ऑटोमोबाइल मार्केट में हुंडई का जलवा, फरवरी में की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, क्रेटा बनी सबकी पहली पसंद
Hyundai sales in india: हुंडई ने फरवरी 2026 में 66,134 गाड़ियां बेचीं, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। क्रेटा की पॉपुलैरिटी ने कंपनी की बिक्री में 12% की बढ़ोतरी की।
- Written By: अक्षय साहू
हुंडई क्रेटा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Hyundai Feb 2026 Sales Report: मार्च का महीना आते ही कार कंपनियों की फरवरी महीने की सेल्स रिपोर्ट सामने आने लगी हैं। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए फरवरी का महीना काफी अच्छा रहा, और बड़ी संख्या में गाड़ियों की बिक्री हुई। साउथ कोरिया की प्रमुख कार निर्माता कंपनी हुंडई ने भी अपनी फरवरी 2026 की बिक्री रिपोर्ट जारी की, जिसमें कंपनी ने कुल 66,134 यूनिट्स बेचीं, जो कि अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।
इस आंकड़े के मुताबिक, पिछले साल फरवरी 2025 में हुंडई ने 58,727 गाड़ियां बेची थीं, यानी इस साल बिक्री में 12% की बढ़ोतरी हुई है। हुंडई की इस सफलता में उसकी फ्लैगशिप कार क्रेटा का अहम योगदान है। यह कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है, और पिछले कुछ समय से मार्केट में इसका दबदबा बना हुआ है।
महीने औसतन 15,000 क्रेटा की बिक्री
आंकड़ों के अनुसार, हर महीने औसतन 15,000 से ज्यादा लोग क्रेटा खरीदते हैं। इसकी कीमत ₹10.79 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और टॉप मॉडल की कीमत ₹20.20 लाख तक जाती है। क्रेटा की इस सफलता ने कंपनी को भारत में अपने बाजार में मजबूत स्थिति बनाने में मदद की है।
सम्बंधित ख़बरें
नई कार खरीदी है? पहले 1000 KM में भूलकर भी न करें ये 8 गलतियां, वरना इंजन और माइलेज दोनों हो सकते हैं खराब
नई कार में ADAS देखकर हो रहे हैं इंप्रेस? खरीदने से पहले जान लें इसकी ये बड़ी सीमाएं, वरना हो सकता है नुकसान
भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान बनी Maruti Dzire, Honda Amaze ने मारी सबसे बड़ी छलांग
Honda का अब तक का सबसे बड़ा धमाका, 7 नई बाइक-स्कूटर समेत 10 मॉडल पेश, EV से लेकर Flex-Fuel तक मिलेगा हर विकल्प
बजट कार्स पर कंपनी का फोकस
हुंडई कंपनी अब बजट सेगमेंट में भी अपनी पैठ बना रही है। हाल ही में उसने अपनी प्रीमियम हैचबैक कार i20 का सस्ता मॉडल Era लॉन्च किया, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹5.99 लाख रखी गई है। कम कीमत के बावजूद इस मॉडल में कंपनी ने 6 एयरबैग्स और डिजिटल मीटर जैसे बेहतरीन फीचर्स दिए हैं, जो इसे और भी आकर्षक बनाते हैं।
टाटा पंच EV को चुनौती
आने वाले महीनों में हुंडई कई नई गाड़ियां लॉन्च करने की योजना बना रही है। कंपनी टाटा पंच EV को चुनौती देने के लिए एक छोटी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करेगी, जो विदेशों में बिकने वाली इंस्टर पर आधारित होगी।
यह भी पढ़ें: नई कार के लिए टायर खरीद रहे हैं? इन 4 बातों पर ध्यान नहीं दिया तो बाद में होगा पछतावा
इसके अलावा, हुंडई मारुति फ्रोंक्स से मुकाबला करने के लिए बेयोन नाम की नई कार लॉन्च कर सकती है। इस साल हुंडई Ioniq 5, Exter, और Verna के फेसलिफ्ट मॉडल भी पेश कर सकती है। इन नई गाड़ियों के लॉन्च से कंपनी का लक्ष्य भारतीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करना है। इस प्रकार, फरवरी 2026 में हुंडई की शानदार बिक्री और आने वाली नई लॉन्चेज के साथ कंपनी का भविष्य काफी उज्जवल नजर आ रहा है।
