Tata Motors ने FY25 में चुकाए ₹38,892 करोड़ टैक्स और योगदान, जारी की पहली टैक्स ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट
Tata Motors ने 2024-25 में वैश्विक स्तर पर कुल ₹38,892 करोड़ का टैक्स और अन्य वित्तीय योगदान किया है। यह आंकड़ा बीते वर्ष ₹39,344 करोड़ के मुकाबले 1% कम है।
- Written By: सिमरन सिंह
Tata Motors ने कैसे की टैक्स की भरपाई। (सौ. Tata)
Tata Motors ने वित्त वर्ष 2024-25 में वैश्विक स्तर पर कुल ₹38,892 करोड़ का टैक्स और अन्य वित्तीय योगदान किया है। यह आंकड़ा बीते वर्ष ₹39,344 करोड़ के मुकाबले 1% कम है। यह जानकारी कंपनी की पहली टैक्स ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट में दी गई है, जो अब कॉर्पोरेट पारदर्शिता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
प्रत्यक्ष कर योगदान में आई गिरावट
रिपोर्ट के अनुसार, प्रत्यक्ष कर योगदान — जिसमें कॉर्पोरेट इनकम टैक्स, सरचार्ज और सेस शामिल हैं — FY25 में ₹25,766 करोड़ रहा। यह बीते वित्त वर्ष 2023-24 में ₹29,199 करोड़ था, यानी करीब ₹3,433 करोड़ की गिरावट देखी गई है।
अप्रत्यक्ष कर में 31% की बढ़ोतरी
वहीं अप्रत्यक्ष करों में कंपनी का योगदान उल्लेखनीय रूप से बढ़ा है। कर्मचारी वेतन से संग्रहित विदहोल्डिंग टैक्स समेत अन्य अप्रत्यक्ष कर FY25 में ₹12,189 करोड़ तक पहुंच गए, जो 2023-24 के ₹9,284 करोड़ की तुलना में 31% की बढ़ोतरी है।
सम्बंधित ख़बरें
सही टायर नहीं तो अधूरी रह जाएगी कार की परफॉर्मेंस, Bridgestone का नया कैंपेन बना चर्चा का विषय
अब सस्ती पड़ेगी Electric Car, बैट्री किराये पर मिलने से बिक्री में बड़ा उछाल, वाहन चालकों को राहत
छोटी कार, बड़ा धमाका, तंग गलियों और भारी ट्रैफिक के लिए बेस्ट हैं ये Budget Cars
Car Mileage बढ़ाने के ये आसान तरीके नहीं जानते होंगे आप, पेट्रोल का खर्च होगा कम
ईपीएफ और पेंशन योजना में भी इजाफा
कंपनी ने भविष्य निधि (Provident Fund) और कर्मचारी पेंशन योजना (Employee Pension Scheme) के तहत ₹937 करोड़ का योगदान दिया, जो पिछले वित्तीय वर्ष के ₹861 करोड़ से अधिक है।
पंचर या हवा निकली? अब नहीं होगी टेंशन, ये डिवाइस देंगे तुरंत राहत
कमाई में आई गिरावट, लेकिन राजस्व में बढ़त
FY25 में Tata Motors का समेकित शुद्ध लाभ ₹28,149 करोड़ रहा, जो कि पिछले वर्ष ₹31,807 करोड़ से कम है। हालांकि, कुल राजस्व ₹4,39,695 करोड़ तक पहुंच गया, जो FY24 में ₹4,34,016 करोड़ था।
शेयर बाजार में दिखा सकारात्मक असर
सोमवार को BSE पर Tata Motors के शेयर 1.52% की बढ़त के साथ ₹729.05 प्रति शेयर पर बंद हुए। इससे निवेशकों का भरोसा और मजबूत होता दिखा है।
