सेकंड हैंड कार खरीदने जा रहे हैं? इन 5 जरूरी टिप्स का ज़रूर रखें ध्यान
भारत में सेकंड हैंड कारों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। लोग नई कार की जगह पुरानी कार लेना पसंद कर रहे है जो अच्छी कंडीशन और बजट-फ्रेंडली विकल्प के साथ मिले।
- Written By: सिमरन सिंह
Car को खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें। (सौ. Freepik)
भारत में सेकंड हैंड कारों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। लोग अब नई कार की जगह पुरानी लेकिन अच्छी कंडीशन वाली कार खरीदना एक समझदारी भरा और बजट-फ्रेंडली विकल्प मान रहे हैं। हालांकि, सेकंड हैंड कार खरीदना आसान नहीं है। ज़रा सी लापरवाही आपको आर्थिक और तकनीकी नुकसान में डाल सकती है। इसलिए, खरीदारी से पहले इन 5 अहम बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
1. गाड़ी की तकनीकी जांच बेहद जरूरी
सेकंड हैंड कार को खरीदने से पहले उसकी तकनीकी स्थिति अच्छी तरह परखें। केवल बाहरी लुक से धोखा न खाएं। इंजन की आवाज़, ब्रेक्स की पकड़, टायर्स की हालत, बॉडी पर डेंट या पेंट का फर्क, लीकेज जैसे मुद्दों की जांच ज़रूरी है। “अगर आपको गाड़ियों की तकनीकी समझ नहीं है, तो किसी भरोसेमंद मैकेनिक को साथ लेकर जाएं।” टेस्ट ड्राइव लेना न भूलें, इससे गाड़ी की परफॉर्मेंस का सही अंदाजा लगेगा।
2. दस्तावेज़ों की जांच सावधानी से करें
- कार के सभी डॉक्यूमेंट्स जांचना बेहद अहम है।
- रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) में मालिक का नाम, पता सही है या नहीं।
- गाड़ी पर कोई बकाया लोन तो नहीं है।
- इंश्योरेंस पेपर, PUC सर्टिफिकेट, और सर्विस रिकॉर्ड की जांच करें।
- VIN और इंजन नंबर को ऑनलाइन वेरिफाई करें।
3. सही कीमत का मूल्यांकन करें
कार की उम्र, किलोमीटर रीडिंग, मॉडल, वेरिएंट और हालत को ध्यान में रखते हुए उसकी बाजार कीमत का अंदाजा लगाएं। Cars24, OLX Autos, CarDekho जैसे प्लेटफॉर्म्स पर रेटिंग और प्राइस तुलना करें। अगर कोई डीलर जरूरत से ज्यादा सस्ती कीमत बता रहा है, तो सतर्क रहें।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
मोबाइल से बीच सड़क पर बंद हो सकती है आपकी E-Rickshaw, वायरल ट्रिक पड़ सकती है भारी, जानिए कैसे करें बचाव
Hyundai की फैक्ट्री में बड़ी रुकावट, जून में 13,900 गाड़ियों का हुआ नुकसान, अब कंपनी ने दी राहत वाली खबर
ये भी पढ़े: जुलाई 2025 में धमाकेदार छूट, इन SUV पर 3 लाख तक का डिस्काउंट, जानें सभी ऑफर्स
4. गाड़ी की पिछली हिस्ट्री समझें
- जानें कि कार कितनी बार खरीदी-बेची गई है, क्या कभी एक्सीडेंट या बाढ़ में नुकसान हुआ?
- सर्विस रिकॉर्ड से पता चलेगा कि गाड़ी की नियमित देखभाल हुई या नहीं।
- बार-बार मालिक बदलने वाली या ज्यादा चली हुई कार से दूरी बनाना बेहतर है।
5. भरोसेमंद प्लेटफॉर्म से ही खरीदें
कार Mahindra First Choice, Spinny, Cars24 जैसे रजिस्टर्ड और भरोसेमंद प्लेटफॉर्म्स से ही खरीदें। ये कंपनियां RC ट्रांसफर, इंजन-बॉडी रिपोर्ट और वारंटी जैसी सेवाएं देती हैं। “कभी भी सिर्फ नकद लेनदेन या जल्दबाजी में अनजान व्यक्ति से डील न करें।” लिखित एग्रीमेंट ज़रूर लें, खासकर गारंटी या सर्विस पैकेज से जुड़ी शर्तों पर।
