Shubman Gill के गैराज में हैं एक से बढ़कर एक लग्जरी कारें, Maybach से G-Wagon तक जानें क्या है इनकी खासियत

Shubman Gill Luxury Cars: शुभमन गिल का कारों के प्रति भी खास लगाव बताया जाता है। उनकी कार कलेक्शन से जुड़ी रिपोर्ट्स में Mercedes-Maybach GLS 600, AMG G 63, SL 55 Roadster और AMG GT 63 Pro के नाम हैं।
Shubman Gill impressive collection of luxury cars Maybach to a G-Wagon
Shubman Gill की लग्जरी कारों का कलेक्शन।Source. Navbharat Desk
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • शुभमन गिल बल्लेबाजी के साथ-साथ लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहते हैं।

  • Mercedes-Maybach GLS 600, AMG G 63, SL 55 Roadster जैसी महंगी गाड़ियों उनकी लिस्ट में है।

  • Mahindra Thar और Range Rover का नाम भी कारों की लिस्ट में शामिल है।

Shubman Gill Car Collection: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल अपनी शानदार बल्लेबाजी के साथ-साथ लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। वहीं मैदान पर लंबे-लंबे शॉट लगाने वाले शुभमन गिल का कारों के प्रति भी खास लगाव बताया जाता है।

उनकी कार कलेक्शन से जुड़ी रिपोर्ट्स में Mercedes-Maybach GLS 600, Mercedes-AMG G 63, SL 55 Roadster और AMG GT 63 Pro जैसी महंगी गाड़ियों के नाम सामने आते हैं। इसके अलावा Mahindra Thar और Range Rover का नाम भी उनकी कारों की लिस्ट में शामिल किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इन गाड़ियों में ऐसा क्या खास है जो शुभमन को यह इतनी पसंद है।

1. Mercedes-Maybach GLS 600: लग्जरी और आराम का शानदार कॉम्बिनेशन

शुभमन गिल के कार कलेक्शन से जुड़ी रिपोर्ट्स में Mercedes-Maybach GLS 600 का नाम प्रमुखता से आता है। यह कंपनी की प्रीमियम लग्जरी SUV है। इसमें 4.0-लीटर V8 पेट्रोल इंजन मिलता है जो 557 hp की पावर देता है। यह SUV महज 4.9 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी खासियत आलीशान केबिन, शानदार रियर सीट कंफर्ट और 29 स्पीकर वाला Burmester 3D साउंड सिस्टम है।

Shubman Gill impressive collection of luxury cars Maybach to a G-Wagon
Mercedes-Maybach GLS 600 के फीचर्स।Source. Social Media

2. Mercedes-AMG G 63: दमदार इंजन और रफ-टफ अंदाज

गिल के साथ Mercedes-AMG G 63 यानी G-Wagon का नाम भी जोड़ा जाता है। इसका बॉक्सी डिजाइन इसे सड़क पर अलग पहचान देता है। इसमें 4.0-लीटर V8 इंजन मिलता है जो 585 hp की पावर और 850 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह गाड़ी 4.4 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी खासियत सिर्फ स्पीड नहीं बल्कि ऑफ-रोड क्षमता और दमदार लुक भी है।

Shubman Gill impressive collection of luxury cars Maybach to a G-Wagon
Mercedes-AMG G 63 के फीचर्स।Source. Social Media
Shubman Gill impressive collection of luxury cars Maybach to a G-Wagon
PM E-DRIVE स्कीम के तहत 30 लाख से ज्यादा EV की बिक्री, सरकार ने चार्जिंग स्टेशन के लिए दिए ₹904 करोड़

3. Mercedes-AMG SL 55 और GT 63 Pro: स्पीड के शौकीनों की पसंद

Mercedes-AMG SL 55 Roadster एक शानदार कन्वर्टिबल स्पोर्ट्स कार है। इसमें सॉफ्ट-टॉप रूफ, 4.0-लीटर V8 बिटर्बो इंजन और ऑल-व्हील ड्राइव मिलता है। इसकी पावर 476 hp है। वहीं Mercedes-AMG GT 63 Pro को हाई-परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स कार के तौर पर जाना जाता है। इसमें 585 hp वाला V8 इंजन है और यह 3.2 सेकंड में 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है।

Shubman Gill impressive collection of luxury cars Maybach to a G-Wagon
Mercedes-AMG SL 55 And GT 63 Pro के फीचर्स।Source. Social Media

4. Mahindra Thar और Range Rover भी हैं चर्चा में

शुभमन गिल के साथ Mahindra Thar और Range Rover का नाम भी रिपोर्ट्स में सामने आता है। Thar अपनी 4x4 क्षमता और ऑफ-रोडिंग के लिए जानी जाती है। दूसरी तरफ Range Rover में लग्जरी के साथ एडवांस्ड सस्पेंशन, ऑल-व्हील ड्राइव और शानदार केबिन मिलता है।

Shubman Gill impressive collection of luxury cars Maybach to a G-Wagon
Mahindra Thar And Range Rover के फीचर्स।Source. Social Media
Shubman Gill impressive collection of luxury cars Maybach to a G-Wagon
Royal Enfield की सस्ती 250cc बाइक की तैयारी, 45 kmpl तक माइलेज और ₹1.50 लाख हो सकती है कीमत

आखिर क्यों खास हैं ये कारें?

इस लिस्ट में लग्जरी SUV, ऑफ-रोडर और हाई-स्पीड स्पोर्ट्स कार जैसे अलग-अलग विकल्प हैं। लेकिन इन सभी गाड़ियों के शुभमन गिल के निजी स्वामित्व की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है। इसलिए इस लिस्ट को उनकी रिपोर्टेड कार कलेक्शन के तौर पर ही देखना चाहिए।