Kia Clavis 2025 भारत में कल होगी लॉन्च: शानदार फीचर्स और दमदार डिजाइन के साथ आ रही है नई प्रीमियम SUV
कार कंपनी की पॉपुलर MPV Kia Carens का उन्नत और प्रीमियम वर्जन मानी जा रही है। दमदार एक्सटीरियर, मॉडर्न इंटीरियर और कई लेटेस्ट फीचर्स के साथ Clavis कंपनी की लेटेस्ट डिजाइन फिलॉसफी।
- Written By: सिमरन सिंह
Kia Clavis 2025 में क्या कुछ है खास। (सौ. Kia)
नवभारत ऑटो डेस्क: किआ इंडिया 8 मई 2025 को भारतीय बाजार में अपनी नई प्रीमियम SUV Kia Clavis को लॉन्च करने जा रही है। यह कार कंपनी की पॉपुलर MPV Kia Carens का उन्नत और प्रीमियम वर्जन मानी जा रही है। दमदार एक्सटीरियर, मॉडर्न इंटीरियर और कई लेटेस्ट फीचर्स के साथ Clavis कंपनी की लेटेस्ट डिजाइन फिलॉसफी को अपनाते हुए बाजार में उतरने के लिए तैयार है।
डिज़ाइन और लुक में बड़ा बदलाव
Kia Clavis का सिल्हूट Carens जैसा ही होगा, लेकिन इसमें काफी विजुअल अपग्रेड्स देखने को मिलेंगे। SUV-प्रेरित डिजाइन के साथ इसमें नया upright फ्रंट फेसिया, तीन-पॉड LED हेडलाइट्स और अपडेटेड LED DRLs दिए गए हैं। साथ ही, नए फ्रंट व रियर बंपर और एलॉय व्हील्स का डिजाइन इसे मौजूदा मॉडल से अलग और ज्यादा आकर्षक बनाएगा।
इंटीरियर में मिलने वाले हैं प्रीमियम फीचर्स
हालांकि इंटीरियर की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि इसमें Carens जैसे लेआउट के साथ कई अपग्रेडेड फीचर्स मिलेंगे। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीट्स, प्रीमियम साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जर, एम्बिएंट लाइटिंग, और 360-डिग्री कैमरा जैसे एडवांस्ड फीचर्स शामिल हो सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ 15,000 में पेट्रोल कार बनेगी Flex Fuel Vehicle, अब E85 और E100 पर दौड़ेगी आपकी पुरानी कार
500KM से ज्यादा रेंज, AWD पावर और लग्जरी फीचर्स, Tata Sierra EV की एंट्री से बढ़ेगी Creta Electric की टेंशन
बिना मराठी सर्टिफिकेट ऑटो-टैक्सी चलाने वालों पर होगी कार्रवाई, सरकार का बड़ा नियम लागू
बारिश में पानी के बीच बंद हो गई कार? भूलकर भी न करें ये गलती, वरना लग सकता है लाखों का चूना
सुरक्षा फीचर्स में मिलेगी तकनीकी मजबूती
Kia Clavis में सेफ्टी के लिहाज़ से भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। कार में ADAS (Advanced Driver Assistance System) फीचर्स होंगे, जिनमें ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे हाई-टेक सेफ्टी एलिमेंट्स शामिल हैं।
टीज़र में दिखाई गई डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की झलक ने साफ कर दिया है कि यह SUV टेक्नोलॉजी के मामले में भी काफी उन्नत होगी।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
बुकिंग और उपलब्धता
Kia Clavis की अनऑफिशियल बुकिंग कुछ डीलरशिप पर शुरू हो चुकी है। वहीं, ऑफिशियल बुकिंग 8 मई से शुरू की जाएगी। ऐसे में यदि आप एक प्रीमियम और फीचर-लोडेड SUV खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो Clavis आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
