Porsche Cayenne Electric: 2.5 सेकंड में 100kmph की रफ्तार, भारत आ रही ये लग्जरी EV, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

Luxury Electric SUV: भारत के लग्जरी इलेक्ट्रिक कार बाजार में जल्द ही एंट्री होने वाली है। जिसमें Porsche अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Cayenne Electric को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
Porsche Cayenne Electric Accelerates to 100 km/h in 2.5 seconds this luxury EV is coming to India srs13
Porsche Cayenne Electric में क्या है खास।Source. Porsche
Published on
Updated on

Porsche Cayenne Electric: भारत के लग्जरी इलेक्ट्रिक कार बाजार में जल्द ही एक और दमदार एंट्री होने वाली है। जिसमें Porsche अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Cayenne Electric को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह कंपनी की Taycan और Macan Electric के बाद भारत में तीसरी इलेक्ट्रिक कार होगी। जिसको लेकर रिपोर्ट्स सामने आई है कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.77 करोड़ रुपये हो सकती है जबकि ज्यादा पावरफुल Turbo Electric की कीमत 2.27 करोड़ रुपये तक जाने की उम्मीद है।

113kWh बैटरी, 642km तक की रेंज

Porsche Cayenne Electric के बारे में बताए तो इसमें 113kWh बैटरी पैक दिया गया है। SUV में दो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलेगा। साथ ही स्टैंडर्ड मॉडल 408hp की पावर और 835Nm टॉर्क पैदा करता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी रफ्तार है क्योंकि यह महज 4.8 सेकंड में 0 से 100kmph की स्पीड पकड़ सकती है। वहीं Turbo Electric और भी ज्यादा आक्रामक परफॉर्मेंस के साथ आएगी। यह 1,156hp की पावर और 1,150Nm टॉर्क जनरेट करती है। जो महज 2.5 सेकंड में 0-100kmph की रफ्तार इसे सुपरकार जैसी परफॉर्मेंस देने वाली SUV बनाती है। इसके साथ ही कंपनी का कहना है कि स्टैंडर्ड वर्जन 642km और Turbo Electric 623km तक की रेंज दे सकती है।

बाहर से Cayenne, अंदर से फ्यूचरिस्टिक

डिजाइन को देखे तो Cayenne Electric का बेसिक सिल्हूट मौजूदा Cayenne से मिलता-जुलता है लेकिन इसमें EV-केंद्रित बदलाव किए गए हैं। वहीं आगे पतली HD Matrix LED हेडलाइट्स और एक्टिव एयर वेंट्स मिलेंगे। पीछे पूरी चौड़ाई में LED लाइट बार और रोशन Porsche ब्रांडिंग दी गई है। साथ ही SUV में 20 से 22 इंच तक के अलॉय व्हील्स मिलेंगे। इसकी लंबाई 4,985mm और व्हीलबेस 3,023mm है जिससे केबिन में पर्याप्त जगह मिलने की उम्मीद है।

Porsche Cayenne Electric Accelerates to 100 km/h in 2.5 seconds this luxury EV is coming to India srs13
Maruti Suzuki का बड़ा प्लान, छोटी Electric Car से मचेगी हलचल, चार्जिंग नेटवर्क बढ़ते ही होगा धमाका

केबिन में टेक्नोलॉजी की भरमार

अंदर कर्व्ड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ 14.5 इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन मिलेगा। विकल्प के तौर पर 14.9 इंच पैसेंजर डिस्प्ले और AR हेड-अप डिस्प्ले भी दिया जा सकता है। चार-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग और 14-स्पीकर Bose सिस्टम जैसे फीचर्स इसे प्रीमियम बनाएंगे।

वायरलेस चार्जिंग से लेकर Digital Key तक

Cayenne Electric में एडैप्टिव एयर सस्पेंशन स्टैंडर्ड होगा जबकि रियर-एक्सल स्टीयरिंग विकल्प के तौर पर मिलेगा। Porsche पहली बार अपनी SUV में 11kW वायरलेस चार्जिंग का विकल्प दे रही है। AI वॉयस असिस्टेंट, Porsche App Centre और Digital Key भी मिलेंगे। वहीं भारत में इसका मुकाबला BMW iX, Audi Q8 e-tron और Lotus Eletre जैसी लग्जरी इलेक्ट्रिक SUVs से होगा। पावर, रेंज और हाई-टेक फीचर्स का यह कॉम्बिनेशन Cayenne Electric को प्रीमियम EV सेगमेंट में खास बना सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com