Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Tata Motors का बड़ा फैसला: Punch, Nexon और Tiago NRG के कुछ वैरिएंट्स हुए बंद

Tata Punch 2025 features: Tata Motors ने अपने कुछ लोकप्रिय मॉडलों Punch, Nexon और Tiago NRG के सिलेक्टेड वैरिएंट्स को बंद करने का निर्णय लिया है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Nov 09, 2025 | 05:55 AM

Tata Motors का क्या हुआ। (सौ. Tata)

Follow Us
Close
Follow Us:

Tata Cars: फेस्टिव सीजन में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री के बाद Tata Motors ने अपने कुछ लोकप्रिय मॉडलों Punch, Nexon और Tiago NRG के सिलेक्टेड वैरिएंट्स को बंद करने का निर्णय लिया है। कंपनी का कहना है कि यह फैसला प्रोडक्शन को अधिक एफिशिएंट बनाने और हाई-डिमांड मॉडलों की डिलीवरी टाइमलाइन को कम करने के उद्देश्य से लिया गया है। यानी अब कंपनी अपनी संसाधन क्षमता उन्हीं मॉडलों पर केंद्रित करेगी, जिनकी मांग सबसे ज्यादा है।

Tata Punch के कौन से वैरिएंट्स हुए बंद

Tata Punch फिलहाल कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है, जिसमें पेट्रोल और EV दोनों वर्जन उपलब्ध हैं। यह कार चार मुख्य ट्रिम्स Pure, Adventure, Accomplished और Creative में आती थी। अब कंपनी ने Adventure और Adventure S वेरिएंट्स को अपनी लाइनअप से हटा दिया है।

Tata Punch Adventure वेरिएंट में पहले से कई फीचर्स मौजूद थे जैसे 3.5 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, सभी पावर विंडोज, रियर एसी वेंट्स, फॉलो-मी-होम हैंडलैंप्स, USB चार्जिंग पोर्ट और ORVMs। हालांकि अब कंपनी अपने नए वैरिएंट्स में इससे ज्यादा एडवांस फीचर्स देने पर फोकस कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

भारत में ₹100 लीटर, लेकिन इन देशों में ₹3 में पेट्रोल, जानिए दुनिया का सबसे सस्ता फ्यूल कहां मिलता है

ऑटो ड्राइवर भाइयों के लिए बड़ी खुशखबरी, Mahindra UDO से कम खर्च में रोज़ ज्यादा कमाई का मौका

कार की माइलेज बढ़ानी है? जानिए 70-90 kmph का वो राज़ जो 99% ड्राइवर नहीं जानते

पेट्रोल महंगा, तो कौन सी कार देगी सबसे ज्यादा माइलेज? जानिए 6 गाड़ियां जो बचाएंगी हर महीने हजारों रुपये

नई Tata Punch 2025 में क्या है खास

नई Tata Punch 2025 Edition को पहले से अधिक प्रीमियम बनाया गया है। इसका इंटीरियर अब ज्यादा आकर्षक और फीचर-रिच हो गया है। इसमें लेदरेट-रैप्ड टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील के बीच Tata का इल्यूमिनेटेड लोगो, 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट, 7-इंच का डिजिटल TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।

साथ ही इसमें 360-डिग्री कैमरा, ऑटोमैटिक हेडलैंप्स, क्रूज़ कंट्रोल, रिवर्स पार्किंग कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, पुश-बटन स्टार्ट और कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं। टॉप वेरिएंट्स में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और टच-एंड-टॉगल ऑडियो कंट्रोल्स भी मिलते हैं।

ये भी पढ़े: कार में परफ्यूम लगाना बन सकता है सेहत के लिए खतरनाक, जानिए इसके नुकसान और सुरक्षित विकल्प

इंजन और माइलेज

नई Tata Punch में 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है जो 87 bhp की पावर और 115 Nm का टॉर्क देता है। इसका CNG वर्जन 72 bhp की पावर और 103 Nm टॉर्क जनरेट करता है। कार मैन्युअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों ऑप्शन में उपलब्ध है। पेट्रोल वेरिएंट का माइलेज 20.09 kmpl है, जबकि CNG वर्जन 26.99 km/kg तक का बेहतरीन माइलेज देता है।

Tata discontinued punch variants adventure and lineup features powertrain mileage

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 09, 2025 | 05:55 AM

Topics:  

  • Automobile
  • Tata Car
  • Tata Motors

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.