Skoda सुपर्ब डीज़ल ने बनाया नया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक टैंक में चली 2,831 किमी तक!
Skoda Superb Diesel Record: Skoda की लग्जरी सेडान 'Skoda Superb Diesel' ने दुनिया को चौंकाने वाला रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सिंगल टैंक डीज़ल में गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
- Written By: सिमरन सिंह
Skoda की नई कार में क्या है खास। (सौ. Skoda)
Skoda Superb Diesel: चेक रिपब्लिक की मशहूर ऑटोमोबाइल कंपनी Skoda की लग्जरी सेडान ‘Skoda Superb Diesel‘ ने दुनिया को चौंकाने वाला रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस कार ने सिंगल टैंक डीज़ल में 2,831 किलोमीटर की दूरी तय कर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह बना ली है।
पोलिश रैली ड्राइवर ने किया कारनामा
यह अविश्वसनीय उपलब्धि हासिल की है पोलिश रैली ड्राइवर और 2025 यूरोपीय रैली चैंपियनशिप के विजेता Miko Marczyk ने। उन्होंने अपनी निजी स्कोडा सुपर्ब डीज़ल को लेकर यह प्रयोग किया। खास बात यह रही कि पूरी दूरी उन्होंने सिर्फ 66 लीटर डीज़ल के एक फुल टैंक पर तय की।
रिकॉर्ड-तोड़ माइलेज ने किया सबको हैरान
मार्सिक की स्कोडा सुपर्ब ने जो आंकड़े दर्ज किए, वे किसी भी डीज़ल कार के लिए असाधारण हैं:
सम्बंधित ख़बरें
EV चार्जिंग में भारत की बड़ी छलांग, अब बिजली नहीं, एथेनॉल से चार्ज होंगी इलेक्ट्रिक गाड़ियां
Jeep SUVs खरीदने का शानदार मौका, Compass और Meridian पर मिल रही 1.65 लाख तक की छूट
नई कार छोड़ अब सेकेंड हैंड कारों की ओर बढ़ रहे लोग, 70 लाख बिक्री का अनुमान, कम बजट वालों के लिए बड़ी खुशखबरी
अब 5 चालान पड़े भारी, बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़े तो रद्द हो सकता है Driving License, जानिए नया नियम
- तय की गई दूरी: 2,831 किलोमीटर
- माइलेज: लगभग 42.89 किलोमीटर प्रति लीटर
- इंजन: 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर डीज़ल इंजन
यह उपलब्धि न सिर्फ स्कोडा की इंजीनियरिंग क्षमता का प्रमाण है, बल्कि कुशल ड्राइविंग तकनीक की भी मिसाल पेश करती है। मार्सिक ने पूरे सफर के दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्थिर गति बनाए रखी और Eco Mode का इस्तेमाल किया, जिससे यह रिकॉर्ड संभव हो सका।
ये भी पढ़े: सितंबर 2025 में रफ्तार पर रहा टू-व्हीलर बाजार, GST 2.0 और फेस्टिव सीजन ने बढ़ाई बिक्री
पांच देशों से होकर गुजरा सफर
रिकॉर्ड स्थापित करने वाला यह सफर पोलैंड के लॉड्ज़ (Łódź) शहर से शुरू हुआ। कार ने जर्मनी, फ्रांस, नीदरलैंड्स और बेल्जियम से होते हुए फिर से जर्मनी में अपनी यात्रा पूरी की। कार में कोई बड़ा मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया था। केवल लो-रेजिस्टेंस टायर और हल्का सस्पेंशन मॉडिफिकेशन किया गया था, ताकि एयरोडायनेमिक्स में सुधार हो सके।
अगला लक्ष्य 3,000 किलोमीटर का आंकड़ा
मिको मार्सिक ने कहा, “मैंने इस सफर के दौरान बिल्कुल सामान्य डीज़ल का उपयोग किया। मुझे यकीन है कि अगर अगली बार प्रीमियम डीज़ल और बेहतर रूट प्लानिंग का इस्तेमाल किया जाए, तो 3,000 किलोमीटर की दूरी तय करना भी संभव है।” उनका यह बयान इस बात का सबूत है कि बेहतर इंजीनियरिंग, उन्नत तकनीक और अनुशासित ड्राइविंग के संयोजन से कारें आज भी लंबी दूरी और माइलेज दोनों में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकती हैं।
