-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Automobile »
- Tata Launched The Country Cheapest Bike The Story Is Fake Viral Post Truth
Tata Motors की नई बाइक की खबर निकली फर्जी, जानिए वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई
- Written By: सिमरन सिंह
Tata Bike Viral News Realty: Tata Motors ने मात्र ₹59,000 की कीमत में एक नई 125cc बाइक लॉन्च कर दी है, Instagram, Facebook और YouTube पर हजारों लोग इस खबर को सच मानकर शेयर कर रहे हैं।

Tata Bike की क्या है सच्चाई। (सौ. AI)
TATA Launched The Cheapest Bike: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खबर तेजी से वायरल हो रही है कि Tata Motors ने मात्र ₹59,000 की कीमत में एक नई 125cc बाइक लॉन्च कर दी है, जो 90 kmpl का माइलेज देती है। Instagram, Facebook और YouTube पर हजारों लोग इस खबर को सच मानकर शेयर कर रहे हैं। लेकिन अगर आप भी इस जानकारी को लेकर उत्साहित हैं, तो ज़रा रुकिए क्योंकि इस वायरल खबर के पीछे की सच्चाई कुछ और ही है।
सोशल मीडिया पर कैसे फैली झूठी खबर?
आजकल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स खबरों का सबसे तेज़ जरिया बन चुके हैं। कोई भी बिना जांच-पड़ताल के खबरें शेयर कर देता है और देखते ही देखते वह ‘वायरल न्यूज़’ बन जाती है। Tata Motors की बाइक लॉन्च से जुड़ी खबर भी इसी तरह फैल गई। कई पोस्ट्स में लिखा जा रहा है कि “Tata की नई बाइक मार्केट में आने वाली है जो पेट्रोल की बचत करेगी और सिर्फ ₹59,000 में उपलब्ध होगी।” लेकिन इस दावे की हकीकत कुछ और है।
कंपनी ने किया ऐसा कोई ऐलान नहीं
Tata Motors की ओर से अब तक ऐसी किसी बाइक लॉन्च की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। कंपनी के पास टू-व्हीलर प्रोडक्शन के लिए कोई मैन्युफैक्चरिंग सुविधा भी नहीं है। साथ ही, टू-व्हीलर मार्केट में एंट्री लेना इतना आसान नहीं है क्योंकि इस सेक्टर में पहले से ही Bajaj, Hero, TVS, Honda जैसे दिग्गज कंपनियों का वर्चस्व है। अगर Tata Motors सच में दोपहिया बाजार में उतरती, तो वह किसी बड़े ब्रांड के साथ साझेदारी करती, पर फिलहाल ऐसा कोई कदम देखने को नहीं मिला है। इसलिए यह साफ है कि Tata की “नई बाइक” वाली खबर पूरी तरह फेक न्यूज़ है, जिसे सिर्फ वायरल कंटेंट के लिए फैलाया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
पेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
सिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
मोबाइल से बीच सड़क पर बंद हो सकती है आपकी E-Rickshaw, वायरल ट्रिक पड़ सकती है भारी, जानिए कैसे करें बचाव
ये भी पढ़े: बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई, जानिए कितना भरना पड़ेगा जुर्माना
फिलहाल Tata किन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है?
Tata Motors फिलहाल अपने पैसेंजर व्हीकल और कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट पर फोकस कर रही है। कंपनी जल्द ही अपनी आइकॉनिक Tata Sierra को फिर से लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके अलावा, Tata का लग्ज़री EV ब्रांड Avinya भी चर्चा में है, जिसके तहत आने वाले महीनों में नए इलेक्ट्रिक वाहन मॉडल्स लॉन्च किए जाएंगे।
सोशल मीडिया यूजर्स के लिए चेतावनी
अगर आपको भी इस तरह की खबरें सोशल मीडिया पर दिखें, तो बिना ऑफिशियल कन्फर्मेशन के उन पर भरोसा न करें। कई बार ऐसी फर्जी खबरें सिर्फ क्लिकबेट और व्यूज़ के लिए फैलाई जाती हैं।
Tata launched the country cheapest bike the story is fake viral post truth
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














