजर आई। लेकिन इस कार का सबसे खास Rocket वर्जन हर ग्राहक के लिए उपलब्ध नहीं होगा।

Tesla ने इसे केवल आमंत्रित किए गए ग्राहकों को देने की बात कही है। जिसको लेकर कंपनी ने कहा है कि नई Roadster का प्रोडक्शन 2028 में शुरू करने की योजना बनाई जा रही है।

Tesla Roadster के Performance, Thrust और Rocket वर्जन में क्या अंतर है?

Tesla की ओर से बताई गई जानकारी में सामने आया है कि नई Roadster के तीन वर्जन होंगे Performance, Thrust और Rocket। इनमें मिलने वाले हार्डवेयर और उपलब्धता में अंतर होने वाला है। वहीं Performance वर्जन में रॉकेट थ्रस्टर नहीं मिलेंगे। Thrust मॉडल में पीछे की तरफ एक्सीलरेशन बूस्टर दिए जाएंगे जबकि सबसे महंगे और खास Rocket वर्जन में 10 थ्रस्टर और एक फ्लाइट सिस्टम होने का दावा किया गया है।

इस सिस्टम में कंप्रेस्ड गैस का इस्तेमाल होगा जिसे ऑनबोर्ड कंप्रेसर की मदद से दोबारा भरा जा सकता है। साथ ही Rocket वर्जन को कंपनी ने केवल आमंत्रण के आधार पर उपलब्ध कराने की बात कही है। जिसमें यह सिंगल-सीटर होने वाली है जिसका सीधा मतलब है कि इसमें सिर्फ एक व्यक्ति के बैठने की जगह होगी। लेकिन Tesla ने अभी यह नहीं बताया है कि ग्राहक चुनने का आधार क्या होगा और इसकी कितनी यूनिट बनाई जाएंगी।

0.81 सेकंड में रफ्तार पकड़ने का दावा, कितना खास है सिस्टम?

टेक्सास में हुए प्रदर्शन के दौरान Tesla CEO एलन मस्क ने कार की असाधारण एक्सीलरेशन क्षमता का दावा किया। रिपोर्टों में बताया गया है कि कार 0 से 60 मील प्रति घंटा की रफ्तार एक सेकंड से भी कम समय में पकड़ सकती है। इसे प्रोडक्शन मॉडल में हासिल करना बेहद चुनौतीपूर्ण होगा इसलिए इस आंकड़े को फिलहाल कंपनी के दावे के तौर पर ही देखना चाहिए।

वहीं कार में फैन से चलने वाला सक्शन सिस्टम भी बताया गया है जो Tesla के अनुसार 2G तक डाउनफोर्स पैदा कर सकता है। इसको आसान भाषा में समझें तो यह तकनीक कार को सतह से चिपकाए रखने में मदद करने के लिए डिजाइन की गई है। वहीं प्रदर्शन के दौरान कार को रैंप पर उल्टा चलते हुए भी दिखाया गया है।

Tesla Roadster Rocket special version of the electric car aerial stunts only for few customers
BMW F 450 RR से उठा पर्दा, 48 hp की पावर और 177 kg वजन के साथ आई नई सुपरस्पोर्ट बाइक

कीमत और सड़क पर चलाने को लेकर अब भी सवाल

रिजर्वेशन से जुड़ी जानकारी में बताया जा रहा है कि Performance वर्जन के लिए 50,000 डॉलर और Thrust वर्जन के लिए 2,50,000 डॉलर की जमा राशि बताई गई है। ये रकम कार की अंतिम कीमत नहीं हैं। Rocket वर्जन की उपलब्धता आम ग्राहकों के लिए खुली नहीं है।

वहीं रॉकेट थ्रस्टर से जुड़े शोर, सुरक्षा और सड़क पर इस्तेमाल की मंजूरी जैसे सवाल भी अहम हैं। रिपोर्टों में देखा जा रहा है कि Rocket वर्जन को सार्वजनिक सड़कों पर चलाने की मंजूरी नहीं मिली है। Tesla ने अभी सभी प्रोडक्शन स्पेसिफिकेशन और डिलीवरी की पक्की तारीख स्पष्ट नहीं की है।

Tesla Roadster Rocket special version of the electric car aerial stunts only for few customers
Kawasaki Z300 की भारत में एंट्री की तैयारी, Ninja 300 वाला इंजन और दमदार नेकेड लुक खींचेगा ध्यान

2017 में हुई थी पहली घोषणा, अब 2028 का लक्ष्य

Tesla ने दूसरी पीढ़ी की Roadster को पहली बार 2017 में पेश किया था और तब 2020 में डिलीवरी का लक्ष्य रखा गया था। अब कंपनी ने प्रोडक्शन के लिए 2028 का लक्ष्य बताया है। Tesla की पहली Roadster 2008 में लॉन्च हुई थी और 2012 में इसका उत्पादन बंद हो गया था। वहीं नई Roadster अपने रॉकेट-प्रेरित फीचर्स के कारण चर्चा में जरूर है, लेकिन इसकी असली परीक्षा तब होगी, जब अंतिम मॉडल, प्रदर्शन और सड़क पर इस्तेमाल से जुड़े नियम स्पष्ट होंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com