पुराने ट्रैफिक चालान से परेशान? फरवरी में दिल्ली में लगेगी स्पेशल लोक अदालत, कम पैसों में होगा निपटारा
Special Lok Adalat: दिल्ली के वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अगर आपके ऊपर पुराने Traffic Challan लंबित हैं और आप जुर्माने की भारी रकम से बचना चाहते हैं, तो स्पेशल लोक अदालत आप कर सकते है।
- Written By: सिमरन सिंह
Special Lok Adalat (Source. X)
Delhi Lok Adalat 2026: दिल्ली के वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अगर आपके ऊपर पुराने Traffic Challan लंबित हैं और आप जुर्माने की भारी रकम से बचना चाहते हैं, तो सरकार आपके लिए स्पेशल लोक अदालत 2026 लेकर आ रही है। वैसे तो साल 2026 की पहली लोक अदालत मार्च में प्रस्तावित है, लेकिन दिल्ली वालों के लिए खास तौर पर फरवरी में स्पेशल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यहां कम खर्च में चालान का निपटारा या कई मामलों में चालान माफ कराने का मौका मिलेगा।
Special Lok Adalat Delhi Date
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट से जानकारी दी है कि 14 फरवरी 2026 को स्पेशल लोक अदालत लगाई जाएगी। इस लोक अदालत का आयोजन दिल्ली की 7 अलग-अलग अदालतों में होगा पटियाला हाउस कोर्ट, कड़कड़डूमा कोर्ट, तीस हजारी, साकेत, रोहिणी, द्वारका और रोज एवेन्यू कोर्ट। लोक अदालत का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक तय किया गया है।
किन चालानों का होगा निपटारा?
इस स्पेशल लोक अदालत में केवल Compoundable Traffic Challan का निपटारा किया जाएगा। इनमें छोटे-मोटे ट्रैफिक मामले शामिल हैं, जैसे
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में सड़क हादसों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 2030 तक दुर्घटनाएं 50% कम करने के लिए सरकार का मेगा प्लान
नागपुर में नाकाबंदी के दौरान कार चालक ने सिपाही पर चढ़ाई गाड़ी, बोनट पर 250 मीटर तक घसीटा, आरोपी गिरफ्तार
Fake Traffic Challan से सावधान, एक क्लिक में खाते से उड़ गए पैसे, ICICI ने जारी किया बड़ा अलर्ट
अब बिना PUC चलाना पड़ेगा भारी, नई दरें लागू, जान लें कितना देना होगा शुल्क वरना कट सकता है बड़ा चालान
- बिना लाइसेंस वाहन चलाना
- ओवर स्पीडिंग
- नो पार्किंग में गाड़ी लगाना
- बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट वाहन चलाना
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस पोर्टल पर 31 अक्टूबर 2025 तक के लंबित मामले या जो केस वर्चुअल कोर्ट भेजे जा चुके हैं, उनका निपटारा 14 फरवरी 2026 को इसी स्पेशल लोक अदालत में किया जाएगा।
Special Lok Adalat for settling pending Compoundable Traffic Challans/Notices to be held on 14th February, 2026 (Saturday) at 7 Court Complexes of Delhi. Avail this opportunity to get cleared pending challans/notices.@DSLSA_DELHI#DTPUpdates pic.twitter.com/oysxmuRPCm — Delhi Traffic Police (@dtptraffic) February 7, 2026
Lok Adalat Token कैसे मिलेगा?
लोक अदालत में शामिल होने के लिए टोकन (अप्वाइंटमेंट) लेना जरूरी है। इसके लिए आप 9 फरवरी से चालान/नोटिस डाउनलोड कर सकते हैं।
- हर दिन 50,000 चालान/नोटिस डाउनलोड किए जा सकेंगे
- कुल मिलाकर 2,00,000 चालान/नोटिस उपलब्ध होंगे
- टोकन डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://traffic.delhipolice.gov.in/lokadalat
पर जाना होगा। डाउनलोड के दौरान आपसे पूछा जाएगा कि आप किस कोर्ट में और किस समय जाना चाहते हैं। उसी आधार पर आपकी अप्वाइंटमेंट बुक की जाएगी।
ये भी पढ़े: नई कार लेने का सुनहरा मौका, फरवरी में Honda की गाड़ियों पर ₹1.48 लाख तक की सीधी बचत
Lok Adalat 2026 की बाकी तारीखें
- पहली लोक अदालत: 14 मार्च 2026
- दूसरी लोक अदालत: 9 मई 2026
- तीसरी लोक अदालत: 12 सितंबर 2026
- चौथी लोक अदालत: 12 दिसंबर 2026
अगर आप बार-बार बढ़ते जुर्माने से परेशान हैं, तो यह स्पेशल लोक अदालत आपके लिए सुनहरा मौका साबित हो सकती है।
