Royal Enfield bikes पर GST 2.0 का असर, कीमतें घटीं भी और बढ़ीं भी

Royal Enfield Price Cut: GST 2.0 के तहत ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपने वाहनों की कीमतों में संशोधन की घोषणा कर दी है। ऐसे में कुछ मॉडल सस्ते होगे तो कुछ मंहगे होने वाले है।
Royal Enfield bikes पर GST 2.0 का असर, कीमतें घटीं भी और बढ़ीं भी
Royal Enfield Price Cut में कितना आया फर्क। (सौ. Royal Enfield)
Published on
Updated on

GST 2.0 Bikes India: भारत में GST 2.0 22 सितंबर 2025 से लागू होने जा रहा है और इसके तहत कई ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपने वाहनों की कीमतों में संशोधन की घोषणा कर दी है। इसी कड़ी में Royal Enfield ने भी अपनी मोटरसाइकिल्स की नई कीमतें घोषित की हैं। दिलचस्प बात यह है कि कंपनी की कुछ बाइक्स सस्ती होंगी, जबकि कुछ की कीमतों में इजाफा होगा। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि कौन से मॉडल पर कितना फायदा मिल रहा है।

350cc बाइक्स होंगी सस्ती, ₹20,000 तक की राहत

Royal Enfield की सबसे लोकप्रिय रेंज 350cc मोटरसाइकिल्स पर ग्राहकों को बड़ी राहत मिलेगी। इन बाइक्स पर टैक्स स्लैब 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है, जिसके चलते कीमतों में ₹20,000 तक की कमी आई है। इन मॉडलों की कीमतें अब इस प्रकार होंगी:

  • Hunter 350: ₹1,37,640 से ₹1,66,883 (पहले ₹1,49,900 से ₹1,81,750)
  • Bullet 350: ₹1,62,161 से ₹2,02,409 (पहले ₹1,76,625 से ₹2,20,466)
  • Classic 350: ₹1,81,118 से ₹2,15,750 (पहले ₹1,97,253 से ₹2,34,972)
  • Meteor 350: ₹1,91,233 से ₹2,13,521 (पहले ₹2,08,270 से ₹2,32,545)

450cc बाइक्स महंगी, ₹22,000 तक बढ़ी कीमत

GST 2.0 के बाद 450cc इंजन वाली बाइक्स पर टैक्स 28% से बढ़कर 40% हो गया है। इससे इस सेगमेंट की कीमतें ₹22,000 तक बढ़ गई हैं।

  • Scram 440: ₹2,23,131 से ₹2,30,641 (पहले ₹2,08,000 से ₹2,15,000)
  • Guerrilla 450: ₹2,56,387 से ₹2,72,479 (पहले ₹2,39,000 से ₹2,54,000)
  • Himalayan 450: ₹3,05,736 से ₹3,19,682 (पहले ₹2,85,000 से ₹2,98,000)

650cc रेंज में सबसे बड़ा इजाफा, ₹30,000 तक महंगी होंगी बाइक्स

Royal Enfield की 650cc प्रीमियम बाइक्स पर भी GST 2.0 का असर सीधा पड़ा है। इन मॉडलों की कीमतें ₹22,500 से लेकर ₹30,000 तक बढ़ गई हैं।

  • Interceptor 650: ₹3,32,073 से ₹3,62,762 (पहले ₹3,09,551 से ₹3,38,158)
  • Continental GT 650: ₹3,49,609 से ₹3,78,104 (पहले ₹3,25,897 से ₹3,52,459)
  • Classic 650: ₹3,61,243 से ₹3,75,497 (पहले ₹3,36,610 से ₹3,49,890)
  • Shotgun 650: ₹3,94,076 से ₹4,08,953 (पहले ₹3,67,202 से ₹3,81,064)
  • Bear 650: ₹3,71,675 से ₹3,93,601 (पहले ₹3,46,330 से ₹3,66,760)
  • Super Meteor 650: ₹3,98,975 से ₹4,32,362 (पहले ₹3,71,767 से ₹4,02,876)

ध्यान दें

जहां 350cc मॉडल्स खरीदने वालों को ₹20,000 तक का फायदा होगा, वहीं 450 और 650cc बाइक्स लेने वाले ग्राहकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। यानी GST 2.0 का असर रॉयल एनफील्ड के ग्राहकों के लिए मिश्रित साबित होगा। ऐसे में आने वाले त्यौहार के सीजन में भी लोगों द्वारा 350cc वाली गाड़ी को लेने के लिए पहले तैयार होगे लेकिन उससे ऊपर वाली CC की बाइक को लेने में ज्यादा पैसे लगेंगे जो लोगों की जेब पर भारी पड़ेगा। ऐसे में लोगों को रोझान कम कीमत वाली बाइक पर ही होने वाला है। जिसमें सरकार की तरफ से छूट तो मिल ही रही है लेकिन हर कंपनी अपना खास ऑफर भी त्यौहार के समय देंती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com