फेस्टिव सीजन से पहले टाटा ने दिया झटका, 1 सितंबर से 25,000 रुपए तक महंगी होंगी कारें

Tata Cars Price Hike: आप भी फेस्टिव सीजन में नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं और टाटा मोटर्स की गाड़ियों पर ऑफर का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी जानकारी आ गई है।
Tata delivers a shocker ahead of the festive season rise September
Car की कीमते बढ़ने वाली है।Source. gemini
Published on: 
Updated on: 

Car Price Hike 2026: आप भी फेस्टिव सीजन में नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं और टाटा मोटर्स की गाड़ियों पर ऑफर का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी जानकारी आ गई है। वहीं Tata Motors अपनी पैसेंजर कारों और SUV की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी करने जा रही है। कंपनी ने इसको लेकर बताया है कि 1 सितंबर 2026 से उसके पैसेंजर व्हीकल पोर्टफोलियो की कीमतों में 25,000 रुपये तक का इजाफा किया जाएगा। वहीं खास बात यह है कि इस बढ़ोतरी का असर सिर्फ पेट्रोल-डीजल कारों पर नहीं पड़ेगा बल्कि कंपनी के इलेक्ट्रिक वाहनों यानी EVs की कीमतें भी बढ़ेंगी। ऐसे में सितंबर में कार खरीदने की सोच रहे ग्राहकों को अपनी खरीदारी का प्लान थोड़ा पहले करना पड़ सकता है।

लागत बढ़ने का हवाला, मॉडल के हिसाब से बढ़ेंगे दाम

रॉयटर्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि Tata Motors Passenger Vehicles Limited ने कीमत बढ़ाने का फैसला लगातार बढ़ रही इनपुट कॉस्ट और महंगाई के दबाव को देखते हुए लिया गया है। लेकिन सभी मॉडल और वेरिएंट पर एक जैसी बढ़ोतरी नहीं होगी। कीमत में बदलाव कार के मॉडल और वेरिएंट के आधार पर तय किया जाने वाली है। वहीं कंपनी का कहना है कि बढ़ती लागत का बड़ा हिस्सा वह खुद वहन कर रही है और उसका केवल कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डाला जा रहा है।

2026 में तीसरी बार बढ़ेंगे टाटा कारों के दाम

इसके साथ ही यह 2026 में Tata Motors के पैसेंजर व्हीकल बिजनेस की तीसरी कीमत बढ़ोतरी होगी। इससे पहले 1 अप्रैल से ICE वाहनों की कीमतों में औसतन 0.5 फीसदी का इजाफा किया गया था। इसके बाद 1 जुलाई से ICE और EV दोनों पोर्टफोलियो में 1.5 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं अब सितंबर की नई बढ़ोतरी से कार खरीदने वालों का बजट और बढ़ सकता है।

Tata delivers a shocker ahead of the festive season rise September
Simple Wave EV Scooter: 2 सितंबर को लॉन्च होगा नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, Chetak और Ather Rizta की बढ़ेगी टेंशन

Tata की ये कारें और EV होंगी महंगी

नई कीमतें कंपनी के पूरे पैसेंजर व्हीकल पोर्टफोलियो पर लागू होंगी। इसमें Tiago, Altroz, Tigor, Punch, Nexon, Curvv, Sierra, Harrier और Safari जैसे मॉडल शामिल हैं। इनके अलावा कई इलेक्ट्रिक मॉडल्स की कीमतों पर भी इसका असर देखने को मिलेगा।

सिर्फ Tata नहीं, बाकी कंपनियां भी बढ़ा रहीं कीमतें

कारों की कीमत बढ़ाने वाली Tata Motors अकेली कंपनी नहीं है। इस लिस्ट में Maruti Suzuki ने भी कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की थी जबकि Hyundai Motor India ने सितंबर से करीब 1 फीसदी तक कीमत बढ़ाने के संकेत दिए हैं। वहीं महंगाई, महंगे कच्चे माल और बढ़ती ऑपरेटिंग लागत ऑटो कंपनियों पर दबाव बना रही है। ऐसे में अगर आप Tata की कार लेने का मन बना चुके हैं तो 1 सितंबर से पहले बुकिंग के विकल्प के बारे में डीलर से जरूर जानकारी लें। पुरानी कीमत का लाभ बुकिंग की तारीख और डीलरशिप की शर्तों पर निर्भर कर सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com