

Jeep India August Offers: आप इस महीने नई SUV खरीदने की योजना बना रहे हैं तो Jeep India आपके लिए शानदार ऑफर लेकर आई है। बता दें कि कंपनी ने अगस्त महीने के लिए अपने फेमस SUVs Jeep Compass और Jeep Meridian पर 1.65 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स की घोषणा की है। इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, कॉर्पोरेट बेनिफिट्स और चुनिंदा ग्राहकों के लिए अतिरिक्त फायदे शामिल किया गया हैं। लेकिन कंपनी की प्रीमियम ऑफ-रोड SUV Jeep Wrangler पर इस समय किसी भी तरह का डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ऑफर की राशि शहर, डीलर और उपलब्ध स्टॉक के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
Jeep Meridian खरीदने वाले ग्राहकों को इस महीने सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है। जिसमें कंपनी 1.65 लाख रुपये तक के कुल बेनिफिट्स दे रही है। वहीं MY24 मॉडल खरीदने पर 1.30 लाख रुपये तक के कॉर्पोरेट लाभ भी मिल सकते हैं। इसके अलावा डॉक्टरों और लीजिंग कंपनियों के लिए 30,000 रुपये तक का अतिरिक्त फायदा भी उपलब्ध है।
वहीं Meridian में 170hp का 2.0-लीटर डीजल इंजन दिया गया है जिसे 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प के साथ पेश किया जाता है। इसके टॉप वेरिएंट में 4x4 ड्राइव सिस्टम भी मिलता है। इस SUV की एक्स-शोरूम कीमत 23.33 लाख रुपये से 38.26 लाख रुपये के बीच रखी गई है।
इसके साथ ही Jeep Compass पर भी कंपनी 1.50 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। इसमें 1.10 लाख रुपये तक के कॉर्पोरेट बेनिफिट्स शामिल हैं। वहीं डॉक्टरों और लीजिंग कंपनियों को 15,000 रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। वहीं Compass में भी वही 170hp वाला 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलता है जो 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। इसके साथ ही ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार 4x2 और 4x4 दोनों ड्राइव विकल्प चुन सकते हैं। जिसमें इसकी एक्स-शोरूम कीमत 17.99 लाख रुपये से 30.70 लाख रुपये तक जाती है।
Jeep India ने हाल ही में अपने 85 साल पूरे होने के अवसर पर Meridian 85th Anniversary Edition लॉन्च किया था। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 36.05 लाख रुपये रखी गई है और इसकी केवल 85 यूनिट्स ही बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी। इस स्पेशल एडिशन में एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई कॉस्मेटिक अपडेट और नए फीचर्स दिए गए हैं। लेकिन कंपनी ने साफ किया है कि इस लिमिटेड एडिशन मॉडल पर कोई भी डिस्काउंट या ऑफर लागू नहीं होगा। ऐसे में अगर आप लंबे समय से प्रीमियम SUV खरीदने का इंतजार कर रहे थे तो अगस्त का यह ऑफर आपके लिए अच्छी बचत का मौका साबित हो सकता है।