जीप इंडिया ने नौसेना की साहसी महिलाओं के लिए आयोजित की कार रैली, 12 दिन में 2300 किमी करेंगे ट्रेवल
- Written By: मनोज पांडे
Photo - Jeep India
मुंबई: जीप इंडिया (Jeep India) ने भारतीय नौसेना (Indian Navy) के साथ नेवी वेलनेस एंड वेलफेयर एसोसिएशन के स्थापना दिवस पर भारतीय नौसेना और उसकी कम्युनिटी में महिलाओ का सम्मान करने के लिए इस महिला अभियान को झंडी दिखाकर रवाना किया जिसका शीर्षक था ‘शी इज़ अनस्टॉपेबल’। 12 दिन के दिल्ली-लोंगेवाला-दिल्ली (Delhi-Longewala-Delhi) आल वीमेन कार रैली (All Women Car Rally) 2300 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और दिल्ली लौटेगी। इस कार्यक्रम को नौसेनाध्यक्ष एडमिरल आर. हरि कुमार (Admiral R.K. Hari Kumar) ने वर्चुअली (Vertually) हरी झंडी दिखाई। अपनी तरह की इस अनूठी रैली में महिला नौसेना अधिकारियों और नाविकों के साथ-साथ नौसेना अधिकारी शामिल हैं, जिन्होंने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियाँ हासिल की हैं।
भारतीय नौसेना के साथ खड़े होने होना सम्मान की बात
रैली में उन महिलाओं की भी भागीदारी देखने को मिलेगी जिन्होंने भारतीय नौसेना में सेवा देकर एक बदलाव लाया है और जो पूरे नौसेना कम्युनिटी के लिए रोल मॉडल (Roll Model) बन गई हैं। इस अभियान के बारे में हुए जीप ब्रांड इंडिया के प्रमुख निपुन महाजन (Nipun Mahajan) ने कहा कि इस तरह का सम्पूर्ण महिला अभियान चलाने की इस पहल पर भारतीय नौसेना के साथ खड़े होने को हम सम्मान की बात मानते हैं और एक ब्रांड के रूप में हम सदा ही महिलाओं के द्वारा नेतृत्व और जीवन के सभी पहलुओं में समान भागीदारी में पूरी मजबूती के साथ विश्वास करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Indian Navy SSC Officer Recruitment: भारतीय नौसेना में 275 SSC अधिकारी पदों पर भर्ती, 27 जुलाई तक करें आवेदन
समुद्र से समृद्धि तक… पीएम नरेंद्र मोदी ने बताई भारत की नई समुद्री रणनीति, नौसेना को सौंपे 3 स्वदेशी युद्धपोत
PM नरेंद्र मोदी आज देश की नौसेना को सौंपेंगे 3 खतरनाक स्वदेशी युद्धपोत, जानें क्या है खासियत
Indian Sailor Death: ओमान तट पर एमटी सेलेस्टियल जहाज में भारतीय नाविक की मौत, कैप्टन ने मांगी मदद
Photo -Jeep India
नौसेना में कैरियर के अवसरों के बारे में चलाएँगी जागरूकता अभियान
जीप का, गो एनीव्हेयर, डू एनीथिंग का हमारा नारा केवल हमारे वाहनों के बारे में ही नहीं है बल्कि इससे परे वह उन महिलाओं (Unstoppable Women) की क्षमता को भली-भाँति दर्शाता है जिन्होंने साहस और जुनून को अपने जीने का तरीका बना लिया है। रैली के दौरान स्पेशल बच्चों के स्कूलों, वृद्धाश्रम और अनाथालयों में आउटरीच कार्यक्रम आयोजित करेंगे। महिला अधिकारी भारतीय नौसेना द्वारा प्रदान किए जाने वाले कैरियर के अवसरों के बारे में जागरूकता अभियान चलाएँगी।
