

Highlight:
Toyota Fortuner का नया मॉडल दिसंबर में लॉन्च होगा।
इस कार को ग्राहकों तक 2027 में पहुंचाया जाएगा।
भारत में नई कार कि क्या कीमत होगी इशका खुलासा नहीं हुआ है।
New Toyota Fortuner Launch Date: Toyota Fortuner के नए मॉडल का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। बता दें कि Toyota की इस लोकप्रिय SUV का ग्लोबल डेब्यू 1 दिसंबर 2026 को होगा। वहीं Car Magazine की रिपोर्ट में बताया गया है कि Toyota South Africa ने इसकी तारीख की पुष्टि कर दी है। जिसके बाद भारत में नई Fortuner को 2027 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है हालांकि कंपनी ने अभी भारतीय बाजार के लिए लॉन्च डेट को सभी के सामने नहीं लाया है।
साथ ही दखा जा रहा है कि नई Fortuner में डिजाइन से लेकर केबिन और टेक्नोलॉजी तक कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। लेकिन इसकी पूरी जानकारी आधिकारिक तौर पर सामने आना अभी बाकी है।
टेस्टिंग के दौरान नई Toyota Fortuner की कई बार झलक देखने को मिली है। वहीं सामने आई स्पाई तस्वीरों के आधार पर SUV में नया फ्रंट ग्रिल, पतली लाइटिंग यूनिट, ऊंचा बोनट और ज्यादा उभरे हुए व्हील आर्च मिल सकते हैं। इसके अलावा साइड स्टेप्स और पीछे की तरफ नए टेलगेट के साथ कनेक्टेड LED लाइट बार दिए जाने की संभावना है।
रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा रहा है कि SUV का मौजूदा IMV लैडर-फ्रेम प्लेटफॉर्म और बॉडी का बुनियादी ढांचा बरकरार रह सकता है। जिसका सीधा मतलब है कि कंपनी पूरी तरह नया आर्किटेक्चर अपनाने के बजाय मौजूदा मॉडल को नए डिजाइन और तकनीक के साथ अपडेट कर सकती है।
नई Fortuner के इंटीरियर में भी बड़े बदलाव होने की उम्मीद लगाई जा रही है। जिसमें इसका केबिन हाल ही में अपडेट हुई Toyota Hilux से प्रेरित हो सकता है। साथ ही इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस कनेक्टिविटी और पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने की संभावना है।
इसके अलावा डैशबोर्ड के डिजाइन और मटेरियल में सुधार किया जा सकता है। चुनिंदा वेरिएंट में Toyota Safety Sense पैकेज के तहत एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) भी मिल सकते हैं। इनमें अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और लेन-कीप असिस्ट शामिल होने की उम्मीद है। इन फीचर्स की भारतीय वेरिएंट में उपलब्धता की पुष्टि नहीं हुई है।
नई Toyota Fortuner में मौजूदा 2.8-लीटर डीजल इंजन जारी रहने की उम्मीद है। इसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प भी मिल सकते हैं। साथ ही SUV की ऑफ-रोडिंग क्षमता को देखते हुए 4x4 ड्राइवट्रेन भी आगे जारी रहने की संभावना है। लेकिन इंजन और ट्रांसमिशन की अंतिम जानकारी ग्लोबल डेब्यू के समय सामने आ सकती है।
जानकारी के लिए बता दें कि भारत के बाजार में नई Fortuner की एंट्री 2027 में होने की उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Jeep Meridian, Skoda Kodiaq और Volkswagen Tayron जैसी SUVs से हो सकता है। वहीं कीमत में बदलाव की भी संभावना है लेकिन अभी के लिए नई Fortuner की भारतीय कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।