Maruti Suzuki Fronx Automatic: स्टाइल, सेफ्टी और कम EMI के साथ बेहतरीन फैमिली SUV

Best Automatic SUV: Maruti Suzuki ने Fronx Automatic अब ऑफिस जाने वालों और परिवारों के लिए एक परफेक्ट कार बन गई है। शानदार माइलेज, एडवांस फीचर्स और आकर्षक डिजाइन को देखा जाने वाला है।
Maruti Suzuki Fronx Automatic: स्टाइल, सेफ्टी और कम EMI के साथ बेहतरीन फैमिली SUV
Maruti Suzuki Fronx Automatic मेें खास होने वाला है। (सौ. Maruti)
Published on
Updated on

Maruti Fronx Automatic: Maruti Suzuki ने भारतीय बाजार में एक बार फिर धूम मचा दी है। कंपनी की Fronx Automatic अब ऑफिस जाने वालों और परिवारों के लिए एक परफेक्ट कार बन गई है। शानदार माइलेज, एडवांस फीचर्स और आकर्षक डिजाइन के साथ यह SUV मिड-बजट खरीदारों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। आइए जानते हैं इस SUV की कीमत, फीचर्स, इंजन और EMI की पूरी जानकारी।

Maruti Fronx Automatic की कीमत

मारुति फ्रॉन्क्स ऑटोमैटिक वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹8.15 लाख से ₹11.98 लाख के बीच है। यह कार दो इंजन ऑप्शन 1.2L पेट्रोल AMT और 1.0L टर्बो पेट्रोल TC में उपलब्ध है। दिल्ली में अगर आप Delta 1.2L AGS मॉडल खरीदते हैं, तो इसकी ऑन-रोड कीमत करीब ₹9.08 लाख होगी, जिसमें RTO और इंश्योरेंस चार्ज शामिल हैं।

EMI और डाउन पेमेंट डिटेल्स

अगर आप Maruti Fronx Automatic को ₹2 लाख डाउन पेमेंट पर खरीदना चाहते हैं, तो आपको ₹7.08 लाख का कार लोन लेना होगा। 9% वार्षिक ब्याज दर और 5 साल की अवधि पर आपकी EMI ₹15,046 प्रति माह बनेगी। इस बजट में यह SUV न केवल किफायती है बल्कि शहर में रोज़ाना के सफर के लिए एक आरामदायक और स्मार्ट विकल्प भी है।

इंजन, माइलेज और परफॉर्मेंस

फ्रॉन्क्स में दो पावरफुल इंजन ऑप्शन मिलते हैं 1.2L AMT पेट्रोल और 1.0L टर्बो TC पेट्रोल। दोनों इंजन शहर और हाईवे पर स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस और बेहतरीन माइलेज प्रदान करते हैं। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की वजह से ट्रैफिक में ड्राइव करना आसान हो जाता है, जो इसे डेली कम्यूट के लिए आदर्श बनाता है।

इंटीरियर और फीचर्स

Maruti Fronx Automatic का इंटीरियर प्रीमियम टच के साथ आता है। इसमें ब्लैक-बोर्डो डुअल-टोन थीम, 9-इंच HD टचस्क्रीन (SmartPlay Pro+), वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो/एप्पल कारप्ले, हेड्स-अप डिस्प्ले (HUD), 360° कैमरा, क्रूज कंट्रोल, और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। साथ ही, रियर AC वेंट्स, 8-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, और पुश-बटन स्टार्ट जैसी सुविधाएं इसे और भी आरामदायक बनाती हैं।

सेफ्टी और कंपटीशन

सुरक्षा के लिहाज से Maruti Fronx Automatic में 6 एयरबैग्स, ABS with EBD, ESP, हिल-होल्ड असिस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल, और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। सेगमेंट में इसका मुकाबला Hyundai Venue, Kia Sonet, Tata Nexon, Mahindra XUV 3XO और Maruti Brezza से है। वहीं, कीमत के मामले में यह Hyundai Exter और Tata Punch जैसी प्रीमियम हैचबैक कारों को भी कड़ी टक्कर देती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com