Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ऑटो एक्सपो 2023 में मारुति सुजुकी जिम्नी ने बनाया रिकॉर्ड! 3,000 बुकिंग मिली सिर्फ एक दिन में, पढ़े डिटेल

  • Written By: मनोज पांडे
Updated On: May 28, 2024 | 11:21 AM

Photo - Maruti Suzuki

Follow Us
Close
Follow Us:

दिल्ली: ऑटो एक्सपो 2023 ( Auto Expo 2023 ) में लॉन्च हुई मारुति सुजुकी (Maruti suzuki) की धमाकेदार कार जिम्नी ने पहले ही दिन 3000 कार की बुकिंग मिली जिससे मारुती सुजुकी की ज़िम्नी (Maruti suzuki) को लेकर लोगो में बढ़ता क्रेज दिखाई दे रहा है।यह कार मई 2023 में भारत के बाजार में बिकने लिए तैयार है। Maruti Suzuki के सबसे पॉपुलर कार में एक है जो 1970 से सबकी पसंदीदा कार है। जिम्नी की बुकिंग से स्पष्ट है कि कार के अनावरण के दो दिनों के भीतर ही 3,000 से अधिक ऑर्डर दिए जा चुके हैं। इस कार की सेल मारुति की नेक्सा डीलरशिप के जरिए की जाएगी। मारुती सुजुकी की ज़िम्नी की वेटिंग कुछ ही दिनों में 3 महीने तक पहुंच गयी है जबकि कार की मनुफैचरिंग 1000 यूनिट है और इसके अलावा, कंपनी एक महीने के भीतर कार की 10,000 रिकॉर्ड बुकिंग करना चाहती है। 

 1 साल पार कर सकता है वेटिंग पीरियड 

सूत्रों के मुताबिक मौजूदा प्रोडक्शन रेट पर जिम्नी 5 डोर के लिए वेटिंग पीरियड आसानी से 1 साल के निशान को पार कर सकता है। मारुति सुजुकी जिम्नी 5 मारुति के K15B 1.5L पेट्रोल इंजन के साथ आती है जो 5-स्पीड मैनुअल या 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ मिलती है। यह 103 bhp और 134 Nm का टार्क पैदा करता है और इसमें माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक भी है। कार में एक मजबूत बॉडी-ऑन-फ्रेम निर्माण है और इसमें सुजुकी की ऑलग्रिप प्रो 4WD तकनीक है। 3-डोर वर्जन की तुलना में इस कार का व्हीलबेस लंबा है। नई जिम्नी की लंबाई 3,985 मिमी, चौड़ाई 1,645 मिमी और ऊंचाई 1,720 मिमी होगी।

दोनों एडिशन है दमदार 

जिम्नी के दो ट्रिम्स में आती है जीटा और अल्फा  जो एक सामान्य पावरट्रेन साझा करते हैं। छह एयरबैग, एक इलेक्ट्रॉनिक स्थिरता कार्यक्रम, सीटबेल्ट प्रेटेंसर, हिल होल्ड असिस्ट, विंग मिरर, रियर डिफॉगर, रिवर्सिंग कैमरा और पावर विंडो दोनों एडिशन में हैं। 4-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, और वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay दूसरी ओर, अल्फा स्वचालित हेडलैम्प्स, 9.0-इंच टचस्क्रीन स्मार्टप्ले प्रो+ इंफोटेनमेंट सिस्टम, अर्कामिस साउंड सिस्टम, स्वचालित जलवायु नियंत्रण, बिना चाबी के स्टार्ट, क्रूज नियंत्रण, फॉग लैंप और एलईडी हेडलैंप के लिए वाशर से लैस है।

सम्बंधित ख़बरें

Aaj Ka Rashifal 20 April: मेष राशि वाले रहें सावधान, मिथुन की बढ़ेगी चिंता; जानें सोमवार को किसकी खुलेगी किस्मत

‘महिलाओं के हक छीनने वाला काला दस्तावेज…’, महिला आरक्षण पर अखिलेश यादव बड़ा आरोप; कही यह बात

PBKS vs LSG: प्रियांश-कोनोली की आंधी में उड़ी लखनऊ, मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स 54 रन से दर्ज की बड़ी जीत

महिला विरोधी राजनीति और वामपंथियों के पाखंड के खिलाफ ABVP का हल्लाबोल, इंडी गठबंधन का फूंका पुतला

Maruti suzuki jimny creates record at auto expo 2023 3000 bookings received in just one day read details

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 16, 2023 | 07:10 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.