फरवरी 2025 में यात्री वाहनों की बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, दोपहिया सेगमेंट में गिरावट
सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, यह वृद्धि दर्शाती है कि भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में यात्री वाहनों की मांग बनी हुई है।
- Written By: सिमरन सिंह
Car की सेल में क्या था फरवरी का हिसाब। (सौ. Freepik)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की बिक्री फरवरी 2025 में सालाना आधार पर 1.9% बढ़कर रिकॉर्ड 3,77,689 इकाई पर पहुंच गई। एक साल पहले, यानी फरवरी 2024 में, कंपनियों ने अपने डीलरों को 3,70,789 यात्री वाहन भेजे थे। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, यह वृद्धि दर्शाती है कि भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में यात्री वाहनों की मांग बनी हुई है।
दोपहिया वाहन बिक्री में 9% की गिरावट
जहां एक ओर यात्री वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी देखी गई, वहीं दोपहिया वाहन सेगमेंट में 9% की गिरावट दर्ज की गई। फरवरी 2025 में कुल 13,84,605 दोपहिया वाहन बिके, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 15,20,761 इकाई था।
- स्कूटर बिक्री में मामूली गिरावट आई और यह 5,12,783 इकाई पर सिमट गई।
- मोटरसाइकिल बिक्री में 13% की कमी देखी गई, जो बाजार के लिए चिंता का विषय है।
- ई-रिक्शा की बिक्री भी 13.8% घटकर 650 इकाई रह गई।
तिपहिया वाहनों की बिक्री में 5% की बढ़ोतरी
हालांकि, तिपहिया वाहनों की आपूर्ति में सालाना आधार पर 5% की वृद्धि देखी गई। फरवरी 2025 में कुल 57,788 तिपहिया वाहन कंपनी डीलरों को भेजे गए, जिससे यह सेगमेंट स्थिर बना हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
Tata vs Mahindra EV: इलेक्ट्रिक कार बाजार में छिड़ी जंग, एक हर घर तक पहुंचगा, दूसरा लाएगा प्रीमियम SUV का दौर
MG Windsor EV खरीदना अब पड़ेगा महंगा, कंपनी ने बढ़ाए 60,000 तक दाम, जानिए नई कीमतें और कितनी मिलती है रेंज
80 हजार से कम में लॉन्च हुआ दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, Komaki MG Pro V और MG Pro+ में जाने क्या है खास?
Honda की इस SUV पर पैसों की बारिश, 2.15 लाख तक की छूट, Amaze पर भी मिल रहे धमाकेदार ऑफर्स
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
त्योहारी सीजन से मांग बढ़ने की उम्मीद
सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा, “यात्री वाहन सेगमेंट मजबूत बना हुआ है, और फरवरी में 3.78 लाख इकाइयों की अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की गई। हालांकि, दोपहिया वाहनों के प्रदर्शन में थोड़ी निराशा देखने को मिली।”
उन्होंने आगे उम्मीद जताई कि मार्च में होली और उगादि जैसे त्योहारों के चलते वाहन बाजार में मांग में तेजी आएगी, जिससे 2024-25 का ऑटोमोबाइल उद्योग काफी हद तक सकारात्मक बना रहेगा।
