Tata Sierra बनी सबसे सुरक्षित SUV, 5-स्टार रेटिंग से मचाई धूम

Tata Sierra Crash Test: Tata Sierra ने भारत NCAP क्रैश टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है। जिसके बाद से ये मीडिल क्लास के लिए पहली पसंद के तौर पर सामने आ रही है।
Tata Sierra Becomes the Safest SUV, Creates a Sensation with a 5-Star Rating.
Tata Sierra (Source. Tata)
Published on
Updated on

BNCAP Rating To Tata Sierra: भारतीय ऑटो सेक्टर में एक बड़ी खबर सामने आई है। Tata Sierra ने भारत NCAP (BNCAP) क्रैश टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है। इस दमदार SUV ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 32 में से 31.14 अंक प्राप्त किए हैं, जो इसे देश की सबसे सुरक्षित गाड़ियों में शामिल करता है। यह उपलब्धि उन ग्राहकों के लिए बड़ी राहत है जो अपनी फैमिली की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं।

एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन: मजबूत सुरक्षा कवच

क्रैश टेस्ट के दौरान फ्रंटल ऑफसेट टेस्ट में सिएरा ने 16 में से 15.14 अंक हासिल किए। रिपोर्ट के अनुसार, ड्राइवर के सिर, गर्दन, जांघ और पैरों की सुरक्षा को 'बेहतरीन' माना गया है, जबकि छाती के हिस्से को 'पर्याप्त' सुरक्षा मिली है। साइड इम्पैक्ट और साइड पोल टेस्ट में भी SUV ने दमदार प्रदर्शन किया। खासतौर पर सिर और पेट जैसे संवेदनशील अंगों की सुरक्षा को 'गुड' रेटिंग दी गई है, जो इसकी मजबूत बॉडी और एडवांस सेफ्टी सिस्टम को दर्शाता है।

चाइल्ड सेफ्टी में भी अव्वल

अगर आप फैमिली कार की तलाश में हैं, तो सिएरा आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में इस SUV ने 49 में से 44.73 अंक हासिल किए हैं। टेस्टिंग के दौरान 18 महीने और 3 साल के बच्चों के डमी को रियर-फेसिंग सीट पर रखा गया था। साइड इम्पैक्ट टेस्ट में बच्चों की सुरक्षा के लिए इस गाड़ी को पूरे अंक मिले, जो इसे परिवार के लिए एक भरोसेमंद SUV बनाता है।

एडवांस फीचर्स: हर सफर में स्मार्ट सुरक्षा

Tata Sierra के सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, ट्रैक्शन कंट्रोल और चारों पहियों में डिस्क ब्रेक जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसके टॉप वेरिएंट्स में 360-डिग्री कैमरा, लेवल-2 ADAS और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग जैसी हाई-टेक सुविधाएं मिलती हैं, जो हादसे से पहले ही ड्राइवर को अलर्ट कर देती हैं।

इंजन ऑप्शन: पावर और माइलेज का बैलेंस

इस SUV को तीन इंजन विकल्पों के साथ लॉन्च किया गया है:

  • 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल
  • 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल (160 hp पावर और 255 Nm टॉर्क)
  • 1.5-लीटर डीजल इंजन

ये इंजन शहर के ट्रैफिक से लेकर लंबी दूरी और खराब सड़कों पर भी शानदार प्रदर्शन देने में सक्षम हैं।

कीमत और मुकाबला: किससे होगी टक्कर?

Tata Sierra की एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये से शुरू होकर 21.29 लाख रुपये तक जाती है। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला Hyundai Creta, Renault Duster और Maruti Suzuki Grand Vitara जैसी लोकप्रिय SUVs से माना जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com