टाटा की इलेक्ट्रिक गाड़ियों ने किया राष्ट्रपति भवन में एंट्री, डिलीवरी में शामिल Curvv और Tiago EV
राष्ट्रपति भवन में अब Tata.ev की दो प्रमुख इलेक्ट्रिक कारें – Tata Curvv EV और Tata Tiago EV देखी जाएंगी। इसके साथ ही इनके फीचर्स और सुरक्षा को लेकर भी काफी जानकारी दी जा रही है।
- Written By: सिमरन सिंह
इन गाड़ियों को अब आप राष्ट्रपति भवन में देख पाएंगे। (सौ. X)
भारत की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ने एक बार फिर अपनी मजबूती और नवाचार का परिचय दिया है। टाटा ब्रांड की पकड़ अब देश के सर्वोच्च संस्थान राष्ट्रपति भवन तक पहुंच गई है। Tata.ev ने अपनी दो प्रमुख इलेक्ट्रिक कारें – Tata Curvv EV और Tata Tiago EV – राष्ट्रपति भवन को डिलीवर की हैं।
डार्क एडिशन में राष्ट्रपति भवन को मिलीं इलेक्ट्रिक गाड़ियां
सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति भवन को डिलीवर की गई ये गाड़ियां डार्क एडिशन वेरिएंट में हैं। यह रंग सत्ता, शक्ति और न्याय का प्रतीक माना जाता है। Tata Curvv एक प्रीमियम एसयूवी है, जबकि Tata Tiago EV एक कॉम्पैक्ट हैचबैक कार है। दोनों ही गाड़ियां अपने-अपने सेगमेंट में बेहतरीन फीचर्स और परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं।
TATA.ev is deeply honoured and proud to deliver Curvv.ev & Tiago.ev to Rashtrapati Bhawan. TATA.ev range is available on GeM(Government e Marketplace) for the government departments across the country.
Aligned with the Government’s vision of Atmanirbhar Bharat and Net Carbon… pic.twitter.com/99gsCQlrOC — TATA.ev (@Tataev) May 13, 2025
सम्बंधित ख़बरें
5’10 से ज्यादा हाइट वालों के लिए बेस्ट हैं ये Bikes, लंबी राइड में नहीं होगा पीठ दर्द, हर सफर बनेगा आरामदायक
Honda की बड़ी तैयारी भारत में मचाएगी धूम, 2030 तक लॉन्च होंगी 10 से ज्यादा नई SUV और EV कारें
Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचा रहा धूम, 100KM रेंज और कीमत जेब के लिए नहीं पड़ेगी भारी
गर्मियों में कार हो रही Overheat? ये संकेत भूलकर भी न करें नजरअंदाज, वरना पड़ सकता है भारी
Tata Curvv EV – लग्ज़री और परफॉर्मेंस का मेल
Tata Curvv EV डार्क एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत ₹22.24 लाख है। इसमें 55 kWh का बैटरी पैक मिलता है जो एक बार चार्ज करने पर 502 किमी तक की रेंज देने में सक्षम है। यह कार 165 बीएचपी की पावर और 215 एनएम टॉर्क जनरेट करती है, जो इसे एक पॉवरफुल ड्राइविंग एक्सपीरियंस देती है।
Tata Tiago EV – अफोर्डेबल और ईको-फ्रेंडली
Tata Tiago EV कंपनी की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार है, जिसकी कीमत ₹7.99 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इसमें 19.2 kWh बैटरी पैक के साथ 315 किमी की क्लेम रेंज मिलती है। इसका लॉन्ग रेंज वेरिएंट 24 kWh बैटरी के साथ आता है, जो 73.75 बीएचपी पावर और 114 एनएम टॉर्क देता है।
Tata.ev की गाड़ियां अब GeM पर उपलब्ध
सरकारी विभागों के लिए Tata.ev की पूरी रेंज अब GeM (Government e-Marketplace) प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, जो आत्मनिर्भर भारत और नेट ज़ीरो कार्बन लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
