Maruti की कार खरीदने वालों को बड़ा झटका, कई मॉडल हुए महंगे, लेकिन इस SUV पर मिली 38,000 की बड़ी राहत

Maruti Suzuki Price Hike: मारुति सुजुकी ने अपनी Arena डीलरशिप के जरिए बिकने वाली कई फेमस कारों की कीमतों में बदलाव कर दिया है। बढ़ती इनपुट लागत के बीच कंपनी ने ज्यादातर मॉडलों की कीमत को बढ़ा दिया है।
Maruti Suzuki car price hike for several models major relief on Maruti Victoris
Maruti Suzuki S-Presso And Renault Kwid
Updated on

Maruti Victoris Price Cut: Maruti Suzuki ने अपनी Arena डीलरशिप के जरिए बिकने वाली कई फेमस कारों की कीमतों में बदलाव कर दिया है। बता दें कि बढ़ती इनपुट लागत के बीच कंपनी ने ज्यादातर मॉडलों की कीमत को बढ़ा दिया है लेकिन एक मॉडल ऐसा भी है जिस पर ग्राहकों को बड़ी राहत देखने के लिए मिली है। वहीं इसकी खास बात यह है कि Maruti Victoris के कुछ पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमत में 38,900 रुपये तक की कटौती भी की गई है।

एंट्री-लेवल कारों की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव

मारुति ने जानकारी देते हुए बताया है कि उन्होंने अपनी एंट्री-लेवल हैचबैक कारों S-Presso, Alto K10 और Celerio की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं कंपनी का यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब पिछले साल सितंबर में GST संशोधन के बाद इस सेगमेंट की बिक्री में तेजी देखने को मिली थी। ऐसे में बिक्री की रफ्तार बनाए रखने के लिए इन मॉडलों की कीमतें स्थिर रखी गई हैं।

WagonR, Swift, Eeco और Ertiga खरीदना पड़ेगा महंगा

वहीं दूसरी ओर कई फेमस कारों की कीमत बढ़ा दी गई है। जिसमें WagonR अब 4,500 रुपये महंगी हो गई है और इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4,98,900 रुपये हो गई है। वहीं Swift के अलग-अलग वेरिएंट्स पर 4,000 से 7,500 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इतना ही नहीं Eeco की कीमत में वेरिएंट के अनुसार 2,500 से 5,000 रुपये तक इजाफा हुआ है। इसके अलावा Ertiga भी 5,000 से 10,000 रुपये तक महंगी हो गई है। वहीं देखा जा रहा है कि टैक्सी वर्जन Tour M, Tour S और Tour V की कीमतों में भी संशोधन देखने को मिल रहा है।

Dzire और Brezza का क्या हुआ?

आगे देखे तो Dzire के कुछ वेरिएंट्स की कीमत 5,000 से 7,500 रुपये तक बढ़ाई गई है। हालांकि Brezza की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है और यह पहले की तरह ही उपलब्ध की जाएगी। वहीं इन बदलावों को देखने के बाद SUV खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को राहत भी मिल सकती है।

Victoris पर सबसे बड़ी राहत

इस लिस्ट में सबसे बड़ा बदलाव Maruti Victoris में देखने को मिला रहा है। बता दें कि इसकी बेस कीमत पहले जैसी ही रखी गई है लेकिन कंपनी ने इसके आठ पेट्रोल वेरिएंट्स पर 38,900 रुपये तक की कटौती की है। जानकारी में कहा गया है कि यह छूट केवल पेट्रोल मॉडल पर लागू होगी जबकि CNG और हाइब्रिड वेरिएंट की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। ऐसे में अगर आप आने वाले दिनों में नई मारुति कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो बुकिंग से पहले नई कीमतों की जानकारी आपके पास होनी चाहिए क्योंकि अलग-अलग वेरिएंट्स में कीमतों का असर अलग हो सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com