भारत में सबसे सस्ती और बेहतरीन CNG कारें, जानें पूरी डिटेल्स

CNG कारें एक किफायती विकल्प साबित हो रही हैं। अगर आप भी बजट फ्रेंडली CNG कार की तलाश कर रहे हैं, तो यहां हम आपके लिए सबसे सस्ती और बेहतरीन माइलेज वाली कारों की लिस्ट लेकर आए हैं।
CNG Car
CNG Car में क्या है सस्ता विकल्प। (सौ. Freepik)
Published on
Updated on

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: भारत ऑटो इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा बाजार है, जहां हर सेगमेंट की कारें उपलब्ध हैं। देश में बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों को देखते हुए CNG और इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। खासकर वे लोग जो रोज़ाना 30-40 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं, उनके लिए CNG कारें एक किफायती विकल्प साबित हो रही हैं। अगर आप भी बजट फ्रेंडली CNG कार की तलाश कर रहे हैं, तो यहां हम आपके लिए सबसे सस्ती और बेहतरीन माइलेज वाली कारों की लिस्ट लेकर आए हैं।

1. Maruti Suzuki Alto K10 CNG – सबसे सस्ती CNG कार

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki हर सेगमेंट में किफायती कारें पेश करने के लिए मशहूर है। Alto K10 CNG भारत की सबसे सस्ती CNG कार है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹5.96 लाख है।

फीचर्स:

  • 4-सीटर हैचबैक
  • फ्रंट पावर विंडो, एसी, पार्किंग सेंसर
  • गियर शिफ्ट इंडिकेटर, एडजस्टेबल हेडलैंप
  • सेंट्रल लॉकिंग और सेंट्रल कंसोल आर्मरेस्ट

यह कार हेवी ट्रैफिक में भी आसानी से ड्राइव की जा सकती है और बेहतर माइलेज के लिए जानी जाती है।

2. Tata Tiago iCNG – दमदार परफॉर्मेंस और शानदार माइलेज

Tata Motors की Tiago iCNG एक 5-सीटर CNG कार है, जिसे माइलेज और पावर के शानदार बैलेंस के लिए जाना जाता है।

इंजन और माइलेज:

  • 1.2 लीटर इंजन
  • 73hp पावर और 95Nm टॉर्क
  • 27 किमी/किलोग्राम का माइलेज
  • 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन

Tiago iCNG उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो प्रीमियम फीचर्स के साथ किफायती ड्राइविंग चाहते हैं। ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

3. Maruti Suzuki Celerio CNG – सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली CNG कार

इस लिस्ट में एक और Maruti Suzuki की कार शामिल है – Celerio CNG। यह सबसे ज्यादा 34.43 किमी/किलोग्राम का माइलेज देने की क्षमता रखती है।

कीमत और फीचर्स:

  • ₹6.69 लाख (एक्स-शोरूम)
  • 5-सीटर कार
  • ABS, EBD और एयरबैग्स के साथ सेफ्टी फीचर्स

Celerio CNG उन यूजर्स के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है, जो बेहतरीन माइलेज और आधुनिक फीचर्स चाहते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com