

Kia Electric And Hybrid: भारत के ऑटो बाजार में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड गाड़ियों की मांग लगातार बढ़ रही है। जिसको देखते हुए Kia India ने अपने नए सोशल मीडिया टीज़र से ग्राहकों की उत्सुकता को और भी बढ़ा दी है। बता दें कि कंपनी ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें Hybrid Electric Vehicle और Battery Electric Vehicle शब्द दिखाई देते हैं। वीडियों में साफ तौर पर लिखा है कि इसके साथ लिखा है, "भविष्य दस्तक दे रहा है। एक संकेत। एक से ज़्यादा संभावनाएँ।" इस टीज़र ने साफ संकेत दे दिए हैं कि Kia भारत में एक नई हाइब्रिड और एक पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
जानकारी के लिए बता दें कि Kia ने अभी तक किसी मॉडल के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन हालिया स्पाई तस्वीरों और कंपनी की प्रोडक्ट रणनीति को देखते हुए ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि BEV टीज़र आने वाली Syros EV की ओर इशारा करता है। वहीं HEV टीज़र को Sorento Hybrid से जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसे में अगर यह सही रहा तो Kia भारत में अपने इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड पोर्टफोलियो को पहले से कहीं ज्यादा मजबूत कर पाएगी जो इस सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा और तेज करेगा।
अभी तक किआ की आने वाली Syros EV को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। वहीं लॉन्च के बाद यह Carens Clavis EV, EV6 और EV9 के बाद Kia India की चौथी इलेक्ट्रिक कार होगी। जिसको लेकर उम्मीद है कि इसका बॉक्सी डिजाइन मौजूदा पेट्रोल Syros जैसा रहेगा लेकिन इसमें EV-विशिष्ट डिजाइन अपडेट, नए एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स और आकर्षक कलर ऑप्शन मिल सकते हैं। फीचर्स की बात करें तो इसमें 30-इंच ट्रिनिटी डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, डैशकैम और लेवल-2 ADAS जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलने की संभावना है। फिलहाल कंपनी ने इसकी बैटरी और रेंज से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की है।
हाइब्रिड सेगमेंट में आने वाली Sorento Hybrid भी चर्चा का विषय बनी हुई है। इस तीन-रो SUV को भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। जिसको लेकर उम्मीद है कि लॉन्च होने पर यह Kia की फ्लैगशिप ICE-आधारित SUV होगी और सेल्टोस से ऊपर की कैटेगरी में जगह बनाएगी। इतना ही नहीं करीब 4,815 मिमी लंबी इस SUV में 6 और 7-सीटर दोनों विकल्प मिल सकते हैं। इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, Bose ऑडियो सिस्टम, वेंटिलेटेड सीटें, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और लेवल-2 ADAS जैसे प्रीमियम फीचर्स भी दिए जाने की उम्मीद है।
वहीं कार ने दिखने वाले इंजन की बात करें तो इसमें Self-Charging Hybrid (HEV) सबसे मजबूत विकल्प माना जा रहा है। लेकिन कंपनी भविष्य में प्लग-इन हाइब्रिड या पेट्रोल वेरिएंट भी पेश कर सकती है। जो कीमत के मामले में यह Toyota Fortuner, Skoda Kodiaq, Volkswagen Tayron और Jeep Meridian जैसी SUVs को कड़ी टक्कर दे सकती है।