-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Automobile »
- Nissan Cars Will Become More Expensive Prices To Increase By Up To 3 From January 1 2026 A Blow For Those Planning To Buy A Magnite
निसान की कारें होंगी महंगी: 1 जनवरी 2026 से कीमतों में 3% तक बढ़ोतरी, Magnite खरीदने वालों को झटका
- Written By: सिमरन सिंह
Nissan India: 2026 की शुरुआत में Nissan की कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। निसान ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वह 1 जनवरी 2026 से कीमतों में 3 प्रतिशत की विधि होगी।

Nissan Magnite (Source. Nissan)
Nissan Magnite Price Hike: अगर आप 2026 की शुरुआत में Nissan की कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी निसान ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वह 1 जनवरी 2026 से भारत में अपनी पूरी कार रेंज की कीमतों में 3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। फिलहाल भारतीय बाजार में निसान की केवल एक ही कार Nissan Magnite बिक्री के लिए उपलब्ध है, लेकिन कीमत बढ़ने का असर सीधे इसी कॉम्पैक्ट SUV पर पड़ेगा।
Nissan Magnite की कीमतों में कितनी होगी बढ़ोतरी?
इस साल की शुरुआत में GST में बदलाव के बाद निसान ने Magnite की कीमतों में बड़ी राहत दी थी। तब इसकी कीमतों में 52 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक की कटौती की गई थी। अभी Nissan Magnite की एक्स-शोरूम कीमत 5.62 लाख रुपये से शुरू होकर 10.76 लाख रुपये तक जाती है।
हालांकि, 1 जनवरी 2026 से कीमतों में प्रस्तावित बढ़ोतरी के बाद Magnite के दाम करीब 17,000 रुपये से 32,000 रुपये तक बढ़ सकते हैं। इसके बाद इस SUV की नई एक्स-शोरूम कीमत 5.79 लाख रुपये से 11.08 लाख रुपये के बीच होने की संभावना है। Magnite का सीधा मुकाबला Tata Punch, Hyundai Exter और Maruti Fronx जैसी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUVs से होता है।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
मोबाइल से बीच सड़क पर बंद हो सकती है आपकी E-Rickshaw, वायरल ट्रिक पड़ सकती है भारी, जानिए कैसे करें बचाव
Hyundai की फैक्ट्री में बड़ी रुकावट, जून में 13,900 गाड़ियों का हुआ नुकसान, अब कंपनी ने दी राहत वाली खबर
2026 में निसान लॉन्च करेगी 3 नई SUV
निसान ने 2026 के लिए भारत में तीन नई गाड़ियों को लॉन्च करने की पुष्टि की है। इनमें सबसे पहली होगी Gravite कॉम्पैक्ट MPV, जो मार्च 2026 तक शोरूम में दस्तक दे सकती है। यह गाड़ी असल में Renault Triber का री-बैज्ड वर्जन होगी, लेकिन इसमें नया एक्सटीरियर डिजाइन और अलग इंटीरियर कलर स्कीम देखने को मिलेगी। Gravite में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है, जिसे मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ पेश किया जा सकता है।
Creta को टक्कर देगी Nissan Tekton SUV
फरवरी 2026 में निसान अपनी नई मिड-साइज SUV Tekton लॉन्च करेगी, जिसे Hyundai Creta के मुकाबले उतारा जाएगा। Tekton, Renault Duster के साथ CMF-B प्लेटफॉर्म शेयर करेगी और इसमें भी समान पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलने की संभावना है।
ये भी पढ़े: Hero HF Deluxe की रिकॉर्डतोड़ छलांग: 67% सालाना ग्रोथ के साथ टॉप-10 में बनाई मजबूत जगह
कंपनी ने यह भी साफ किया है कि 2027 में Tekton के प्लेटफॉर्म पर आधारित एक 7-सीटर SUV लॉन्च की जाएगी, जो इंटरनेशनल मार्केट में बिकने वाली Renault Bigster/Boreal का री-बैज्ड वर्जन हो सकती है।
अन्य कंपनियां भी बढ़ा रही हैं कीमतें
निसान का यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब Mercedes-Benz, BYD और MG जैसी कंपनियां भी इनपुट कॉस्ट बढ़ने और एक्सचेंज रेट अनुकूल न होने के कारण अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर चुकी हैं। ऐसे में आने वाले समय में और ऑटो कंपनियों द्वारा भी कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की जा सकती है।
Nissan cars will become more expensive prices to increase by up to 3 from january 1 2026 a blow for those planning to buy a magnite
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘विशाल’ बनकर दो हिंदू युवतियों से शादी के मामले में गरमाई सियासत, महिला आयोग और हिंदू संगठन ने उठाए सवाल
Jul 02, 2026 | 08:18 PMसंभाजीनगर: 2740 करोड़ की जल योजना अफसर–ठेकेदार टकराव से अटकी, महापौर ने इसकी रिपोर्ट CM को भेजने का किया ऐलान
Jul 02, 2026 | 08:17 PMलातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
Jul 02, 2026 | 08:10 PMअमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Jul 02, 2026 | 08:06 PMतय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Jul 02, 2026 | 07:58 PM30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














