Hyundai Motor India का मुनाफा गिरा, घरेलू बिक्री में आई सुस्ती; 6 नई इलेक्ट्रिक गाड़ियों की योजना
हुंडई मोटर इंडिया को 2024 की जनवरी-मार्च तिमाही में झटका लगा है। कंपनी का शुद्ध लाभ चार प्रतिशत घटकर ₹1,614 करोड़ रह गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही अलग थी।
- Written By: सिमरन सिंह
Hyundai Motor India को हुआ भारी नुकसान। (सौ. Hyundai)
वाहन निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया को वित्त वर्ष 2024 की जनवरी-मार्च तिमाही में झटका लगा है। कंपनी का शुद्ध लाभ इस अवधि में चार प्रतिशत घटकर ₹1,614 करोड़ रह गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह ₹1,677 करोड़ था। कंपनी ने मुनाफे में आई इस गिरावट का कारण घरेलू बाजार में घटती बिक्री को बताया है।
हालांकि, इस दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर ₹17,940 करोड़ हो गई, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹17,671 करोड़ थी। हुंडई ने जानकारी दी कि उसने इस तिमाही में घरेलू स्तर पर 1,53,550 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 1,60,317 यूनिट्स थी।
निर्यात में इजाफा, लेकिन सालाना लाभ में गिरावट
वहीं, निर्यात के मोर्चे पर कंपनी को थोड़ी राहत मिली है। चौथी तिमाही में हुंडई का निर्यात बढ़कर 38,100 यूनिट्स हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 33,400 यूनिट्स था।
सम्बंधित ख़बरें
Honda की बड़ी तैयारी भारत में मचाएगी धूम, 2030 तक लॉन्च होंगी 10 से ज्यादा नई SUV और EV कारें
Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचा रहा धूम, 100KM रेंज और कीमत जेब के लिए नहीं पड़ेगी भारी
गर्मियों में कार हो रही Overheat? ये संकेत भूलकर भी न करें नजरअंदाज, वरना पड़ सकता है भारी
पेट्रोल में अब मिलेगा ज्यादा Ethanol, सरकार का बड़ा फैसला, आपकी गाड़ी पर पड़ सकता है असर
पूरे वित्त वर्ष 2024-25 की बात करें तो कंपनी का शुद्ध लाभ 7% घटकर ₹5,640 करोड़ रह गया, जबकि एक साल पहले यह ₹6,060 करोड़ था। सालाना आय भी थोड़ी कम होकर ₹69,193 करोड़ रही, जो पिछले वर्ष ₹69,829 करोड़ थी।
इलेक्ट्रिक या हाइब्रिड कार: आज के समय में कौन-सी है बेहतर विकल्प? जानिए पूरी तुलना
6 इलेक्ट्रिक कारें और कुल 26 नए मॉडल होंगे लॉन्च
हुंडई ने घोषणा की है कि वह वित्त वर्ष 2024-25 से लेकर 2029-30 के बीच कुल 26 नए मॉडल लॉन्च करेगी, जिनमें 6 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स शामिल हैं। कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए ₹21 प्रति शेयर डिविडेंड देने की सिफारिश भी की है।
बिक्री के लिहाज़ से चौथे पायदान पर खिसकी कंपनी
हुंडई मोटर अब भारत में सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनियों में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। इसकी बाजार हिस्सेदारी 14.9% से घटकर 12.6% हो गई है। अप्रैल में कंपनी की बिक्री घटकर 44,374 यूनिट्स रही। क्रेटा को छोड़कर कंपनी के सभी मॉडल्स की बिक्री में गिरावट देखी गई है। हालांकि, क्रेटा और उसका इलेक्ट्रिक वर्जन देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बनी हुई है।
