Mahindra की इलेक्ट्रिक SUV रेंज ने मचाया धमाल, Be 6 और XEV 9e का उत्पादन 40,000 यूनिट्स के पार

Demand for Electric Vehicles: इलेक्ट्रिक वाहनों की तेजी से बढ़ती मांग के बीच Mahindra & Mahindra की इलेक्ट्रिक SUV रेंज ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
Mahindra की इलेक्ट्रिक SUV रेंज ने मचाया धमाल, Be 6 और XEV 9e का उत्पादन 40,000 यूनिट्स के पार
Mahindra की इलेक्ट्रिक कार लोगो के लिए खास। (सौ. Mahindra)
Published on: 
Updated on: 

Mahindra SUV Electric Cars: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की तेजी से बढ़ती मांग के बीच Mahindra & Mahindra की इलेक्ट्रिक SUV रेंज ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी की दो प्रमुख इलेक्ट्रिक SUV Be 6 और XEV 9e का कुल उत्पादन अक्टूबर 2025 के अंत तक 40,001 यूनिट्स तक पहुंच गया है। यह आंकड़ा भारत में ईवी सेगमेंट की बढ़ती लोकप्रियता और महिंद्रा की मजबूत बाजार पकड़ को दर्शाता है।

चाकन प्लांट में रिकॉर्ड प्रोडक्शन

जनवरी से अक्टूबर 2025 के बीच, महिंद्रा के चाकन प्लांट में इन दोनों इलेक्ट्रिक SUVs की कुल 40,001 यूनिट्स तैयार की गईं। सितंबर माह कंपनी के लिए विशेष रहा, जब 5,959 यूनिट्स का रिकॉर्ड प्रोडक्शन हुआ। इस अवधि में भारत में इन मॉडलों की 36,104 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि 263 यूनिट्स एक्सपोर्ट के लिए भेजी गईं। अकेले अक्टूबर में ही 4,842 यूनिट्स की घरेलू बिक्री दर्ज की गई।

अक्टूबर 2025 बना रिकॉर्ड महीना

अक्टूबर महिंद्रा के लिए एक ऐतिहासिक महीना साबित हुआ। इस दौरान कंपनी ने अपने SUV प्लांट से 56,367 यूनिट्स तैयार कीं, जो अक्टूबर 2024 (51,145 यूनिट्स) की तुलना में 10% अधिक हैं। सिर्फ Be 6 और XEV 9e की 4,916 यूनिट्स अक्टूबर में बनीं, जो कुल उत्पादन का 9% हिस्सा हैं। इन दोनों मॉडलों का कुल SUV बिक्री (71,624 यूनिट्स) में 7% योगदान रहा, जो पिछले साल की तुलना में 31% की वृद्धि दर्शाता है।

कुल SUV बिक्री में 7% से बढ़ा योगदान

जनवरी से अक्टूबर 2025 तक Be 6 और XEV 9e की बिक्री 36,104 यूनिट्स रही, जो महिंद्रा की कुल SUV बिक्री (5,18,321 यूनिट्स) का 7% हिस्सा है। वहीं वित्त वर्ष 2026 के पहले सात महीनों में यह हिस्सा 8% तक बढ़ गया है, जो ब्रांड के इलेक्ट्रिक ट्रांज़िशन को मजबूत संकेत देता है।

तीन गुना बढ़ी इलेक्ट्रिक SUV की मांग

महिंद्रा की इलेक्ट्रिक रेंज में XUV400 भी शामिल है। जनवरी 2025 में Be 6 और XEV 9e के लॉन्च के बाद कंपनी की ईवी बिक्री में तेज़ उछाल देखा गया है। Vahan डेटा के अनुसार, जनवरी से अक्टूबर के बीच महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में मासिक वृद्धि दर्ज की गई और यह पिछले साल की तुलना में दो गुना से ज्यादा हो गई।

कुल मिलाकर, Be 6, XEV 9e और XUV400 की संयुक्त बिक्री 27,035 यूनिट्स तक पहुंची, जो अक्टूबर 2024 की तुलना में 339% ज्यादा है। यानी 20,878 यूनिट्स का अतिरिक्त उछाल, जिसमें अधिकतर योगदान Born Electric SUVs का रहा। इसी शानदार प्रदर्शन की बदौलत, भारत के इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल मार्केट में महिंद्रा की हिस्सेदारी 8% से बढ़कर 19% हो गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com