Renault लेकर आया जून में धमाकेदार छूट! Triber, Kiger और Kwid पर मिल रहे हैं 90,000 रुपये तक के फायदे
Renault India जून 2025 में “Discovery Days” नाम से एक विशेष छूट योजना की घोषणा की है। जिसमें Renault की लोकप्रिय कारें — Triber MPV, Kwid hatchback और Kiger SUV पर शानदार लाभ दिए जा रहे हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
Renault India में क्या है नया। (सौ. Renault)
Renault India ने ग्राहकों के लिए जून 2025 में “Discovery Days” नाम से एक विशेष छूट योजना की घोषणा की है। यह ऑफर 6 जून से 10 जून तक उपलब्ध रहेगा, जिसमें Renault की लोकप्रिय कारें — Triber MPV, Kwid hatchback और Kiger SUV पर शानदार लाभ दिए जा रहे हैं। इन ऑफर्स के तहत ₹90,000 तक की छूट, ब्याज मुक्त लोन, और प्रोसेसिंग फीस पर 50% की छूट शामिल है। साथ ही लॉयल्टी और रेफरल बोनस का भी लाभ मिलेगा।
Renault Triber पर आकर्षक ऑफर
- Triber के MY2024 और MY2025 मॉडल्स पर कुल मिलाकर ₹90,000 तक के लाभ दिए जा रहे हैं।
- MY2024 Triber: ₹50,000 कैश डिस्काउंट + ₹40,000 एक्सचेंज बोनस
- MY2025 Triber: ₹40,000 कैश डिस्काउंट + ₹40,000 एक्सचेंज ऑफर + ₹10,000 कॉर्पोरेट बोनस
RXT और RXZ वेरिएंट्स को विशेष लोन ऑफर्स का लाभ मिलेगा।
Triber की कीमतें ₹6.15 लाख से ₹8.98 लाख तक हैं और यह 72hp की 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और AMT गियरबॉक्स में उपलब्ध है।
सम्बंधित ख़बरें
5’10 से ज्यादा हाइट वालों के लिए बेस्ट हैं ये Bikes, लंबी राइड में नहीं होगा पीठ दर्द, हर सफर बनेगा आरामदायक
Honda की बड़ी तैयारी भारत में मचाएगी धूम, 2030 तक लॉन्च होंगी 10 से ज्यादा नई SUV और EV कारें
Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचा रहा धूम, 100KM रेंज और कीमत जेब के लिए नहीं पड़ेगी भारी
गर्मियों में कार हो रही Overheat? ये संकेत भूलकर भी न करें नजरअंदाज, वरना पड़ सकता है भारी
Renault Kiger पर भारी बचत
- Kiger SUV भी Triber जैसी ही स्कीम में शामिल है।
- MY2024 Kiger: ₹50,000 कैश डिस्काउंट + ₹40,000 एक्सचेंज
- MY2025 Kiger: ₹40,000 कैश डिस्काउंट + ₹40,000 एक्सचेंज + ₹10,000 कॉर्पोरेट ऑफर
RXT और RXZ वेरिएंट्स विशेष फाइनेंस स्कीम के पात्र हैं।
Kiger की कीमतें ₹6.15 लाख से ₹11.23 लाख के बीच हैं और यह 72hp व 100hp के पेट्रोल इंजन ऑप्शंस में उपलब्ध है।
Renault Kwid पर जून में शानदार डील
- Renault की सबसे किफायती कार Kwid पर भी बंपर डिस्काउंट मिल रहा है।
- MY2024 Kwid: ₹90,000 तक के कुल लाभ
- MY2025 Kwid: ₹15,000 कैश डिस्काउंट + ₹35,000 एक्सचेंज ऑफर = ₹60,000 तक की बचत
Kwid RXT वेरिएंट पर खास लोन ऑफर उपलब्ध है।
Kwid की कीमत ₹4.67 लाख से ₹6.45 लाख के बीच है और यह 69hp की 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है।
नोट: यह सभी छूटें स्टॉक की उपलब्धता और शहर के अनुसार भिन्न हो सकती हैं। सटीक जानकारी के लिए नजदीकी Renault डीलर से संपर्क करें।
