एक बार फिर Royal Enfield ने तोड़ा रिकॉर्ड, कुछ ही समय में हजारों बाइक की हुई बिक्री

सितंबर 2024 में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की 33,065 यूनिट्स बिक्री हुई है, जबकि अगस्त महीने में इसके 28,450 यूनिट्स बेचे गए हैं। आंकड़े को साफ तौर पर देखा जाए तो क्लासिक 350 का लोगों में क्रश बढ़ता ही जा रहा है।
royal enfield
royal enfield की बिक्री लगातार बढ़ती जा रही है। (सौ. Royal)
Published on
Updated on

नवभारत डिजिटल डेस्क. भारत में रॉयल एनफील्ड बाइक्स काफी पॉपुलर हैं और सभी लोग इसे पसंद करते हैं। सिर्फ बुलेट ही नहीं, कंपनी ने कई तरह की बाइक्स को और भी निकाला है, जो लोगों की पसंदीदा बनी हैं। ऐसे में सितंबर 2024 की सेल के रिपोर्ट को देखा जाए, तो क्लासिक 350 कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक में से एक बनी है।

सितंबर 2024 में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की 33,065 यूनिट्स बिक्री हुई है, जबकि अगस्त महीने में इसके 28,450 यूनिट्स बेचे गए हैं। आंकड़े को साफ तौर पर देखा जाए तो क्लासिक 350 का लोगों में क्रश बढ़ता ही जा रहा है।

रॉयल एनफील्ड में क्या हैं फीचर्स

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की बात करें तो उसमें 350cc, सिंगल-सिलेंडर, फ्यूल इंजेक्टेड, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है। इसी के साथ इंजन में 6,100 rpm पर 20.2 bhp की पावर दी जाती है और 4,000 rpm पर 27 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है। इस बाइक में 13 लीटर की फ्यूल कैपेसिटी भी दी जाती है, जो रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की शुरुआती कीमत के हिसाब से सही है और उसकी कीमत 1 लाख 99 हजार रुपए है। इसके टॉप वैरिएंट की बात करें तो वह 2 लाख 30 हजार रुपए में आती है।

नए कलर वेरिएंट किए गए लॉन्च

इस समय की बात की जाए तो रॉयल एनफील्ड ने अपनी इस पॉपुलर बाइक में कई अलग-अलग ऑप्शंस भी निकाल दिए हैं। ब्रिटिश बाइक निर्माता कंपनी ने क्लासिक 350 के 5 नए वेरिएंट्स को अब 7 बना दिया है। रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के अंदर आपको हेरिटेज वेरिएंट में मद्रास रेड और जोधपुर ब्लू, हेरिटेज प्रीमियम में मेडालियन ब्रॉन्ज, सिग्नल्स में कमांडो सैंड, डार्क में गन ग्रे और स्टील्थ ब्लैक में बाइक का क्रोम वेरिएंट में एमेराल्ड कलर स्कीम को लाया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com