Mitsubishi Pajero की धमाकेदार वापसी तय, Fortuner की बादशाहत को चुनौती

Mitsubishi Pajero एक बार फिर भारत की सड़कों पर राज करने के लिए तैयार है। यह सिर्फ एक एसयूवी नहीं, बल्कि शान और स्टेटस सिंबल का प्रतीक मानी जाती थी।
Mitsubishi Pajero की धमाकेदार वापसी तय, Fortuner की बादशाहत को चुनौती
Mitsubishi Pajero भारत में करेंगी वापसी। (सौ. Mitsubishi Pajero)
Updated on

Mitsubishi Pajero: भारत में एक समय था जब Mitsubishi Pajero सड़कों पर राज करती थी। यह सिर्फ एक एसयूवी नहीं, बल्कि शान और स्टेटस सिंबल का प्रतीक मानी जाती थी। लेकिन एमिशन नॉर्म्स और बाजार से हटने की वजह से यह दमदार SUV कुछ सालों से नज़र नहीं आई। अब खबर है कि Pajero एक बार फिर लौटने वाली है और इस बार यह और भी ज्यादा दमदार और फीचर-लोडेड होकर आएगी।

यूरोप की सड़कों पर दिखी टेस्टिंग

हाल ही में दक्षिणी यूरोप की सड़कों पर एक भारी कवर वाली SUV टेस्टिंग के दौरान देखी गई है, जिसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि यही अगली जनरेशन की Pajero हो सकती है। इस बार यह SUV बॉक्सी डिजाइन, नए इंटीरियर और पावरफुल इंजन ऑप्शन्स के साथ वापसी कर रही है। “यह वही Pajero है, जिसे सड़कों पर देखकर लोगों की नज़रें ठहर जाया करती थीं।”

Fortuner की मुश्किलें बढ़ा सकती है Pajero

2002 में Pajero को Hindustan Motors के साथ ज्वाइंट वेंचर में भारत में पेश किया गया था। 2012 में इसका स्पोर्ट वर्जन लॉन्च हुआ लेकिन 2020 में इसे कड़े एमिशन नॉर्म्स के चलते भारत से हटा लिया गया। अब Toyota Fortuner की बादशाहत को टक्कर देने Pajero फिर से मैदान में उतरने को तैयार है।

डिजाइन और फीचर्स में हुआ बड़ा बदलाव

नई Pajero में सीधा फ्रंट प्रोफाइल, खड़ी LED DRLs, चौड़ी फ्रंट ग्रिल, क्लैमशेल बोनट, बड़े बंपर और स्किड प्लेट्स शामिल हैं। इसकी लंबाई और स्टाइल इसे एक प्रीमियम लुक देते हैं। वहीं पीछे की ओर कनेक्टेड LED टेल लाइट्स और बड़ा डिफ्यूज़र इसकी मजबूती को और निखारते हैं। “इसके एलॉय व्हील्स 19 से 20 इंच तक के ऑप्शन में हो सकते हैं, जो इसे दमदार और स्टाइलिश लुक देंगे।”

इंजन और पावरट्रेन में क्या होगा खास

नई Pajero दो अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर बेस्ड हो सकती है:

  • लैडर-फ्रेम चेसिस (Mitsubishi Triton) – जिसमें 2.4-लीटर टर्बो डीजल इंजन हो सकता है जो 201 BHP की ताकत देगा।
  • CMF-C/D मोनोकॉक आर्किटेक्चर (Outlander बेस्ड) – जो 302 BHP तक की पावर देने वाला प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन ला सकता है।

Pajero की वापसी से बढ़ेगा मुकाबला

नई Mitsubishi Pajero की वापसी से भारतीय SUV मार्केट में एक बार फिर जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि Fortuner जैसी लोकप्रिय SUVs को Pajero किस हद तक टक्कर देती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com