Mahindra Thar Roxx: भारतीय बाजार में दमदार SUV, जानिए EMI प्लान और कीमत
इस दमदार गाड़ी की एक्स-शोरूम कीमत 12.99 लाख रुपये से शुरू होकर 23.09 लाख रुपये तक जाती है। अगर आप इस SUV को खरीदना चाहते हैं लेकिन एकमुश्त भुगतान नहीं कर सकते, तो EMI विकल्प के जरिए इसे आसानी से अपना बना सकते हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
Mahindra Thar Roxx कितनी कीमत पर मिलेगा। (सौ. Mahindra)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: महिंद्रा थार रॉक्स भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली SUV में से एक है। इसका 5-डोर मॉडल अगस्त 2024 में लॉन्च किया गया, जिसके बाद से यह कार SUV प्रेमियों की फेवरेट लिस्ट में शामिल हो गई है।
इस दमदार गाड़ी की एक्स-शोरूम कीमत 12.99 लाख रुपये से शुरू होकर 23.09 लाख रुपये तक जाती है। अगर आप इस SUV को खरीदना चाहते हैं लेकिन एकमुश्त भुगतान नहीं कर सकते, तो EMI विकल्प के जरिए इसे आसानी से अपना बना सकते हैं।
महिंद्रा थार रॉक्स के लिए EMI प्लान
अगर आप महिंद्रा थार रॉक्स के MX1 RWD पेट्रोल वेरिएंट को खरीदना चाहते हैं, तो इसकी ऑन-रोड कीमत 15.20 लाख रुपये होगी। इसके लिए आपको 13.68 लाख रुपये का लोन लेना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Hero VIDA VX2 Plus 4.4 kWh लॉन्च, 187Km की रेंज, 90kmph की स्पीड और बनाया एशिया रिकॉर्ड
भारत में BMW Group की रिकॉर्ड बिक्री, 6 महीने में 9,075 लग्जरी कारें बिकीं, EV और SUV की डिमांड
E20 पेट्रोल से घटेगा माइलेज या बढ़ेगी इंजन की परेशानी? सरकार ने पहली बार दिया साफ जवाब
Tata Harrier और Safari Stealth Edition भारत में लॉन्च, मैट ब्लैक लुक ने जीता दिल, जानिए कीमत और फीचर्स
महिंद्रा थार रॉक्स के EMI विकल्प कुछ इस प्रकार हैं:
चार साल के लिए लोन (9% ब्याज दर) –
- हर महीने की EMI: ₹34,000
- डाउन पेमेंट: ₹1.52 लाख
पांच साल के लिए लोन (9% ब्याज दर) –
- हर महीने की EMI: ₹28,400
छह साल के लिए लोन (9% ब्याज दर) –
- हर महीने की EMI: ₹24,700
सात साल के लिए लोन (9% ब्याज दर) –
- हर महीने की EMI: ₹22,000
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
लोन लेने से पहले ध्यान रखें ये बातें
- क्रेडिट स्कोर: आपका क्रेडिट स्कोर जितना बेहतर होगा, आपको उतने ही अच्छे लोन ऑफर्स मिलेंगे।
- ब्याज दरें: बैंक और NBFC द्वारा दी जाने वाली ब्याज दरें अलग-अलग हो सकती हैं।
- दस्तावेज़: लोन लेने से पहले सभी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें और लोन टर्म्स को समझें।
महिंद्रा थार रॉक्स खरीदने का यह सही समय हो सकता है, क्योंकि यह एक दमदार, स्टाइलिश और एडवेंचर के लिए परफेक्ट SUV है।
