-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Automobile »
- Jeep India Launches Adventure Assured Program
जीप इंडिया ने एडवेंचर एश्योर्ड प्रोग्राम की शुरुआत की
- Written By: साक्षी सिंह

Pic Source- Twitter
पुणे: अमेरिका के दिग्गज एसयूवी ब्रांड, जीप के सहयोग से संचालित जीप फाइनेंशियल सर्विसेज (जेएफएस) ने अपने प्रमुख कार्यक्रम, जीप एडवेंचर एश्योर्ड के अंतर्गत तैयार किए गए बेहद शानदार पैकेजों की पेशकश की है, जो मोटर वाहनों की लीजिंग और फ्लीट के प्रबंधन में विशेषज्ञता प्राप्त कंपनी, एएलडी ऑटोमोटिव | लीजप्लान के साथ मिलकर शुरू की गई एक पहल है।
यह प्रोग्राम जीप को पसंद करने वाले लोगों को 27% कम ईएमआई पर स्वामित्व का बेमिसाल अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। बहुत सी सुविधाओं को शामिल करने वाले इस पैकेज में जीप कम्पस और जीप मेरिडियन पर सुनिश्चित बायबैक, एक्सटेंडेड वारंटी, सालाना रखरखाव, सड़क के किनारे सहायता और बीमा (पहले साल के लिए) शामिल है।
लॉन्च के मौके पर आदित्य जयराज, जीप इंडिया ऑपरेशन के प्रमुख एवं उप प्रबंध-निदेशक, स्टेलेंटिस इंडिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “जीप एडवेंचर एश्योर्ड प्रोग्राम, सही मायने में बेहद आकर्षक प्रस्ताव पर एडवेंचर के प्रति जीप की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हम अपने विश्वसनीय भागीदार, यानी एएलडी के साथ मिलकर ग्राहकों को जीप के साथ उनके इस सफर के दौरान बेमिसाल फायदे और मन की शांति प्रदान करने के लिए रोमांचित हैं। हमें पूरा यकीन है कि एडवेंचर एश्योर्ड ग्राहकों की उम्मीदों से बढ़कर होगा और ग्राहकों को सबसे ज्यादा अहमियत देने वाले ब्रांड के तौर पर हमारी स्थिति को मजबूत करेगा। साथ ही, यह प्रोग्राम सभी ग्राहकों के एक असली जीप एसयूवी के मालिक होने के सपने को साकार करने में मदद करेगा।”
सम्बंधित ख़बरें
जयपुर में मॉडिफाइड फॉर्ड जीप की शाही सवारी वायरल, सफेद थार समझ बैठे लोग
SUV लेने का सपना अब होगा सस्ता, Jeep की गाड़ियों पर 4 लाख तक की भारी छूट, फरवरी में बड़ा मौका
लालू प्रसाद यादव की पहली कार: 5 हजार में खरीदी गई मिलिट्री जीप आज भी है चालू
जुलाई 2025 में धमाकेदार छूट, इन SUV पर 3 लाख तक का डिस्काउंट, जानें सभी ऑफर्स
सुवाजीत कर्माकर, एएलडी ऑटोमोटिव | लीजप्लान के कंट्री मैनेजिंग डायरेक्टर इंडिया और एशिया सब-रीजनल डायरेक्टर, ने अपनी राय जाहिर करते हुए कहा कि एडवेंचर एश्योर्ड प्रोग्राम के लिए जीप के साथ इस साझेदारी से हमें बेहद खुशी हो रही है। हमें मोबिलिटी सॉल्यूशंस में विशेषज्ञता प्राप्त है, जिसकी मदद से हम न केवल भारतीय बाजार में अवसरों का लाभ उठाएंगे, बल्कि हम इस श्रेणी में अव्वल दर्जे की सेवाओं के साथ अपने उपयोगकर्ताओं को खुशी भी प्रदान करेंगे।
ग्राहकों को सबसे ज्यादा अहमियत देने पर विशेष ध्यान देते हुए, हमने जीप की ओर से पेश किए जाने वाले बेमिसाल एसयूवी और एएलडी ऑटोमोटिव | लीजप्लान की ओर से परेशानी-मुक्त सेवाओं के अनुभव को एक-साथ जोड़ने का लक्ष्य रखा है।” एडवेंचर एश्योर्ड प्रोग्राम सिर्फ 39,999/- रुपये की मासिक ईएमआई (समान मासिक किस्त) पर उपलब्ध है, और सचमुच इस पेशकश का कोई मुकाबला नहीं है। बेहद किफायती तरीके से तय किए गए मूल्य पर आधारित किया पेशकश, सही मायने में ग्राहकों को 27%^ कम मासिक ईएमआई पर दिल में बसी एडवेंचर की चाहत को हक़ीक़त में बदलने का अवसर देती है।
एडवेंचर एश्योर्ड कार्यक्रम की खास बातें:
1. सुनिश्चित बायबैक: जीप का मानना है कि, एडवेंचर को पसंद करने वाले लोगों में नए क्षितिज की तलाश करने और नई चुनौतियों को स्वीकार करने की चाहत होती है। क्या आप भविष्य में नियमों में होने वाले बदलावों को लेकर चिंतित हैं? अपग्रेड प्लान के बारे में आश्वस्त नहीं हैं? एडवेंचर एश्योर्ड प्रोग्राम के साथ, ग्राहक बिना किसी चिंता के स्वामित्व का शानदार अनुभव प्राप्त कर सकते हैं, क्योंकि एएलडी 3 साल और 4 साल की अवधि तथा 20 हजार किलोमीटर / वर्ष तक के माइलेज के लिए वाहन की एक्स-शोरूम कीमत के 55% तक बायबैक की गारंटी देता है।
2. एक्सटेंडेड वारंटी: एडवेंचर एश्योर्ड प्रोग्राम के जरिए ग्राहकों को एक्सटेंडेड वारंटी की सुविधा देकर यह सुनिश्चित किया जाता है कि, उन्हें अचानक सामने आने वाले मरम्मत के खर्चे से बचाया जाए। यह जीप के अपने वाहनों की गुणवत्ता और स्थायित्व की क्षमता पर अटल विश्वास को दर्शाती है।
3.सालाना रखरखाव एवं मरम्मत: एएलडी के साथ पेश किया जाने वाले एडवेंचर एश्योर्ड प्रोग्राम में सालाना रखरखाव के साथ-साथ नियमित और पर सर्विसिंग और निरीक्षण सेवाओं को शामिल किया गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ग्राहकों के वाहन हमेशा सबसे बेहतर स्थिति में हों। इससे भी बड़ी बात यह है कि, इसमें एक्सटेंडेड वारंटी के दायरे से बाहर, जैसे कि टायर और बैटरी को भी कवर किया गया है।
4. सड़क के किनारे सहायता: जीप अपने ग्राहकों की सुरक्षा और उनकी सहूलियत के लिए प्रतिबद्ध है, और इसी के तहत एडवेंचर एश्योर्ड प्रोग्राम में भी पूरे देश में 24×7 सड़क किनारे सहायता उपलब्ध कराई जाती है। चाहे टायर पंचर हो जाए, बैटरी ख़राब हो जाए, या फिर कोई अनहोनी हो जाए, बस एक फ़ोन कॉल पर जीप की विशेषज्ञ सहायता ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी।
5. बीमा: एएलडी के साथ पेश किया जाने वाला एडवेंचर एश्योर्ड प्रोग्राम व्यापक बीमा कवरेज (पहले साल के लिए) भी प्रदान करता है, और इस तरह सड़क की अनिश्चितताओं से ग्राहकों की हिफाजत करता है। जीप खरीदने वाले ग्राहक पूरे आत्मविश्वास और आजादी के साथ नई जगहों की खोज का आनंद ले सकते हैं।
जीप का एडवेंचर एश्योर्ड प्रोग्राम ग्राहकों के अपने सफर के अनुभव के तरीके में बड़े पैमाने पर बदलाव लाने के लिए तैयार है, जो इसकी खरीद पर मिलने वाले बेमिसाल फायदों के साथ-साथ मन की शांति भी प्रदान करता है। एडवेंचर की पुकार सुनें, और जीप के साथ उन सभी जगहों की सैर करें जिनके बारे में आपने केवल सपना देखा है।
एडवेंचर एश्योर्ड प्रोग्राम के बारे में ज्यादा जानकारी पाने और टेस्ट ड्राइव की बुकिंग करने के लिए, कृपया www.jeep.com पर जाएँ या अपने नजदीकी जीप डीलरशिप से संपर्क करें।
Jeep india launches adventure assured program
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














