Royal Enfield Classic 350 में होने वाला है बड़ा बदलाव? स्पोक व्हील्स के साथ आएगी नई बाइक

Royal Enfield Classic 350 New Model: रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 का अब इस लोकप्रिय मोटरसाइकिल के एक प्रोटोटाइप को नए तरह के स्पोक व्हील्स के साथ देखे जाने की जानकारी सामने आ रही है।
Royal Enfield Classic 350 new bike will come with spoke wheels
Royal Enfield Classic 350 का नया लुक।Source. Royal
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 में एक प्रोटोटाइप सामने आया है।

  • Classic 350 में अलॉय व्हील वाले वेरिएंट के साथ ट्यूबलेस टायर का विकल्प मिलता है।

  • दिल्ली में Classic 350 की एक्स-शोरूम कीमतें वेरिएंट के हिसाब से अलग है।

Royal Enfield Classic 350 Price In India: रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 अपनी रेट्रो स्टाइल और दमदार सड़क मौजूदगी के लिए जानी जाती है। वहीं अब इस लोकप्रिय मोटरसाइकिल के एक प्रोटोटाइप को नए तरह के स्पोक व्हील्स के साथ देखे जाने की जानकारी सामने आ रही है। इसको लेकर खास बात यह है कि इन पहियों में ट्यूबलेस टायर इस्तेमाल किए जा सकने की संभावना है। अगर कंपनी इस बदलाव को प्रोडक्शन मॉडल में शामिल करती है तो क्लासिक लुक पसंद करने वाले ग्राहकों को एक नया विकल्प मिल सकता है।

वहीं रिपोर्ट में बताया गया है कि बाइक को Medallion Bronze कलर में देखा गया है। इससे इसके संभावित नए वेरिएंट या स्पेशल एडिशन को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। लेकिन Royal Enfield ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट, कीमत या नए वेरिएंट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Royal Enfield Classic 350 में क्या होगा नया?

मौजूदा Classic 350 में अलॉय व्हील वाले वेरिएंट के साथ ट्यूबलेस टायर का विकल्प मिलता है जबकि पारंपरिक स्पोक व्हील वाले वेरिएंट में ट्यूब वाले टायर इस्तेमाल होते हैं। सामने आए प्रोटोटाइप की खासियत इसके स्पोक व्हील्स का डिजाइन है।

इन पहियों में स्पोक रिम के बीच वाले हिस्से के बजाय उभरे हुए फ्लैंज पर जुड़े दिखाई देते हैं। इस तरह की बनावट ट्यूबलेस टायर के इस्तेमाल में मदद कर सकती है। इससे उन ग्राहकों को फायदा हो सकता है जो स्पोक व्हील्स का क्लासिक लुक चाहते हैं लेकिन ट्यूबलेस टायर की सुविधा भी पसंद करते हैं।

वहीं ट्यूबलेस टायर में पंचर होने पर हवा आमतौर पर धीरे-धीरे निकलती है हालांकि यह पंचर के आकार और जगह पर निर्भर करता है। अभी के लिए यह स्पष्ट नहीं है कि देखे गए प्रोटोटाइप के पहियों को कंपनी किस नाम से पेश करेगी।

इंजन और फीचर्स में बदलाव की उम्मीद?

Royal Enfield Classic 350 के बारे में बताए तो इसमें मौजूदा 349cc J-Series सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह एयर-ऑयल कूल्ड इंजन 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। यही इंजन कंपनी की Bullet 350, Meteor 350 और Hunter 350 में भी इस्तेमाल होता है।

वहीं फीचर्स की बात करें तो बाइक में एनालॉग स्पीडोमीटर के साथ LCD डिस्प्ले वाला सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। चुनिंदा वेरिएंट में Google Maps आधारित Tripper टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन भी उपलब्ध है। इसके अलावा LED हेडलाइट, USB चार्जिंग पोर्ट, गियर-पोजिशन इंडिकेटर और हैजार्ड वॉर्निंग स्विच जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Royal Enfield Classic 350 new bike will come with spoke wheels
Honda CB350C Black Edition: दिवाली से पहले आई नई ब्लैक बाइक, क्रोम की जगह अब दिखेंगे ब्लैक एलिमेंट्स

कितनी है Royal Enfield Classic 350 की कीमत?

दिए गए प्राइस लिस्ट के अनुसार दिल्ली में Classic 350 की एक्स-शोरूम कीमतें वेरिएंट के हिसाब से इस प्रकार हैं:

नई बाइक को स्पेशल एडिशन के तौर पर लॉन्च किए जाने की संभावना है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। यह भी साफ नहीं है कि कंपनी सिर्फ पहियों में बदलाव करेगी या दूसरे फीचर्स भी अपडेट होंगे। अभी के लिए ग्राहकों को आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना चाहिए।

Navbharat Live
navbharatlive.com