23 जुलाई को लॉन्च होगी नई Renault Triber Facelift, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव
रेनॉ इंडिया जुलाई को अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट MPV Triber Facelift को लॉन्च करने जा रही है। 2019 में पहली बार पेश की गई ट्राइबर को यह पहला बड़ा अपडेट मिलने जा रहा है।
- Written By: सिमरन सिंह
Renault Triber Facelift में क्या है खास। (सौ. Renault)
रेनॉ इंडिया 23 जुलाई को अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट MPV Triber Facelift को लॉन्च करने जा रही है। 2019 में पहली बार पेश की गई ट्राइबर को यह पहला बड़ा अपडेट मिलने जा रहा है, जिसमें कई कॉस्मेटिक बदलाव और फीचर्स अपग्रेड शामिल होंगे। हालांकि, इंजन और मैकेनिकल सेटअप में किसी तरह का बदलाव होने की संभावना नहीं है।
नया लुक और बेहतर स्टाइलिंग
टेस्टिंग के दौरान देखे गए मॉडल्स से सामने आया है कि ट्राइबर फेसलिफ्ट का फ्रंट प्रोफाइल पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा। इसमें मिल सकते हैं:
- नए डिज़ाइन के LED डे-टाइम रनिंग लैंप (DRLs)
- स्टाइलिश हेडलैंप यूनिट
- नया ग्रिल और बंपर डिज़ाइन
- बड़ा सेंट्रल एयर इनटेक और नए फॉग लैंप
दिलचस्प बात यह है कि इनमें से कई अपडेट ट्राइबर के निसान वर्ज़न में भी देखने को मिलेंगे, जिसे अगले साल लॉन्च किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
नई कार खरीदी है? पहले 1000 KM में भूलकर भी न करें ये 8 गलतियां, वरना इंजन और माइलेज दोनों हो सकते हैं खराब
नई कार में ADAS देखकर हो रहे हैं इंप्रेस? खरीदने से पहले जान लें इसकी ये बड़ी सीमाएं, वरना हो सकता है नुकसान
भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान बनी Maruti Dzire, Honda Amaze ने मारी सबसे बड़ी छलांग
Honda का अब तक का सबसे बड़ा धमाका, 7 नई बाइक-स्कूटर समेत 10 मॉडल पेश, EV से लेकर Flex-Fuel तक मिलेगा हर विकल्प
पीछे और साइड प्रोफाइल में छोटे बदलाव
साइड प्रोफाइल और पिछले हिस्से में बदलाव सीमित रहेंगे। फेसलिफ्ट में मिल सकते हैं:
- नए डिज़ाइन वाले अलॉय व्हील्स
- री-डिज़ाइन टेल लैंप
- नया रियर बंपर
हालांकि, कार की बॉडी स्ट्रक्चर और शीट मेटल में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।
इंटीरियर में मिल सकते हैं नए फीचर्स
Triber Facelift के इंटीरियर में subtle लेकिन जरूरी अपडेट्स देखने को मिल सकते हैं:
- नया डैशबोर्ड डिज़ाइन
- नए ट्रिम एलिमेंट्स और सीट अपहोल्स्ट्री
- बेहतर फीचर्स लिस्ट, जो इसे और प्रीमियम बना सकती है
ये भी पढ़े: सेकंड हैंड कार खरीदने जा रहे हैं? इन 5 जरूरी टिप्स का ज़रूर रखें ध्यान
पावरट्रेन वही रहेगा
“रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं होगा।” कार में पहले जैसा ही 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 72 HP की पावर और 96 Nm टॉर्क देता है। गियरबॉक्स ऑप्शन होंगे: 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT लंबे समय से चर्चित टर्बो-पेट्रोल इंजन इस अपडेट में भी शामिल होने की उम्मीद नहीं है।
ध्यान दें
Renault Triber Facelift एक फैमिली फ्रेंडली और बजट MPV के रूप में खुद को और मजबूत करती नजर आएगी। स्टाइलिंग अपडेट और बेहतर फीचर्स के साथ, यह सेगमेंट में फिर से नई जान डालने को तैयार है।
