Bajaj Pulsar 125 और 150 का नया अवतार लॉन्च, 92,990 रुपए की शुरुआती कीमत में मिलेंगे धांसू फीचर्स

New Pulsar Bike: भारतीय बाइक बाजार में Bajaj Pulsar अब नए अंदाज में सामने आ गई है। बजाज ऑटो ने Pulsar 125 और Pulsar 150 के अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिए हैं।
New avatars of the Bajaj Pulsar 125 and 150 launched starting price 92,990.
Bajaj Pulsar 125 And 150 को ल़ॉन्च कर दिया गया है।Source. Social Media
Published on
Updated on

New Bajaj Pulsar Features: भारतीय बाइक बाजार में अपनी मजबूत पहचान रखने वाली Bajaj Pulsar अब नए अंदाज में सामने आ गई है। जो लोग बजाज की गाड़िया पसंद करते है उनके लिए बजाज ऑटो ने Pulsar 125 और Pulsar 150 के अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिए हैं। वहीं इस बार कंपनी ने दोनों बाइक्स के डिजाइन को पहले से ज्यादा मस्कुलर बनाने के साथ कई नए टेक्नोलॉजी फीचर्स भी इसमें शामिल किए है। जिसमें नई Pulsar 125 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 92,990 रुपए है जबकि Pulsar 150 की कीमत 1.15 लाख से शुरू होती है।

ज्यादा मस्कुलर डिजाइन और चौड़ा फ्यूल टैंक

देखा जा रहा है कि नई Pulsar 125 और Pulsar 150 में सबसे ज्यादा डिजाइन पर ध्यान दिया गया है। जिस कारण सो दोनों बाइक्स में पहले की तुलना में चौड़ा फ्यूल टैंक देखने को मिलते है, जो इनका रोड प्रेजेंस ज्यादा दमदार दिखाने में मदद करता है। बता दें कि कंपनी ने बाइक के लुक को स्पोर्टी बनाए रखने के लिए क्लिप-ऑन हैंडलबार और कई नए डिजाइन एलिमेंट्स भी जोड़े हैं।

वहीं Pulsar की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे पहली बार 2001 में भारतीय बाजार में उतारा गया था। और तब से ही यह बाइक युवाओं के बीच अपनी खास पहचान बनाए हुए है। वहीं कंपनी की दी गई जानकारी को देखे तो अब तक दुनियाभर में 2 करोड़ से ज्यादा Pulsar को बेचा जा चूका है।

Pulsar 125 में अब ज्यादा पावर और हाईटेक फीचर्स

गाड़ी में मिलने वाले फीचर्स को देखे तो नई Pulsar 125 में 124.38cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड DTS-i इंजन शामिल किया गया है। वहीं यह इंजन 12.1 PS की पावर जनरेट करता है जबकि पुराने मॉडल में 11.8 PS पावर मिलती थी। जिसका सीधा मतलब है कि नई बाइक पहले से थोड़ी ज्यादा पावरफुल होने वाली है।

गाड़ी को और खास बनाने के लिए इसमें 5-इंच TFT डिस्प्ले, Google Maps नेविगेशन, ऑल-LED लाइट्स, हेजर्ड लाइट्स और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया हैं। इसके अलावा कई राइड मोड, क्लिप-ऑन हैंडलबार और गैस-चार्ज्ड मोनोशॉक भी देखने को मिलते है। वहीं इसमें सबसे अलग फीचर Crawl Tech है। जिसकी मदद से बाइक बिना थ्रॉटल दिए बेहद कम स्पीड पर आगे बढ़ सकती है। आखिर में बता दें कि Pulsar 125 को चार कलर ऑप्शन में ग्राहक अपने घर ले जा सकते है।

New avatars of the Bajaj Pulsar 125 and 150 launched starting price 92,990.
ड्राइवर को झपकी आते ही कांपेगी सीट, IIT Madras ने बनाया ऐसा Smart Seat सिस्टम, हादसे से पहले मिलेगा अलर्ट

Pulsar 150 में भी मिला बड़ा टेक्नोलॉजी अपग्रेड

Pulsar 125 के साथ ही नई Pulsar 150 में 149.5cc का ऑयल-कूल्ड, ट्विन-स्पार्क और फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन शामिल किया गया है जो 14 PS की पावर देता है। इसमें भी 5-इंच TFT स्क्रीन, Google Maps, LED लाइटिंग, USB Type-C पोर्ट, हेजर्ड लाइट्स और गैस-चार्ज्ड मोनोशॉक जैसे फीचर्स देखने को मिलते है।

वहीं TFT स्क्रीन पर RC और इंश्योरेंस जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट सेव किए जा सकते हैं। साथ ही लाइव कॉल और मैसेज अलर्ट, म्यूजिक कंट्रोल और Crawl Tech जैसी सुविधाएं भी देखने को मिलती हैं। इतनी ही नहीं बाइक में बेली पैन, क्लिप-ऑन हैंडलबार और कई राइड मोड दिए गए हैं जो इस और भी खास बनाती है। आखिर में बता दें कि Pulsar 150 में पांच रंगों का ऑप्सन देखने को मिल जाएगा।

ऐसे में अपने रोज के इस्तेमाल के लिए गाड़ी खरीदने से पहले अपनी जरूर और रोज के इस्तेमाल को देखते हुए सही विकल्प चुने, इसके अलावा आपकी पसंद का रंग भी आपके ऑवरऑल लुक को ज्यादा खास बना देता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com