10 लाख से कम में बड़ी डिक्की वाली CNG कारें, अब माइलेज के साथ मिलेगा पूरा स्पेस

CNG Cars हमेशा से अपने शानदार माइलेज के लिए जानी जाती हैं, लेकिन एक बड़ी परेशानी हर ग्राहक को होती थी डिक्की में कम जगह। जैसे ही CNG सिलेंडर लगता था, पूरा बूट स्पेस खत्म हो जाता था।
CNG Cars with Large Trunks Under ₹10 Lakhs: Now Get Ample Space Along with Great Mileage
car with double cng cylinder (Source. X)
Published on
Updated on

Dual-Cylinder Cars: CNG कारें हमेशा से अपने शानदार माइलेज के लिए जानी जाती हैं, लेकिन एक बड़ी परेशानी हर ग्राहक को होती थी डिक्की में कम जगह। जैसे ही CNG सिलेंडर लगता था, पूरा बूट स्पेस खत्म हो जाता था। अब ऑटो मार्केट में ड्यूल-सिलेंडर टेक्नोलॉजी ने इस समस्या को लगभग खत्म कर दिया है। इस नई तकनीक में दो छोटे सिलेंडर दिए जाते हैं, जिससे डिक्की में काफी खाली जगह बच जाती है। यानी अब आपको माइलेज के साथ स्पेस का भी पूरा फायदा मिलेगा।

1. Tata Tiago iCNG बजट में स्मार्ट शुरुआत

टाटा ने सबसे पहले इस तकनीक को आम लोगों तक पहुंचाया। Tiago iCNG शहर में चलाने के लिए आसान और पहली कार के तौर पर बेहतरीन विकल्प है। इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹5.49 लाख है। खास बात यह है कि हैचबैक होने के बावजूद इसकी डिक्की फ्लैट रहती है, जिससे ज्यादा सामान रखा जा सकता है।

2. Tata Punch iCNG SUV लुक और दमदार स्पेस

अगर आप SUV जैसा लुक चाहते हैं, तो Punch iCNG आपके लिए सही विकल्प है। इसमें ऊंची ग्राउंड क्लीयरेंस और ड्यूल सिलेंडर की वजह से बेहतर बूट स्पेस मिलता है। इसकी कीमत लगभग ₹6.70 लाख से शुरू होती है और यह शहर के साथ-साथ खराब सड़कों के लिए भी उपयुक्त है।

3. Tata Tigor iCNG फैमिली के लिए परफेक्ट

Tigor iCNG इस लिस्ट की सबसे प्रैक्टिकल कार मानी जाती है। सेडान होने के कारण इसमें पहले से ही बड़ी डिक्की मिलती है और ड्यूल सिलेंडर के साथ यह और ज्यादा उपयोगी हो जाती है। इसकी कीमत करीब ₹7.68 लाख से शुरू होती है। यह उन लोगों के लिए बेस्ट है जो परिवार के साथ ज्यादा सफर करते हैं।

4. Tata Altroz iCNG प्रीमियम लुक और कम्फर्ट

Altroz iCNG इस लिस्ट की सबसे प्रीमियम हैचबैक है। इसमें शानदार डिजाइन, बेहतर केबिन स्पेस और ड्यूल सिलेंडर के साथ अच्छा बूट स्पेस मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹7.22 लाख है, जो इसे स्टाइल और आराम चाहने वालों के लिए खास बनाती है।

5. Hyundai Exter Hy-CNG Duo फीचर्स से भरपूर विकल्प

Hyundai की यह कार ड्यूल-सिलेंडर टेक्नोलॉजी के साथ आती है और इसमें कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इसकी कीमत करीब ₹6.95 लाख से शुरू होती है। अगर आप Tata के अलावा कोई अलग ब्रांड ट्राई करना चाहते हैं, तो यह एक अच्छा विकल्प है।

अब समझदारी से करें सही चुनाव

ड्यूल-सिलेंडर टेक्नोलॉजी ने CNG कारों को और ज्यादा उपयोगी बना दिया है। अब मिडिल क्लास फैमिली को माइलेज के साथ-साथ डिक्की स्पेस की भी चिंता नहीं करनी पड़ेगी। अगर आप कम बजट में ज्यादा फायदा चाहते हैं, तो ये कारें आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com